Responsive Scrollable Menu

PM Modi बोले- हर भारतीय के लिए कैप्टन स्मित का साहस गौरव की बात है, देशवासियों से की ये अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कैप्टन स्मित मछार के साहस और हिम्मत की प्रशंसा की है, UPSC के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने अपनी बात की शुरुआत कैप्टन स्मित के पराक्रम से की, उन्होंने कहा आज पूरी दुनिया स्मित पर गर्व कर रही है मैं देशवासियों से अपील करता हूँ कि वे स्मित के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें।

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार आज पूरी दुनिया के अख़बारों , टीवी चैनलों और सोशल मीडिया की सुर्खियाँ बने हुए हैं वजह है उनका साहस और पराक्रम जिसने ना सिर्फ कई लोगों की जान बचाई बल्कि एक बड़ी घटना को होने से रोक दिया, स्मित ने फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अपनी सूझबूझ से  यात्रियों की जान बचाई।

बता दें दुबई से तेल अवीव (इजरायल) जा रही फ्लायदुबई की फ्लाइट में 30 सितंबर 2026 को कॉकपिट में स्मित मछार के ओमानी को-पायलट ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। लेकिन गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने बेहोश होने से पहले कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया जिससे विमान से सवार यात्री और क्रू मेंबरअंदर आ गए और हमलावर को काबू में कर लिया। विमान में सवार अन्य ऑफ ड्यूटी पायलटों ने विमान का नियंत्रण संभाला और विमान को सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

कैप्टन स्मित के धैर्य, सूझबूझ और साहस की तारीफ 

इस घटना के बाद इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारतीय कैप्टन स्मित की तारीफ की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मछार की तारीफ की है , उन्होंने UPSC के शताब्दी समारोह में कहा, कल जो एक घटना घटी और भारत के कैप्टन स्मित मछार ने जिस प्रकार से धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय करवाया और आज इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा इस भारतीय ने 9 / 11 होने से बचा लिया।

हम सब स्मित की दीर्घायु उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें 

मोदी ने कहा, हर देशवासी के लिए ये स्मित का ये पराक्रम हमें गौरव से भर देता है, आज मेरी उनके पिता भूपेन्द्र भाई, माता गीता बहन और पत्नी सोनल से भी बातचीत हुई है, उनका इलाज चल रहा है, पीएम ने कहा आज पूरी दुनिया कैप्टन स्मित पर गर्व कर रही है, मैं देशवासियों से प्रार्थना करता हूँ कि हम सब स्मित की दीर्घायु के लिए, उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें और और भारत का गौरव बढ़ाने वाले कैप्टन स्मित का अभिनन्दन करें।

Continue reading on the app

Electric Scooter Sales: TVS बनी नंबर-1, Bajaj और Ather भी आगे; पांचवें स्थान पर खिसकी Ola Electric

Electric Scooter Sales: TVS बनी नंबर-1, Bajaj और Ather भी आगे; पांचवें स्थान पर खिसकी Ola Electric

Continue reading on the app

  Sports

रोहित-विराट और गिल पर दारोमदार... न्यूजीलैंड के उछाल से निपटने के लिए भारत को बनानी होगी खास रणनीति

भारत को न्यूजीलैंड की उछाल भरी पिचों पर कड़ी चुनौती का सामना करने के लिए स्पष्ट रणनीति बनानी होगी. रचिन रवींद्र जैसे खिलाड़ियों से सतर्क रहते हुए भारतीय बल्लेबाजों को शुरुआती ओवरों में धैर्य दिखाना होगा. तेज गेंदबाजों को स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ का सही इस्तेमाल करना होगा. रोहित, विराट और शुभमन गिल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. अनुशासित गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग से ही भारत न्यूजीलैंड की धरती पर ऐतिहासिक सफलता हासिल कर सकता है. Wed, 21 Oct 2026 22:06:33 +0530

  Videos
See all

Sudarshan News Live: Breaking News | Latest News | Top News | UP Election 2027 | CJP | Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T16:46:52+00:00

Eknath Shinde On Sanjay Raut: 'इंडी' गठबंधन के बयानों पर एकनाथ शिंदे का सबसे बड़ा पलटवार, क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T16:44:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers