Responsive Scrollable Menu

सगाई टूटने के बाद फिर साथ आए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस बोलीं- मैं गुमराह हो गई थी

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। कुछ ही हफ्ते पहले जब दोनों की सगाई टूटने और अलग होने की खबर आई थी तो उनके फैंस काफी हैरान और निराश हो गए थे। लेकिन अब दोनों के बीच की सारी कड़वाहट और दूरियां पूरी तरह खत्म हो चुकी हैं।

आकृति ने मानी अपनी गलती

आकृति ने अपनी पोस्ट में इस बात को पूरी ईमानदारी से स्वीकारा कि उस वक्त वे कुछ बाहरी लोगों और अपने करीबी दोस्तों की बातों में आकर गुमराह हो गई थीं। उन्होंने लिखा कि बिना पृथ्वी से खुलकर बात किए जल्दबाजी में उन्होंने रिश्ता तोड़ने का गलत कदम उठा लिया था, जिससे दोनों के परिवारों और फैंस को काफी दुख पहुंचा था।

आपस में बैठकर सुलझाए सारे मसले

अलग रहने के दौरान दोनों ने स्थिति को बहुत ही समझदारी से संभाला। आकृति ने बताया कि ब्रेकअप के बाद उन्होंने और पृथ्वी ने एक साथ बैठकर हर मुद्दे पर बहुत लंबी और खुली बात की। एक-दूसरे के जज्बातों को समझने के बाद दोनों को अहसास हुआ कि वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते जिसके बाद सुलह का रास्ता साफ हो गया।

अब तीसरे किसी शख्स की नहीं होगी एंट्री

आकृति ने अपने इस नए सफर की शुरुआत से पहले यह भी साफ कर दिया है कि अब से वे अपने रिश्ते में किसी भी तीसरे व्यक्ति या बाहरी राय को जगह नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि उनके रिश्ते के भविष्य का हर फैसला सिर्फ उन दोनों के आपसी प्यार, भरोसे और समझ पर ही टिका होगा, किसी दूसरे के कहने पर नहीं।

फैंस से की सम्मान देने की अपील

अपने नोट के आखिर में आकृति ने सभी चाहने वालों और फैंस से गुजारिश की है कि वे उनके इस फैसले की कद्र करें और उन्हें खुशहाल नई शुरुआत करने दें। जैसे ही यह खबर सामने आई, पृथ्वी शॉ और आकृति के फैंस ने राहत की सांस ली है और सोशल मीडिया पर दोनों को फिर से साथ देखकर बधाइयां दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AKRITI AGARWAL (@akritiagarwal7)

Continue reading on the app

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे के बीच सुरक्षा पर विवाद, जीतू पटवारी बोले ‘प्रशासन क्या झांझ-मंजीरे बजा रहा है’

राहुल गांधी आज बालाघाट दौरे पर है। इस बीच उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कांग्रेस और प्रशासन के बीच विवाद हो गया है। बालाघाट पुलिस की ओर से कांग्रेस जिला अध्यक्ष और बैहर विधायक संजय उईके को भेजे गए पत्र में राहुल गांधी के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी और सुरक्षा संबंधी तैयारियों का ब्यौरा मांगा गया है। कांग्रेस ने इस पत्र को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

पुलिस के 29 सितंबर के पत्र में कहा गया है कि राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे की लिखित सूचना और कार्यक्रम का विस्तृत विवरण पुलिस एवं जिला प्रशासन को पहले उपलब्ध नहीं कराया गया। पत्र में बालाघाट को पूर्व नक्सल प्रभावित और सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र बताते हुए एडवांस सिक्योरिटी लायजनिंग, रूट क्लियरेंस, बम निरोधक दस्ते की जांच और अन्य सुरक्षा इंतजामों के लिए पर्याप्त समय की जरूरत बताई गई है। पुलिस ने कांग्रेस से कार्यक्रम की रूपरेखा, संभावित भीड़, स्वयंसेवकों की सूची, पार्किंग और यातायात व्यवस्था समेत कई जानकारियां मांगी हैं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एएसएल बैठक में शामिल होने के लिए भी कहा गया है।

जीतू पटवारी का तंज ‘आप क्या झांझ-मंजीरे बजा रहे हैं’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रशासन के पत्र पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के नेता प्रतिपक्ष हैं और उनके दौरे की जानकारी पहले से प्रशासन को दी गई थी। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले मुख्य सचिव और कलेक्टर से बात की थी और कांग्रेस की ओर से भी कार्यक्रम जारी किया जा चुका था।

कांग्रेस नेता ने अधिकारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि “अब वे कह रहे हैं कि सुरक्षा कैसे करेंगे। आप हमसे पूछ रहे हैं कि कैसे सुरक्षा होगी। आप क्या झांझ-मंजीरे बजा रहे हो, कैसी डिग्री ली है आपने?” उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम की जानकारी पहले से होने के बावजूद अंतिम समय में कांग्रेस से सुरक्षा संबंधी जानकारी मांगी जा रही है। जीतू पटवारी ने कहा कि अगर विपक्ष के नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में कोई चूक होती है तो इसकी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी।

‘आदिवासी बच्चों की आवाज राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे’

जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी का बालाघाट दौरा आदिवासी बच्चों की मौत के मामले में प्रभावित परिवारों से मुलाकात और उनकी समस्याओं को समझने के लिए है। उन्होंने कहा कि बच्चों की बीमारी, इलाज की उपलब्धता, कुपोषण और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को राहुल गांधी के सामने रखा जाएगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी चाहती है कि आदिवासी बच्चों के लिए स्वास्थ्य और इलाज से जुड़े सभी जरूरी रास्ते खुले और इसी उद्देश्य से राहुल गांधी बालाघाट पहुंचे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

निशाने पर कनपटी और पसली की हड्डियां, 'हार्ड लेंथ' से रोकेंगे अभिषेक-संजू के रनों का बहाव, न्यूजीलैंड की तैयारी आयरलैंड जैसी

ind vs nz t20: मैट हेनरी, एडम मिल्ने, ल्यूकी फॉर्ग्यूसन , कायले जैमिसन जैकब डफी ये वो घायल शेर है जिनको वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टॉप आर्डर के बल्लेबाजों नें अहमदाबाद में ऐसा घाव दिया ता जिसको वो आज तक नहीं भूले है और इसीलिए वो एक ऐसा लेंथ पर लगातार गेंदबाजी करने का अभ्यास कर रहे है जो श्रेयस अय्यर एंड कंपनी को रास नहीं आती. यानि रफ्तार और उछाल के साथ बदला लेने की जबरदस्त तैयारी है.  Wed, 21 Oct 2026 18:00:46 +0530

  Videos
See all

Italy Security Laws Strict: हिंसक प्रदर्शनों के बाद एक्शन में Giorgia Meloni, उपद्रवियों को होगी जेल #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T12:43:01+00:00

Sambit Patra On Zakir Naik: जाकिर नाइक रेजीम चेंज चाहता है ताकि वह भारत आ सके- Sambit Patra #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T12:40:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers