Delhi Cabinet Decision: स्टार्टअप्स, छात्रों और MSMEs के लिए रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा कदम
दिल्ली कैबिनेट ने GO-DELHI Foundation के लिए ₹50 करोड़ मंजूर किए। CM रेखा गुप्ता की इस पहल से 21,000+ स्टार्टअप्स, युवाओं, शोधकर्ताओं और MSMEs को मदद मिलेगी।
प्रशांत भूषण के बाद अब संजय राउत ने दिया विवादित बयान, बोले-हो जाएगा रिजीम चेंज
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच प्रशांत भूषण ने रिजीम चेंज का बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया था. मगर अब इस तरह का बयान शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत की तरफ से भी आया है. संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी को वियतनाम से आने दीजिए, फिर रिजीम चेंज हो जाएगा. संजय राउत ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'हो जाएगा रिजीम चेंज, आप देखते रहिए. राहुल गांधी वियतनाम गए हैं न, आने के बाद देखो.'
दफ्तरों और मंत्रियों के घरों पर हमला किया
इससे पहले संजय राउत ने एक पोस्ट किया था, जिस पर विवाद खड़ा हो गया था. उन्होंने अल्बानिया में हो रहे विरोध प्रदर्शनों की तुलना भारत से की थी.राउत ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,'अल्बानिया के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट को जला दिया है. लोग इसलिए गुस्से में थे, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट भ्रष्ट पीएम की सहायता कर रहा था. प्रदर्शन कर रही जनता ने संसद, सरकारी दफ्तरों और मंत्रियों के घरों पर हमला किया. सभी देशों को इन घटनाओं से सबक लेना चाहिए, खासकर भारत को.'
वियतनाम गए हैं राहुल गांधी
भाजपा ने राहुल गांधी पर वियतनाम जाने का दावा किया है. भाजपा ने एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि राहुल गांधी वियतनाम गए हैं. भाजपा ने फ्लाइट का एक वीडियो शेयर करते हुए यह दावा किया है कि 'झूठ फैलाते-फैलाते थक गया, कुछ दिन वियतनाम घूम आता हूं, किसी को क्या ही पता चलेगा!'
भाजपा ने सवाल खड़े किए
राहुल गांधी की इस कथित विदेश यात्रा पर भाजपा ने सवाल खड़े किए हैं. भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कहा, 'राहुल गांधी फिर से वहीं कर रहे हैं. इसमें वह माहिर हैं- ब्रेक लेना और छुट्टियों का आनंद लेना. ऐसी सूचना है कि राहुल गांधी छुट्टियों के लिए विदेश गए हैं. राहुल गांधी भारत में नहीं हैं.' इस पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने भी इस पर प्रश्न खड़े किए. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अक्सर अपना समय विदेश में बिताते हैं. राहुल गांधी भारत आते हैं. किसी मामले को लेकर विवाद खड़ा करते हैं और फिर विदेश यात्रा पर निकल जाते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation








