Responsive Scrollable Menu

देश भर में धूमधाम से मना दशहरा: हरियाणा में जला देश का सबसे ऊंचा रावण, दिल्ली में कॉकरोच का दहन, देखें VIDEO

देशभर में धूमधाम से दशहरा का पर्व मनाया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 स्थित रामलीला मैदान में रावण का दहन किया. यहाँ करीब 221 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया. उनके साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद थीं. इसके अलावा, पीएम मोदी ने दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन मैदान में रावण का दहन किया. उन्होंने वहां रामलीला में शामिल कलाकारों की आरती उतारी और उसके बाद प्रतीकात्मक तीर चलाकर रावण का दहन किया.

शाह और प्रियंका ने भी किया रावण दहन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रावण दहन का कार्यक्रम पंजाब के लुधियाना में दरेसी रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में अटेंड किया.  यहां 121 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया, जो पंजाब का सबसे ऊंचा रावण पुतला है. वहीं, प्रियंका गांधी ने लाल किले में नवश्री धार्मिक लीला कमेटी के दशहरा कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उन्होंने भी तीर चलाकर रावण जलाया.

हरियाणा में सबसे ऊंचे रावण का दहन

हरियाणा के पंचकूला में 221 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया. इसे देश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला बताया जा रहा है. पटना के गांधी मैदान में 90 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ. रावण दहन देखने के लिए गांधी मैदान में करीब 2.5 लाख लोग पहुंचे थे.

30 फुट ऊंचे कॉकरोच का दहन

दिल्ली में रावण के साथ 30 फुट ऊंचे कॉकरोच के पुतले का दहन किया गया. दिल्ली के पीतमपुरा के नेताजी सुभाष पैलेस (NSP) ग्राउंड में श्री केशव रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा समारोह में कॉकरोच के पुतले का दहन हुआ. कॉकरोच का पुतला करीब 30 फुट ऊंचा था. 

 

 

 

Continue reading on the app

46वें BPSC बैच के टॉपर रहे मो. मुत्तफ़िक अहमद की IPS में पदोन्नति….

Md. Muttafique Ahmad : बिहार पुलिस के अधिकारी मोहम्मद मुत्तफ़िक अहमद (Md. Muttafique Ahmad) को उनकी दीर्घकालीन पुलिस सेवा और पेशेवर अनुभव के आधार पर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति प्रदान की गई है। अपराध अनुसंधान, कानून-व्यवस्था, अपहरण के मामलों के उद्भेदन और महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा जैसी जिम्मेदारियों में उनका अनुभव रहा है। [...]

Continue reading on the app

  Sports

IND W vs ZIM W: हरमनप्रीत-शेफाली की तूफानी फिफ्टी, भारत ने जिम्बाब्वे को 40 रन से हराया, सीरीज 3-0 से किया क्लीन स्वीप

हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को तीसरे और आखिरी टी20 मैच में 40 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 124 रन पर सिमट गई. Tue, 20 Oct 2026 22:34:05 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission News: केंद्रीय कर्मचारियों के DA बढ़ोतरी पर आई बड़ी खबर! | Salary Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T21:30:18+00:00

रामलीला में बिछड़ी बच्ची, CO ने गोद में उठाकर संभाला |#shorts #shortvideo #viral #viralvideo #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T21:30:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers