स्प्रिंग फेस्टिवल की छुट्टियों में रेल यात्रियों की संख्या 25.8 करोड़ पहुंची
बीजिंग, 22 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय रेलवे ग्रुप के अनुसार, 21 फरवरी को स्प्रिंग फेस्टिवल की छुट्टियां आधा रास्ता पार कर चुकी हैं। इस दौरान राष्ट्रीय रेल ने कुल 25.8 करोड़ यात्री को सफलतापूर्वक सेवा दी है।
21 फरवरी को लगभग 1.71 करोड़ यात्रियों ने रेल यात्रा की। 22 फरवरी को रेल यात्रा के प्रवाह के उच्च स्तर पर जारी रहने की उम्मीद है। अनुमान है कि 1.79 करोड़ यात्री यात्रा करेंगे और 2,203 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विभिन्न जगहों के रेलवे विभाग वापसी यात्रा के चरम स्तर का सामना कर रहे हैं। जेंगजोउ रेलवे : लोकप्रिय हाईस्पीड रेल लाइनों पर 256 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई गईं,साथ ही लोकल स्वाद के खाने की पेशकश की गई है।
ग्वांगजोउ रेलवे : स्टेशन में बुजुर्ग, बच्चे, अपंग यात्रियों के लिए विशेष सेवाएं प्रदान की जा रही है। युवा स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ाई गई है।
उरूमुछी रेलवे : तूफान, कोहरे आदि चरम मौसम का सामना कर रहा है। दक्षिण शिनच्यांग रेलवे की जांच क्षमता बढ़ाई गई है। रेल सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा रहा है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
रेवंत रेड्डी ने गांधी परिवार को 1000 करोड़ की रखी पेशकश! भाजपा ने कांग्रेस को घेरा
बीजेपी प्रवक्ता एनवी सुभाष ने लिखा कि तेलंगाना के युवा डीएससी नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं और किसान रायथु भरोसा योजना की राह देख रहे हैं, मुख्यमंत्री 1000 करोड़ रुपये गांधी परिवार के लिए जुटाने की बात कर रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
Hindustan






















