Responsive Scrollable Menu

Priyanka Gandhi बोलीं, जनता झेल रही बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को कहा कि देश की जनता इस समय बेरोजगारी और महंगाई जैसी ‘‘रावण रूपी’’ समस्याओं का सामना कर रही है तथा सत्य एवं असत्य के बीच जारी लड़ाई में उनकी पार्टी सत्य के लिए लड़ती रहेगी। वह विजयादशमी के अवसर पर दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुईं। प्रियंका ने कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह राजनीति करने का अवसर नहीं है और इसलिए वह सरकार के लिए कोई विशेष संदेश नहीं देना चाहतीं।

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘सिर्फ यह कहना चाहती हूं कि आज देश की जनता बेरोजगारी और महंगाई जैसी रावण रूपी समस्याओं का सामना कर रही है।’’ कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आज सत्य और असत्य के बीच लड़ाई हो रही है, जिसमें वे सत्य के लिए लड़ रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपने जीवन में सत्य का साथ देने की अपील करते हुए सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

Continue reading on the app

कोटा में Durga idol immersion के दौरान नहर में नाव पलटी, 4 युवक लापता

राजस्थान के कोटा में मंगलवार शाम सात लोगों को ले जा रही एक नाव पलट जाने से चार युवकों के डूबने की आशंका है। यह घटना उद्योग नगर थाना क्षेत्र में स्टील पुल के पास कोटड़ी नहर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई। हालांकि, हादसे के दौरान तीन लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए जबकि लापता लोगों की तलाश के लिए अधिकारियों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

घटना की जानकारी मिलने पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पंचायत चुनाव के लिए अपने प्रचार को बीच में ही रोक दिया और घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन को लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी पीयूष समारिया और शहर की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम भी बचाव अभियान की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचीं।

मंत्री मदन दिलावर ने मीडिया से कहा कि सात लोग एक छोटी और लकड़ी वाली असुरक्षित नाव पर सवार हुए थे, जो नहर के बीच में पलट गई। दिलावर ने कहा हादसे वाला स्थान प्रतिबंधित इलाका था और वहां दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन की अनुमति नहीं थी। उन्होंने कहा कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) सहित सभी उपलब्ध संसाधन, मशीनरी और टीम सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IND W vs ZIM W: हरमनप्रीत-शेफाली की तूफानी फिफ्टी, भारत ने जिम्बाब्वे को 40 रन से हराया, सीरीज 3-0 से किया क्लीन स्वीप

हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को तीसरे और आखिरी टी20 मैच में 40 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 124 रन पर सिमट गई. Tue, 20 Oct 2026 22:34:05 +0530

  Videos
See all

Sankalp Rashtra Nirman Ka: राजनाथ की हुंकार मुनीर क्यों तिलमिला उठा ? | Pakistan | Rajnath Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T18:38:18+00:00

Raja Bhaiya performed shastra puja on Dussehra.| दशहरे पर राजा भैया ने की शस्त्र पूजा #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T18:35:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers