Aaj Ki Taaja Khabar Live Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देंगे
35 साल से एक ही जगह बेल्ट-पर्स बेच रहे पप्पू, ₹3 हजार से शुरू किया था कारोबार, अब बढ़ी लागत
Low Investment Belt Purse Business Idea: छोटे शहरों में कम पूंजी के साथ कारोबार शुरू करने की सोच रहे लोगों के लिए बेल्ट और पर्स बेचने का काम एक विकल्प हो सकता है. जहानाबाद सदर अस्पताल के पास पप्पू अहमद पिछले 35 वर्षों से गोल लोहे के स्टैंड पर बेल्ट और पर्स बेच रहे हैं. पप्पू के मुताबिक, उन्होंने शुरुआत में करीब 3 हजार रुपये लगाकर यह काम शुरू किया था, जबकि मौजूदा समय में उनका करीब 20 से 25 हजार रुपये का निवेश लगा हुआ है और हर महीने 15 से 20 हजार रुपये तक की कमाई हो जाती है. खास बात यह है कि इस काम के लिए अलग से दुकान या ऑफिस की जरूरत नहीं पड़ती. हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग और मॉल के बढ़ते चलन के कारण इस कारोबार में पहले की तुलना में चुनौतियां बढ़ी हैं. પप्पू का कहना है कि धैर्य और ईमानदारी के साथ काम करने पर इससे परिवार का खर्च चलाया जा सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








