Responsive Scrollable Menu

हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा का तूफान, तीसरे T20 मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 217 रनों का लक्ष्य

IND W vs ZIM W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच तीसरा और आखिरी टी20 मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने तहलका मचा दिया है. भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 91 रनों की नाबाद और तूफानी पारी खेली, जबकि ओपनर शेफाली वर्मा ने 69 रन बनाए. जिम्बाब्वे को यह मैच और अपनी साख बचाने के लिए अब 217 रनों का बेहद मुश्किल लक्ष्य मिला है.

शेफाली वर्मा ने दी विस्फोटक शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए ओपनर शेफाली वर्मा ने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्कों की बरसात कर दी. उन्होंने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और महज 37 गेंदों में 69 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौका और 5 छक्का शामिल रहा. उनकी इस पारी की बदौलत टीम इंडिया को वह मजबूत शुरुआत मिली, जिसकी उम्मीद की जा रही थी.

हरमनप्रीत कौर ने खेली नाबाद 91 रनों की पारी

शेफाली के आउट होने के बाद पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाला. हरमनप्रीत ने आज बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और विरोधी टीम के हर प्लान को नाकाम कर दिया. उन्होंने मैदान पर संभलकर खेलते हुए सिर्फ 41 गेंदों में 91 रनों की धमाकेदार नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौका और 5 छक्का निकला. हालांकि, वह अपने शतक से चूक गईं, लेकिन उनकी इस पारी ने भारत को 200 रन के पार पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई.

निर्धारित 20 ओवर में भारत ने बनाए 216 रन

इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा सिर्फ अनुष्का शर्मा ही दहाई का आंकड़ा छू सकीं. उन्होंने ओपनिंग करते हुए 20 गेंदों पर 28 रनों का योगदान दिया. इस तरह भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. स्मृति मंधाना आज ओपनिंग करने नहीं आईं. दरअसल, टॉस के वक्त ही मंधाना ने साफ कर दिया था कि भारतीय टीम सीरीज पहले ही जीत चुकी है, इसलिए वे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को क्रीज पर ज्यादा से ज्यादा समय देना चाहती थीं. 

आखिरी ओवरों में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए कुछ विकेट जरूर चटकाए, लेकिन वे रनों की रफ्तार को पूरी तरह रोकने में नाकाम रहे. जिम्बाब्वे की ओर से सबसे सफल गेंदबाज बिलव्ड बिजा रहीं, जिन्होंने 4 ओवर में 50 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके. उनके अलावा नोमवेलो सिबांडा, न्याशा ग्वांज़ुरा और तेंदाई मकुशा को भी 1-1 विकेट मिला.

जिम्बाब्वे के सामने 217 रनों की कठिन चुनौती

3 मैचों की इस टी20 सीरीज को भारतीय टीम पहले ही 2-0 से अपने नाम कर चुकी है. ऐसे में सीरीज के इस अंतिम मैच में जिम्बाब्वे को अपनी साख बचाने और क्लीन स्वीप से बचने के लिए 217 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला है, जो इस पिच पर हासिल करना किसी चमत्कार से कम नहीं होगा.

यह भी पढ़ें:  110 पर गिरे 6 विकेट, फिर साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने जो किया देखते रह गई ऑस्ट्रेलिया, 167 रन बनाकर रचा इतिहास

 

Continue reading on the app

WTC में रोहित शर्मा का ऐतिहासिक रिकॉर्ड ध्वस्त, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेम्बा बावुमा ने शतक जड़कर मचाया कोहराम

साउथ अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाकर मैच में रोमांच ला दिया. दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश से धुलने के बाद बावुमा ने दमदार 179 रनों की पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया.

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड से जीत को कभी तरसता था भारत:पहली जीत में 10 साल लगे; अब लगातार तीसरी टी-20 सीरीज जीतने का मौका

2007 में भारत ने पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। टूर्नामेंट में टीम को सिर्फ एक हार मिली और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ थी। इसके बाद भी भारत को इस टीम के खिलाफ पहली जीत हासिल करने में 10 साल लग गए। अब तस्वीर बदल चुकी है। 2020 से भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार पांच द्विपक्षीय टी-20 सीरीज जीत चुका है। इनमें तीन सीरीज भारत में और दो न्यूजीलैंड में खेली गईं। 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड में पांच मैचों की सीरीज शुरू होगी। यह बदलाव कैसे आया, न्यूजीलैंड में खेलना भारत के लिए अलग चुनौती क्यों है और इस बार कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने क्या सवाल होंगे? इसे 5 फैक्ट में समझते हैं… 1. पहली जीत 53 रन से मिली भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला 2007 में जोहान्सबर्ग में हुआ था। भारत को इसमें 10 रन से हार मिली। 2009 के न्यूजीलैंड दौरे पर भी टीम इंडिया दोनों मैच गंवा बैठी। 2012 में चेन्नई में जीत करीब आई, लेकिन भारतीय टीम एक रन से चूक गई। 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप में नागपुर में घरेलू मैदान पर खेलते हुए भी भारत 47 रन से हार गया। लगातार नाकामियों के बाद भारत ने 1 नवंबर 2017 को दिल्ली में पहली बार न्यूजीलैंड को हराया। रोहित शर्मा और शिखर धवन ने 80-80 रन की पारियां खेलीं, जिससे मेजबान टीम ने 20 ओवर में 202/3 का स्कोर बनाया। जवाब में कीवी टीम 149/8 तक ही पहुंच सकी। भारत ने 53 रन से मुकाबला जीत लिया। 2. 2020 से भारत का दबदबा, लगातार 5 सीरीज जीतीं भारत की तस्वीर 2020 में बदली। न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने सभी मुकाबले जीते। इनमें दो मैच निर्धारित 20 ओवरों के बाद टाई हुए थे, लेकिन दोनों बार भारत ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की। सुपर ओवर वह अतिरिक्त ओवर होता है, जिसमें टाई मैच का फैसला करने के लिए दोनों टीमों को एक-एक ओवर खेलने का मौका मिलता है। इसके बाद 2021 में न्यूजीलैंड भारत दौरे पर आया। भारतीय टीम ने तीनों मैच जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की। 2022-23 में भारत ने न्यूजीलैंड में फिर सीरीज जीती। पहले मैच में बारिश के कारण खेल नहीं हो सका। दूसरे में सूर्यकुमार यादव के नाबाद 111 रन की मदद से भारत ने 65 रन से जीत दर्ज की। तीसरा मैच बारिश से प्रभावित हुआ और डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम के तहत टाई रहा। यह नियम बारिश के कारण ओवर कम होने पर दोनों टीमों के लक्ष्य की तुलना करने के लिए इस्तेमाल होता है। 3. न्यूजीलैंड की धरती पर पहली जीत 2019 में मिली न्यूजीलैंड की धरती पर पहली जीत के लिए टीम को फरवरी 2019 तक इंतजार करना पड़ा। ऑकलैंड में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया। हालांकि, तीन मैचों की सीरीज न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती थी। न्यूजीलैंड में खेलना आसान नहीं है। इसकी वजह वहां की परिस्थितियां हैं। कुछ मैदानों पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को हवा में स्विंग और पिच से उछाल मिल सकता है। मैदान की बाउंड्री भी हर दिशा में एक जैसी नहीं होती, इसलिए बल्लेबाजों को यह समझना होता है कि किस दिशा में शॉट खेलना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। 4. 2026 में वर्ल्ड कप फाइनल में हराया भारत ने इस साल टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी न्यूजीलैंड को हराया था। 8 मार्च को अहमदाबाद में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255/5 रन बनाए। संजू सैमसन ने 46 गेंदों पर 89 रन, ईशान किशन ने 25 गेंदों पर 54 रन और अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों पर 52 रन बनाए। भारत ने पारी के पहले छह ओवर यानी पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 92 रन जोड़ दिए। इसका मतलब था कि टीम ने शुरुआत से ही तेज रन बनाए और कोई विकेट भी नहीं खोया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई। जसप्रीत बुमराह ने 15 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल को तीन विकेट मिले। 5. श्रेयस की कप्तानी और भुवनेश्वर की वापसी पर नजर इस सीरीज में भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे और न्यूजीलैंड की टीम मिचेल सैंटनर की अगुआई में उतरेगी। अय्यर के लिए यह सीरीज सिर्फ जीत का सिलसिला आगे बढ़ाने का मौका नहीं है, बल्कि विदेशी परिस्थितियों में रणनीतिक फैसले लेने की परीक्षा भी होगी। कप्तान को मैच के दौरान कई फैसले लेने होते हैं। शुरुआत में किस बल्लेबाज को भेजना है, किस गेंदबाज को किस समय गेंद देनी है और आखिरी ओवरों में रन तेजी से बनाने के लिए कितने विकेट बचाने हैं। अय्यर की कप्तानी में भारत का विदेश में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। टीम को आयरलैंड ने पहली बार हराया था। इसके बाद इंग्लैंड से भी टीम को हार का सामना करना पड़ा। भुवनेश्वर कुमार की वापसी भी भारत के लिए अहम होगी। उन्होंने आखिरी मैच नवंबर 2022 में खेला था। नई गेंद से गेंद को हवा में घुमाना उनकी खासियत रही है। Tue, 20 Oct 2026 23:00:00

  Videos
See all

Weather Update : बारिश को लेकर IMD का अलर्ट!, इन राज्यों में रहें सतर्क? | IMD Weather Update | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T23:30:28+00:00

Houthi Saudi Arabia War Update: Yeman का बदला, 24 घंटे ताबड़तोड़ हमले, सऊदी तबाह| Middle East | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T23:00:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers