Responsive Scrollable Menu

Ukraine को हथियार और खुफिया मदद जारी, Marco Rubio ने नकारा नीति में बदलाव

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन को हथियार मुहैया कराने और खुफिया जानकारी साझा करने को लेकर अमेरिकी नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने साथ ही कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप निराधार आरोपों से ‘‘निराश और नाराज’’ हैं। भारत की तीन दिवसीय यात्रा की शुरुआत में आज दोपहर मुंबई पहुंचे रुबियो ने पत्रकारों से कहा कि अमेरिका रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करना चाहता है, क्योंकि इस संघर्ष में लगातार लोगों की जान जा रही है और इसके अन्य क्षेत्रों तक फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है।

रुबियो ने कहा कि यूक्रेन को हथियार मुहैया कराने और खुफिया जानकारी साझा करने के मामले में अमेरिका की नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने यह बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि नीति में ऐसा कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसलिए, इनमें से किसी भी चीज में कोई बदलाव नहीं आया है।

मैंने ऐसी खबरें देखी हैं जिनमें बदलाव होने की बात कही गई है, लेकिन ये सही नहीं हैं।’’ रुबियो ने कहा कि कई देशों ने अमेरिका से मिसाइलों को बीच में ही मार गिराने वाली इंटरसेप्टर मिसाइल की मांग की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल रक्षा क्षेत्र में यह ‘‘सबसे अधिक मांग वाला उत्पाद’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘जब किसी देश को अमेरिका से इंटरसेप्टर नहीं मिलती, तो इसका मतलब यह नहीं है कि हम उन्हें मुहैया कराने से इनकार कर रहे हैं।

हमें अपनी जरूरतों के लिए भी इनकी आवश्यकता होती है। दुनियाभर में हमारे सैन्य ठिकानों पर तैनाती के लिए हमें कुछ न्यूनतम मानकों को पूरा करना होता है।’’ रुबियो ने कहा, ‘‘दुनियाभर में हमारी व्यापक सैन्य तैनाती है और विभिन्न देशों में हमारे कई सैन्य प्रतिष्ठान रक्षा एवं वायु रक्षा व्यवस्था का हिस्सा हैं। इसलिए, यूक्रेन को जानबूझकर किसी भी चीज से वंचित नहीं किया जा रहा है।’’ यूक्रेन पर 13 और 18 अक्टूबर को हुए रूस के हमलों का जिक्र करते हुए रुबियो ने कहा कि हवाई हमलों का पता नहीं चल पाया।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा इसलिए नहीं हुआ कि अमेरिका ने जानकारी मुहैया नहीं कराई। मैंने यूक्रेन सरकार से जुड़े एक व्यक्ति को यह कहते हुए देखा कि अमेरिका द्वारा खुफिया जानकारी देने से इनकार किए जाने के कारण यूक्रेन में लोगों की जान जा रही है। यह बेहद निंदनीय और आक्रोश पैदा करने वाला आरोप है।

यह पूरी तरह गलत है और तथ्यों पर आधारित नहीं है।” यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा था कि कीव को एक बार फिर सहयोगी देशों से हमले की कोई पूर्व चेतावनी नहीं मिली, जबकि ये देश पहले यूक्रेन के साथ खुफिया जानकारी साझा करते रहे हैं। रुबियो ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप “नाराज” हैं, क्योंकि सबसे पहली बात तो यह है कि उन्हें उन बातों के लिए दोषी ठहराया जाना पसंद नहीं है, जो सच नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इनमें यह आरोप भी शामिल है कि उन्होंने (ट्रंप) किसी तरह खुफिया जानकारी साझा करना बंद करने का आदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति इस बात को समझते हैं और शुरू से ही लगातार यह कहते आए हैं कि रूस-यूक्रेन युद्ध का अंत बातचीत के जरिए समझौते से ही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ऐसा समझौता कराने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि दोनों पक्ष किसी सहमति पर पहुंचें। पश्चिम एशिया संकट के बीच दुनिया में ईंधन की कमी को लेकर रुबियो ने कहा कि किफायती डीजल की कमी एक बड़ी समस्या बन गई है, जबकि कई देशों की अर्थव्यवस्थाएं काफी हद तक इसी ईंधन पर निर्भर हैं।

उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देश इस समय बेहद गंभीर और खतरनाक स्थिति का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, जाहिर है कि हम इस स्थिति को लेकर चिंतित हैं। इस युद्ध को खत्म करने की एक वजह यह भी है कि इसमें बहुत बड़ी संख्या में लोग मारे जा रहे हैं।’’ अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘इस युद्ध को समाप्त किए जाने की एक वजह यह है कि यूक्रेन का बिजली ग्रिड बुरी तरह तबाह किया जा रहा है।

इस युद्ध को खत्म करने का एक कारण यह भी है कि यूक्रेन में आगे बढ़ने की कोशिश के दौरान हर महीने 20,000 से 25,000 रूसी सैनिक मारे जा रहे हैं। ये सभी बेहद खराब बातें हैं।” रुबियो ने कहा कि अमेरिका दोनों पक्षों को बातचीत के जरिए युद्ध समाप्त करने के लिए सहमति बनाने की दिशा में प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में यदि युद्ध जारी रहता है, तो न केवल और अधिक लोगों की जान जाएगी, बल्कि बड़े पैमाने पर तबाही भी जारी रहेगी।

Continue reading on the app

Kolkata भगदड़ में 19 मौतों के बाद BJP नेताओं की गिरफ्तारी की मांग, Abhishek Banerjee का सवाल

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को सवाल किया कि चोरबागान दुर्गा पूजा समिति में अहम पदों पर काबिज भाजपा नेताओं को भगदड़ में 19 लोगों की मौत के बाद भी गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने फेसबुक पोस्ट में पिछले शनिवार को उत्तर कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना के बाद सरकार की कार्रवाई पर कई सवाल उठाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के भतीजे दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक थे, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर कोलकाता जिला अध्यक्ष तमोघ्न घोष और पार्टी विधायक विजय ओझा अहम पदों पर थे। अभिषेक ने सवाल किया, “क्या उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा? क्या भगदड़ के लिए वास्तव में जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार किया गया है?

पीड़ित परिवार अब भी न्याय का इंतजार क्यों कर रहे हैं?” उन्होंने कहा, “इससे भी ज्यादा शर्मनाक बात यह है कि सोशल मीडिया पर शुभेंदु अधिकारी के भतीजे से जुड़े आरोपों और खबरों के प्रसार के बाद पुलिस ने विभिन्न जिलों में आम नागरिकों को परेशान करना शुरू कर दिया है। कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।” शुभेंदु ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कोलकाता में भगदड़ की घटना को लेकर बांग्लादेश से सोशल मीडिया पर ‘भ्रामक बातें’ फैलाई जा रही हैं। उन्होंने ऐसी सामग्री साझा करने या उसका समर्थन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

इससे कुछ घंटे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कूच बिहार जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उस पर तीन दिन पहले चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या को लेकर सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप है।

Continue reading on the app

  Sports

3 महारिकॉर्ड ईशान किशन के निशाने पर...भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में रच सकते हैं इतिहास

Ishan Kishan can made 3 record: विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों अपने करियर के सबसे बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज उनके लिए सिर्फ एक और सीरीज नहीं, बल्कि इतिहास रचने का एक ऐतिहासिक मंच है. क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में उनका बल्ला इस साल जिस तरह से गरजा है, उसने दुनिया भर के गेंदबाजों की नींद उड़ा दी है. यही वजह है कि साल के अंत तक उनके पास एक-दो नहीं बल्कि तीन बड़े और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है. Wed, 21 Oct 2026 22:31:00 +0530

  Videos
See all

CJP Leaders Released : Tihar जेल से बाहर आए CJP नेता Saurav Das और Ashutosh Ranka! | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T18:37:25+00:00

क्या Abhijeet Dipke को भी गिरफ्तारी का डर लगा?| Saurav Das | Ashutosh Ranka | News Ki Pathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T18:37:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers