Responsive Scrollable Menu

जरूरत की खबर- कहीं आपकी फास्टिंग कैलोरी बम तो नहीं:इस व्रत से वजन घटेगा नहीं, बढ़ेगा, वेट घटाना है तो ये 8 टिप्स याद रखें

नवरात्रि में व्रत रखने वाले कई लोगों की एक कॉमन उम्मीद होती है कि 9 दिन कम खाने से वजन भी कम हो जाएगा। लेकिन हर साल बहुत से लोगों के साथ इसका उल्टा होता है। व्रत खत्म होने तक वजन घटने की बजाय बढ़ जाता है। दरअसल समस्या व्रत में नहीं, बल्कि व्रत के दौरान की जाने वाली कुछ कॉमन गलतियों में छिपी होती है। कई लोग साबूदाना, आलू, कुट्टू, मूंगफली और व्रत स्पेशल स्नैक्स को हेल्दी मानकर जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। वहीं कुछ लोग दिनभर भूखे रहते हैं और शाम को एक साथ भरपेट भोजन कर लेते हैं। ऐसे में फास्टिंग वेट लॉस की बजाय अतिरिक्त कैलोरी लेने का जरिया बन सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, व्रत में क्या खा रहे हैं, इससे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि कितना, कब और किस तरह खा रहे हैं। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में व्रत की कॉमन गलतियों की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- अमृता मिश्रा, सीनियर डाइटीशियन, दिल्ली सवाल- क्या व्रत रखने से अपने-आप वजन कम हो जाता है? जवाब- व्रत में लोग अक्सर सोचते हैं कि कम खाने से वजन अपने-आप कम हो जाएगा, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- व्रत में वजन बढ़ने की सबसे बड़ी वजह क्या है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- व्रत में बार-बार भूख क्यों लगती है? जवाब- इसे पाॅइंटर्स से समझिए- सवाल- व्रत में प्रोटीन की कमी वजन बढ़ाने की वजह कैसे बन सकती है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- क्या व्रत में आलू खाने से वजन बढ़ सकता है? जवाब- हां, लेकिन इसकी वजह सिर्फ आलू नहीं, बल्कि उसकी कुकिंग है। इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- क्या दिनभर भूखे रहने और रात में भरपेट खाने से वजन बढ़ सकता है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- व्रत में कौन-सी 5 गलतियां वजन बढ़ा देती हैं? जवाब- व्रत के दौरान कुछ गलतियां वजन बढ़ा सकती हैं, जैसेकि- दिनभर बहुत कम पानी पीना फिजिकल एक्टिविटी पूरी तरह बंद कर देना शाम को एक बार में ज्यादा खाना नींद पूरी न लेना भोजन की मात्रा पर नजर न रखना सवाल- क्या बाजार में मिलने वाले 'व्रत स्पेशल' स्नैक्स हेल्दी होते हैं? जवाब- किसी पैकेट पर 'व्रत स्पेशल', 'फास्टिंग फ्रेंडली' या 'सेंधा नमक से बना' लिखा होना उसे हेल्दी नहीं बनाता। कई पैकेज्ड व्रत स्नैक्स में कैलोरी, फैट और नमक की मात्रा काफी ज्यादा हो सकती है। इसलिए इन्हें हेल्दी मानने से पहले न्यूट्रिशन लेबल पढ़ना जरूरी है। सवाल- क्या व्रत में फल जितना चाहें उतना खा सकते हैं? जवाब- नहीं, फल पोषक तत्वों, फाइबर और नेचुरल शुगर का अच्छा सोर्स हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इन्हें जरूरत से ज्यादा खाया जा सकता है। किसी भी फूड आइटम की तरह फलों की भी कैलोरी होती है और जरूरत से ज्यादा मात्रा में खाने पर कुल कैलोरी इनटेक बढ़ सकता है। सवाल- क्या व्रत में बार-बार चाय पीना सही है? जवाब- नहीं, इससे भी वजन बढ़ सकता है। इसे ऐसे समझिए- सवाल- व्रत में कौन-से फूड वजन बढ़ने से बचा सकते हैं? जवाब- वजन कंट्रोल रखने के लिए व्रत की थाली में ऐसे फूड आइटम्स शामिल करने चाहिए, जो सिर्फ एनर्जी नहीं, बल्कि प्रोटीन, फाइबर और फ्लूइड भी दें। इसमें क्या क्या शामिल कर सकते हैं, ग्राफिक में देखिए- सवाल- वजन घटाना चाहते हैं तो व्रत के दौरान किन बातों का ध्यान रखें? जवाब- इसके लिए कुल कैलोरी पर कंट्रोल करना जरूरी है। सभी जरूरी बातें ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या व्रत में सिर्फ फल खाकर पूरा दिन निकालना सही है? जवाब- फल व्रत का अच्छा हिस्सा हो सकते हैं। लेकिन पूरे दिन का भोजन सिर्फ फलों पर आधारित रखना हर किसी के लिए संतुलित विकल्प नहीं है। फल विटामिन, मिनरल्स और फाइबर देते हैं। लेकिन उनमें प्रोटीन और कुछ अन्य जरूरी पोषक तत्व अपेक्षाकृत कम होते हैं। सवाल- क्या व्रत में पैक्ड फ्रूट जूस और मिल्कशेक सही विकल्प हैं? जवाब- नहीं, पैक्ड फ्रूट जूस और बाजार में मिलने वाले कई मिल्कशेक हेल्दी दिखते जरूर हैं। लेकिन इनमें अतिरिक्त चीनी, फ्लेवर और कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। सवाल- क्या व्रत खोलने का तरीका भी वजन पर असर डालता है? जवाब- हां, लंबे समय तक खाली पेट रहने के बाद तेजी से और ज्यादा खाने पर भोजन की मात्रा जरूरत से ज्यादा हो सकती है। ***************** ग्राफिक्स- महेंद्र वर्मा …………………. जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- व्रत का ‘पसंदीदा फलाहार’ साबूदाना कितना हेल्दी: डॉक्टर से जानें न्यूट्रिशन, फायदे-नुकसान और खाने का हेल्दी तरीका आज से नवरात्रि शुरू हो रही है। कई लोग 9 दिनों का व्रत रखते हैं। इस दौरान रसोई में एक चीज की एंट्री लगभग तय होती है, वह है साबूदाना। व्रत रखने वाले लोग कभी खिचड़ी, कभी वड़ा तो कभी खीर के रूप में इसे बड़े चाव से खाते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

IND vs SL Test: रवींद्र जडेजा का श्रीलंका में धमाका; 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय

Ravindra Jadeja: श्रीलंका बनाम भारत गॉल टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में 'सर' रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए। इस दौरान जडेजा ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी कर लिया।

Continue reading on the app

  Sports

हार्दिक पंड्या की फिटनेस रिपोर्ट पर बड़ा खुलासा, टीम इंडिया से लंबी छुट्टी तय! IPL 2027 से पहले वापसी मुश्किल

Hardik Pandya Injury: बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रीहैब से गुजर रहे हार्दिक पंड्या की फिटनेस इतनी खराब है कि वह अभी ढंग से जॉगिंग भी नहीं कर पा रहे हैं. अगले आठ सप्ताह तक धीरे-धीरे उनका रनिंग लोड बढ़ाया जाएगा. यानी मैच फिट होने में अभी उन्हें लंबा वक्त लगेगा. यानी यह ऑलराउंडर सीधे आईपीएल 2027 में ही एक्शन में नजर आ सकता है. Wed, 21 Oct 2026 12:55:18 +0530

  Videos
See all

Shiva Sharma Death Case: श्रद्धा के ब्वॉयफ्रेंड आमिर को पुलिस ने पकड़ा | Breaking | Shraddha Dubey #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T07:34:53+00:00

CM Yogi Adityanath Gau Seva Viral Video: गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने की गौसेवा | CM Yogi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T07:45:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers