Responsive Scrollable Menu

नवजोत सिद्धू की शायरी के पॉलिटिकल मायने क्या:पत्नी के बयान विवाद पर कहा- अब बात रुतबे की, राहुल की मीटिंग पर बोले- हर कोई नहीं आपके काबिल

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू एक्टिव पॉलिटिक्स से तो दूर हैं लेकिन कांग्रेस में जब भी कुछ हलचल होती है तो शायरी से जवाब देने से नहीं चूकते। बात उनकी पत्नी के 500 करोड़ रुपए में CM कुर्सी से मचे बवाल का हो या राहुल गांधी की दिल्ली में पंजाब के कांग्रेसी नेताओं से मीटिंग का, सिद्धू ने शायरी के जरिए तंज जरूर कसे। शायरी के जरिए सिद्धू कभी चैलेंज देते तो कभी राजनीतिक बेफिक्री जाहिर करते नजर आते हैं। हालांकि कांग्रेस इसे सिद्धू का शौक मानकर इग्नोर कर रही है। उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस पार्टी से निकाल चुकी है, वह भाजपा से नजदीकी बढ़ा रही हैं लेकिन नवजोत सिद्धू इस मामले में अब तक कुछ नहीं बोले। यहां तक कि कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग ने तो सिद्धू की पत्नी को इशारों में मेंटल केस तक कहा लेकिन पत्नी के पक्ष में भी सिद्धू ने कुछ नहीं कहा…। पढ़िए, कांग्रेस में हलचल और उस पर सिद्धू का शायरी से जवाब… पत्नी के बयान पर विवाद, सिद्धू बोले- आग लगाने वाले भी खाक होंगे डॉ. नवजोत कौर सिद्धू पिछले साल दिसंबर में चंडीगढ़ आकर गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मिलीं। बाहर आकर उन्होंने सिद्धू के पॉलिटिक्स में एक्टिव होने के सवाल पर कहा- हमारे पास CM कुर्सी के बदले देने के लिए 500 करोड़ रुपए नहीं हैं। उन्हें CM चेहरा बनाएंगे तो सिद्धू राजनीति में एक्टिव होंगे। इस पर बवाल मच गया। विरोधियों ने कहा- कांग्रेस में CM कुर्सी के लिए 500 करोड़ देने पड़ते हैं। विवाद बढ़ने पर नवजोत सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शायरी पोस्ट की.. आग लगाने वालों को क्या खबर, रुख हवाओं ने बदला तो खाक वो भी होंगे, अब बात रुतबे की है, चाल भी बड़ी और खेल भी खत्म।” माना गया कि उनकी पत्नी को लेकर विवाद करने वाले नेताओं को वह चेतावनी दे रहे हैं कि अगर वह पॉलिटिक्स में एक्टिव हुए तो ऐसी चाल चलेंगे कि सबका खेल खत्म हो जाएगा। राहुल की मीटिंग, सिद्धू बोले- हर कोई नहीं आपके काबिल पूर्व CM चरणजीत चन्नी ने चंडीगढ़ में बंद कमरा सम्मेलन में पार्टी के सभी बड़े पद अपर कास्ट यानी जट सिखों को देने और दलितों को नजरअंदाज करने का मुद्दा उठाया। इस मुद्दे पर कांग्रेस में बवाल मचा तो राहुल गांधी ने पंजाब की टॉप लीडरशिप दिल्ली तलब कर ली। इसमें नवजोत सिद्धू को नहीं बुलाया गया था। इसके बाद सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शायरी पोस्ट की। नवजोत सिद्धू ने कहा- ज़िंदगी से थोड़ी वफा कीजिए, जो नहीं मिला उसे दफा कीजिए,हर कोई नहीं है आपके काबिल, अकेले बैठ के चाय का मजा लीजिए।” इससे माना गया कि सिद्धू मीटिंग में न बुलाने को लेकर साफ कर रहे हैं कि हर कोई आपके काबिल नहीं होता, इसलिए अकेले रहना ही ठीक है। पत्नी कांग्रेस से सस्पेंड, सिद्धू बोले- कुर्सी के कीड़े मुल्क खा गए इसके बाद कांग्रेस ने सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से निकाल दिया। इसको लेकर भी सिद्धू ने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा। हालांकि सोशल मीडिया पर उन्होंने फिर शायरी पोस्ट की। जिसमें सिद्धू एग्रेसिव अंदाज में दिखे। इसमें नवजोत सिद्धू ने कहा- गुरू, मैं बचाता रहा दीमक से मकान अपना , मगर चंद कुर्सी के कीड़े, पूरा मुल्क खा गए। अब खाक नशीनों, उठो—जागो और देखो, वक्त कहा आन पहुंचा है, जब तख्त गिराए जाएंगे और ताज उछाले जाएंगे। हालांकि इससे ये भी कयास लगाए गए कि सिद्धू फिर से पॉलिटिक्स में एंट्री कर सकते हैं। कांग्रेस की एकजुटता, सिद्धू बोले- नेवलों के सांपों से संबंध हो गए राहुल गांधी की दिल्ली में फटकार के बाद पंजाब की टॉप लीडरशिप एकजुट दिखी। उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली। सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी कांग्रेसी एकजुट नजर आने लगे। वहीं अमृतसर की राजनीति में भी हलचल दिखी। यहां के शहरी प्रधान मिट्‌ठू मदान और कांग्रेस के प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग की नजदीकी हो गई। इसके बाद नवजोत सिद्धू ने फिर अपने सोशल मीडिया पर शायरी पोस्ट की। इसमें नवजोत सिद्धू ने कहा- मतलब पड़ा तो सारे अनबंद हो गए, गुरू…नेवलों के भी सांपों से संबंध हो गए इससे कयास लगाए गए कि नवजोत सिद्धू फिर अपनी ही पार्टी पर तंज कस रहे हैं कि चुनाव में जीतने के लालच में सारे एक साथ हो गए। सिद्धू कपल के लिए लगातार मीडिया में बयानबाजी होती रही। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तो यहां तक कह दिया था कि डॉ. नवजोत कौर का बयान केवल बकवास है। वो कहते हैं कि हमें चीफ मिनिस्टर बना दें तो हम राजनीति में एक्टिव होने को तैयार हैं। दोनों हसबैंड-वाइफ अनस्टेबल लगते हैं। इसके अलावा कांग्रेस के नेता भी उनके बारे में पूछे जाने पर बयानबाजी करते रहते हैं। इसको लेकर नवजोत सिद्धू ने नई शायरी पोस्ट की। जिसमें सिद्धू ने कहा- वो एक समंदर खंगालने में लगे हुए हैं,हमारी कमियां निकालने में लगे हुए हैं। जिनकी अपनी लंगोटियां तक फटी हुई हैं, हमारी पगड़ी उछालने में लगे हुए हैं। पॉलिटिक्स से दूर सिद्धू, शायरी पर सिर्फ कयास नवजोत सिद्धू साल 2017 से 2022 तक पंजाब की पॉलिटिक्स में खूब एक्टिव रहे। वह कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री रहते मंत्री बने। हालांकि मंत्रालय के कामकाज को लेकर उन पर सवाल उठते रहे। सिद्धू ने मंत्रीपद छोड़ दिया। फिर अचानक पंजाब कांग्रेस के तत्कालीन इंचार्ज हरीश रावत ने पैरवी कर सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनवा दिया। इसके बाद सिद्धू ने लॉबिंग की और 2022 के चुनाव से करीब 3 महीने पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की CM कुर्सी छिन गई। इसके बाद सिद्धू CM बनने की दौड़ में थे लेकिन दलित चेहरा चरणजीत चन्नी को मुख्यमंत्री बना दिया गया। इसके बाद सिद्धू ने 2022 के चुनाव में CM चेहरा बनाने की मांग की लेकिन कांग्रेस ने फिर चन्नी पर भरोसा जताया। इसके बाद सिद्धू एक्टिव पॉलिटिक्स से दूर होते चले गए। 2022 के चुनाव में कांग्रेस को 117 में से महज 18 सीटें ही मिलीं। इसके बाद सिद्धू पॉलिटिक्स छोड़ क्रिकेट कमेंट्री और टीवी शोज में चले गए। उनकी शायरियों को पॉलिटिक्स से जोड़ा जरूर जाता है लेकिन वह खुद कभी राजनीति या कांग्रेस को लेकर कुछ नहीं कहते।

Continue reading on the app

राजस्थान में कोहरा, तापमान 10 डिग्री लुढ़का:MP में 25 जिलों में बारिश, हरियाणा में ओले गिरे; उत्तराखंड के केदारनाथ में बर्फबारी

देश के कई राज्यों में मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है। राजस्थान में पिछले दो दिन के दौरान बारिश के साथ ओले गिरे। इससे दिन के तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई। गुरुवार को कई जिलों में घना कोहरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मध्य प्रदेश के 25 जिलों में गुरुवार को बारिश हुई। ग्वालियर समेत 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। भोपाल-इंदौर में बादल छाए रहने के आसार हैं। हरियाणा के भिवानी-रेवाड़ी में कल बारिश के साथ ओले गिरे। इससे तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। पंजाब और चंडीगढ़ में इस सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं उत्तराखंड में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। वहीं छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2–3 दिन उत्तर और मध्य भारत में कहीं बारिश तो कहीं साफ आसमान और तेज धूप का दौर जारी रहेगा।

Continue reading on the app

  Sports

इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को कम करने के लिए लगेंगी 200 नई सीटें, टर्मिनल-2 से होगा ATR विमानों का संचालन

देवी अहिल्याबाई होलकर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पीक ऑवर्स के दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने एक अहम फैसला लिया है। टर्मिनल भवन में यात्रियों के लिए 200 अतिरिक्त सीटें लगाई जाएंगी, जिससे उन्हें फ्लाइट के इंतजार में बैठने की बेहतर सुविधा मिल सके। यह व्यवस्था अप्रैल 2026 तक पूरी … Fri, 20 Feb 2026 09:34:36 GMT

  Videos
See all

बिहार में 42 विधायकों को Patna High Court का नोटिस | Patna News | Bihar News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T04:12:58+00:00

छात्रा के हाथ पर टीचर ने बरसाए डंडे..मामला पहुंचा थाने! | Maharashtra | Mumbai News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T04:17:34+00:00

Rajpal Yadav Dance Video: भावुक हुए राजपाल यादव | #shorts | #rajpalyadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T04:15:04+00:00

EPFO Pension Update: सैलरी अकाउंट बदला तो नहीं निकाल पाएंगे PF? | New EPFO Withdrawal Rules 2026 | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T04:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers