Breaking News Today Live Updates: हरियाणा का बजट सत्र आज से होगा शुरू
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट जारी है.आज भी कई बड़ी हस्तियां इसमें शिरकत करेंगी. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम दौरे पर होंगे. भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की नतूनपुर सीमा चौकी का दौरा हालात समीक्षा करेंगे. संघ प्रमुख मोहन भागवत 3 दिन के प्रवास पर मेरठ पहुंचे हैं. शताब्दीनगर के माधवकुंज में ठहरे हैं. यहां 20 और 21 फरवरी को दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे. 28 जिलों के मिलेंगे. इसके साथ खिलाड़ियों से उनके सामाजिक अनुभवों को लेकर चर्चा होगी. दिल्ली हाईकोर्ट में पहलवान सुशील कुमार की ज़मानत याचिका पर सुनवाई होनी है. हरियाणा का बजट सत्र आज सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होने वाला है.
US: बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक में शामिल हुआ भारत, गाजा के लिए 1.4 लाख करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की पहली बैठक में भारत ने गुरुवार को ऑब्जर्वर देश के रूप में हिस्सा लिया. यह बैठक वॉशिंगटन डीसी में हुई. भारत की तरफ से भारतीय दूतावास में तैनात चार्ज द’अफेयर्स (सीनियर अधिकारी) नमग्या सी खम्पा ने बैठक में हिस्सा लिया.
भारत ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि वह बोर्ड का फुल टाइम मेंबर बनेगा या नहीं. भारत ने पिछले महीने दावोस में इसके लॉन्च कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया था.
'बोर्ड ऑफ पीस' की बैठक में गाजा के पुनर्निर्माण के लिए 1.4 लाख करोड़ रुपए के राहत पैकेज का ऐलान किया गया है. ट्रम्प ने कहा कि 9 सदस्य देश गाजा राहत पैकेज के लिए 63 हजार करोड़ रुपए (7 अरब डॉलर) देंगे. जबकि, अमेरिका खुद 90 हजार करोड़ रुपए (10 अरब डॉलर) देगा.
वहीं, 5 देशों ने युद्ध से तबाह फिलिस्तीनी इलाके में सैनिक तैनात करने पर सहमति दी है. वॉशिंगटन में हुई इस बैठक में करीब 50 देशों के अधिकारी शामिल हुए.
इनमें से 27 देश बोर्ड के सदस्य हैं, जिनमें अजरबैजान, बेलारूस, मिस्र, हंगरी, इंडोनेशिया, इजराइल, जॉर्डन, मोरक्को, पाकिस्तान, कतर, सऊदी अरब, तुर्की, UAE, उज्बेकिस्तान और वियतनाम शामिल हैं. भारत और यूरोपीय संघ (EU) सहित बाकी देश ऑब्जर्वर के तौर पर शामिल हुए.
ट्रम्प बोले- ये रकम युद्ध पर खर्च के मुकाबले बहुत छोटी
ट्रम्प ने कहा कि यह रकम युद्ध पर होने वाले खर्च के मुकाबले बहुत छोटी है. उन्होंने सदस्य देशों से कहा कि अगर सभी देश साथ आएं तो उस इलाके में स्थायी शांति लाई जा सकती है, जो सदियों से युद्ध और हिंसा झेलता आया है.
ट्रम्प ने कहा कि गाजा पर खर्च किया गया हर डॉलर इलाके में स्थिरता लाने और बेहतर भविष्य बनाने में निवेश है. हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि कितने सैनिक भेजे जाएंगे, वे कब तैनात होंगे और दी गई रकम का इस्तेमाल किस तरह किया जाएगा.
UN की निगरानी करेगा ट्रम्प का बोर्ड ऑफ पीस
5 देशों ने युद्ध से तबाह फिलिस्तीनी इलाके में सैनिक तैनात करने पर सहमति दी है. ट्रम्प ने यह भी साफ किया कि यह बोर्ड अब दुनिया भर के संघर्ष सुलझाने में भी भूमिका निभाएगा.
ट्रम्प ने कहा, बोर्ड संयुक्त राष्ट्र (UN) की निगरानी करेगा और सुनिश्चित करेगा कि वह ठीक से काम कर रहा है. वहीं, 'बोर्ड ऑफ पीस' की पहली बैठक से ठीक पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक हुई. इसमें वेस्ट बैंक में इजरायल के नियंत्रण बढ़ाने के प्रयासों की तीखी आलोचना की गई.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

























