Responsive Scrollable Menu

Jeet Adani की चेतावनी- AI से तय होगी राष्ट्रीय संप्रभुता, भारत को चाहिए अपना Cloud Infrastructure

अदाणी समूह के कार्यकारी निदेशक जीत अदाणी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत को आयात पर निर्भर रहने के बजाय अपना स्वयं का कृत्रिम मेधा (एआई) बुनियादी ढांचा तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एआई आने वाले समय में राष्ट्रीय संप्रभुता को नए सिरे से परिभाषित करेगा। कारोबारी दिग्गज गौतम अदाणी के छोटे पुत्र जीत अदाणी ने भारत की इंटेलिजेंस सेंचुरी (बौद्धिक सदी) का खाका पेश करते हुए संप्रभुता के तीन प्रमुख स्तंभों ऊर्जा, कंप्यूट और क्लाउड, तथा सेवाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ये तीनों भारत की एआई रणनीति के केंद्र में हैं।

भारत को ऊर्जा और कंप्यूटिंग सेवाओं के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करनी होगी

यहां ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ में अदाणी ने कहा कि अपने एआई भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत को ऊर्जा और कंप्यूटिंग सेवाओं के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करनी होगी। उन्होंने अक्षय ऊर्जा समूहों को एआई डेटा केंद्रों और औद्योगिक गलियारों के साथ एकीकृत करने की योजनाओं का विवरण देते हुए कहा, एआई कोड में लिखा जाता है, लेकिन यह बिजली से संचालित होता है... इसलिए ऊर्जा सुरक्षा ही वास्तव में बौद्धिक सुरक्षा है। टिकाऊ ऊर्जा हमारे लिए एक प्रतिस्पर्धात्मक लाभ बनेगी। कंप्यूटिंग बुनियादी ढांचे पर उन्होंने कहा, ‘‘क्लाउड संप्रभुता का अर्थ अलगाव नहीं, बल्कि स्वायत्तता है।

 एआई का सबसे पहला लाभ भारतीय नागरिकों को मिलना चाहिए

भारत को अपनी महत्वपूर्ण एआई जरूरतों को घरेलू स्तर पर ही पूरा करना चाहिए। हमारे स्टार्टअप, शिक्षा जगत, रक्षा, स्वास्थ्य सेवा और विनिर्माण क्षेत्रों के लिए उच्च-क्षमता वाली कंप्यूटिंग सुविधाओं तक स्वदेशी पहुंच होनी चाहिए।’’ अदाणी ने जोर देकर कहा कि एआई का सबसे पहला लाभ भारतीय नागरिकों को मिलना चाहिए, जिससे कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने संप्रभु और हरित-ऊर्जा आधारित एआई मंचों के लिए अदाणी समूह की 100 अरब डॉलर की प्रतिबद्धता का भी जिक्र किया।

जीत ने इसे ‘पांच-गीगावाट और 250 अरब डॉलर के एकीकृत ऊर्जा-एवं-कंप्यूट परिवेश’ की शुरुआत बताया, जिसे भारत की बौद्धिक क्रांति को गति देने के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने कहा, ‘सवाल अब यह नहीं है कि भारत एआई सदी में शामिल होगा या नहीं। सवाल यह है कि क्या एआई सदी के बुनियादी ढांचे, बुद्धिमत्ता, मानकों और मूल्यों पर भारत की छाप होगी? मेरा दृढ़ विश्वास है कि ऐसा जरूर होगा।’’ उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि जिस तरह बिजली से संचालित होने वाले उद्योगों ने भू-राजनीति को बदला और इंटरनेट ने वाणिज्य का कायाकल्प किया, उसी तरह कृत्रिम मेधा अब संप्रभुता को नए सिरे से परिभाषित करेगी।

Continue reading on the app

एसएसपी मोहिता शर्मा ने दिया मोबाइल तो लौटी मुस्कान, कठुआ पुलिस ने ढूंढ निकाले चोरी हुए 86 फोन

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पुलिस ने जनता का दिल जीत लिया है. पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर 86 ऐसे मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जो या तो चोरी हो गए थे या कहीं गुम हो गए थे. इन बरामद किए गए फोन्स की बाजार में कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई जा रही है. एसएसपी (SSP) कठुआ मोहिता शर्मा ने खुद इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को सौंपा. पुलिस की इस मुस्तैदी को देखकर स्थानीय लोग हैरान हैं, क्योंकि कई लोगों ने तो अपना फोन वापस मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी थी. कठुआ पुलिस की टेक्निकल टीम और साइबर सेल ने इस मिशन में दिन-रात एक कर दिया था. पुलिस ने आधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम और आईएमईआई (IMEI) नंबरों की मदद से इन फोन्स की लोकेशन ट्रेस की. एसएसपी मोहिता शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम लगातार इन नंबरों की निगरानी कर रही थी. जैसे ही किसी फोन में नई सिम डाली गई या उसे एक्टिव किया गया, पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए उन्हें बरामद कर लिया. यह पूरी प्रक्रिया काफी जटिल थी, लेकिन पुलिस की तकनीकी विशेषज्ञता ने इसे मुमकिन कर दिखाया. पुलिस लाइन कठुआ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जब लोगों को उनके खोए हुए फोन वापस मिले, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. कई छात्र और कामकाजी लोग ऐसे थे जिनका जरूरी डेटा उन फोन्स में मौजूद था. एक स्थानीय निवासी ने बताया कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि पुलिस ने उनका फोन ढूंढ निकाला है. लोगों ने एसएसपी मोहिता शर्मा और पूरी पुलिस टीम का शुक्रिया अदा किया.

Continue reading on the app

  Sports

शादाब खान के पर कतरने की तैयारी में पीसीबी, पाक ऑलराउंडर को हद में रहने की दी वार्निंग

PCB Warning to Shadab Khan: एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शादाब खान को मैच के बाद पूर्व खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने पर नाराजगी जताई है. इसी के साथ बोर्ड ने ऑलराउंडर को मौजूदा वर्ल्ड कप के दौरान अपनी भाषा का ध्यान रखने की सलाह दी है. Thu, 19 Feb 2026 23:59:37 +0530

  Videos
See all

US-Iran War : अब शनिवार को ईरान पर हमला होना तय हो गया? | Ali Khamenei | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T21:30:09+00:00

Faridabad केमिकल ब्लास्ट, 2 की मौत, 40 से ज्यादा घायल | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T21:15:01+00:00

Iran-US Tension LIVE Updates: 3 बजते ही अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू? USS Gerald R. Ford #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T21:30:14+00:00

केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट से तबाही | #shorts #viralvideo #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T21:30:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers