शूटरों के निशाने पर थे कई बड़े एक्टर, बावजूद इसके टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना? ऐसे ट्रैक किया पूरा मूवमेंट
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में जांच के दौरान एक नया खुलासा सामने आया है. पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपियों की योजना शुरुआत में किसी दूसरे बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटी को निशाना बनाने की प्लानिंग थी, लेकिन मुंबई पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी प्लानिंग चेंज कर ली. इसके बाद उन्होंने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाया.
ऐसे टाइगर श्रॉफ की मूवमेंट को किया ट्रैक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केस की जांच में शामिल एक व्यक्ति ने बताया कि आरोपियों ने अन्य सेलिब्रिटीज के मूवमेंट और उनके आने-जाने वाले स्थानों की भी रेकी की थी. हालांकि, कथित तौर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के वजह से उस व्यक्ति तक पहुंचने में सफल नहीं हो पाए. इसके बाद आरोपियों की नजर टाइगर श्रॉफ पर गई. सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पेजों से टाइगर के जुहू स्थित फुटबॉल ग्राउंड पर आने-जाने की जानकारी मिली. इसी जानकारी के आधार पर उन्होंने एक्टर की गतिविधियों पर नजर रखी और उन्हें आसान निशाना समझा.
संलिप्तता की पड़ताल कर रही पुलिस
मामले में गैंगस्टर अनिल पंडित की कथित भूमिका भी जांच के दायरे में है. पुलिस के सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां दिल्ली और हरियाणा में जबरन वसूली और लक्षित हमलों से जुड़े मामलों में उसकी संभावित संलिप्तता की पड़ताल कर रही है. राजस्थान और महाराष्ट्र में हुई कुछ अन्य घटनाओं से संभावित संबंधों की भी जांच की जा रही है.
18 अक्टूबर को हुई थी फायरिंग
टाइगर की कार पर 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग हुई थी. घटना के बाद तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया. पुलिस मामले में कथित साजिश, आरोपियों के संपर्कों और हमले के पीछे के मकसद की जांच कर रही है.
फिलहाल, दूसरे बॉलीवुड सेलिब्रिटी की पहचान सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं की गई है. पुलिस जांच पूरी होने और आधिकारिक पुष्टि होने तक सामने आई जानकारियों को जांच से जुड़े सूत्रों के दावों के रूप में ही देखा जाना चाहिए.
हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा का तूफान, तीसरे T20 मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 217 रनों का लक्ष्य
IND W vs ZIM W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच तीसरा और आखिरी टी20 मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने तहलका मचा दिया है. भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 91 रनों की नाबाद और तूफानी पारी खेली, जबकि ओपनर शेफाली वर्मा ने 69 रन बनाए. जिम्बाब्वे को यह मैच और अपनी साख बचाने के लिए अब 217 रनों का बेहद मुश्किल लक्ष्य मिला है.
शेफाली वर्मा ने दी विस्फोटक शुरुआत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए ओपनर शेफाली वर्मा ने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्कों की बरसात कर दी. उन्होंने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और महज 37 गेंदों में 69 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौका और 5 छक्का शामिल रहा. उनकी इस पारी की बदौलत टीम इंडिया को वह मजबूत शुरुआत मिली, जिसकी उम्मीद की जा रही थी.
???? to ???? fifties for Vice-captain Shafali Verma ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 20, 2026
She gets there off just 2️⃣6️⃣ deliveries!
Updates ▶️ https://t.co/JQfrsq5B2K#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ | @TheShafaliVerma pic.twitter.com/qznNwlEGUU
हरमनप्रीत कौर ने खेली नाबाद 91 रनों की पारी
शेफाली के आउट होने के बाद पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाला. हरमनप्रीत ने आज बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और विरोधी टीम के हर प्लान को नाकाम कर दिया. उन्होंने मैदान पर संभलकर खेलते हुए सिर्फ 41 गेंदों में 91 रनों की धमाकेदार नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौका और 5 छक्का निकला. हालांकि, वह अपने शतक से चूक गईं, लेकिन उनकी इस पारी ने भारत को 200 रन के पार पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई.
A power-packed partnership! ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 20, 2026
Shafali Verma and Harmanpreet Kaur put on 84(41) for the 3rd wicket! ????
Updates ▶️ https://t.co/JQfrsq5B2K#INDvZIM | @mflone_ | @TheShafaliVerma | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/iphLCHHgfj
निर्धारित 20 ओवर में भारत ने बनाए 216 रन
इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा सिर्फ अनुष्का शर्मा ही दहाई का आंकड़ा छू सकीं. उन्होंने ओपनिंग करते हुए 20 गेंदों पर 28 रनों का योगदान दिया. इस तरह भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. स्मृति मंधाना आज ओपनिंग करने नहीं आईं. दरअसल, टॉस के वक्त ही मंधाना ने साफ कर दिया था कि भारतीय टीम सीरीज पहले ही जीत चुकी है, इसलिए वे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को क्रीज पर ज्यादा से ज्यादा समय देना चाहती थीं.
Sit back and enjoy ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 20, 2026
???? Harmanpreet Kaur special in Raipur!
Scorecard ▶️ https://t.co/JQfrsq5B2K#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/EuKMqBF0Ri
आखिरी ओवरों में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए कुछ विकेट जरूर चटकाए, लेकिन वे रनों की रफ्तार को पूरी तरह रोकने में नाकाम रहे. जिम्बाब्वे की ओर से सबसे सफल गेंदबाज बिलव्ड बिजा रहीं, जिन्होंने 4 ओवर में 50 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके. उनके अलावा नोमवेलो सिबांडा, न्याशा ग्वांज़ुरा और तेंदाई मकुशा को भी 1-1 विकेट मिला.
जिम्बाब्वे के सामने 217 रनों की कठिन चुनौती
3 मैचों की इस टी20 सीरीज को भारतीय टीम पहले ही 2-0 से अपने नाम कर चुकी है. ऐसे में सीरीज के इस अंतिम मैच में जिम्बाब्वे को अपनी साख बचाने और क्लीन स्वीप से बचने के लिए 217 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला है, जो इस पिच पर हासिल करना किसी चमत्कार से कम नहीं होगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







