एसएसपी मोहिता शर्मा ने दिया मोबाइल तो लौटी मुस्कान, कठुआ पुलिस ने ढूंढ निकाले चोरी हुए 86 फोन
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पुलिस ने जनता का दिल जीत लिया है. पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर 86 ऐसे मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जो या तो चोरी हो गए थे या कहीं गुम हो गए थे. इन बरामद किए गए फोन्स की बाजार में कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई जा रही है. एसएसपी (SSP) कठुआ मोहिता शर्मा ने खुद इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को सौंपा. पुलिस की इस मुस्तैदी को देखकर स्थानीय लोग हैरान हैं, क्योंकि कई लोगों ने तो अपना फोन वापस मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी थी. कठुआ पुलिस की टेक्निकल टीम और साइबर सेल ने इस मिशन में दिन-रात एक कर दिया था. पुलिस ने आधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम और आईएमईआई (IMEI) नंबरों की मदद से इन फोन्स की लोकेशन ट्रेस की. एसएसपी मोहिता शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम लगातार इन नंबरों की निगरानी कर रही थी. जैसे ही किसी फोन में नई सिम डाली गई या उसे एक्टिव किया गया, पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए उन्हें बरामद कर लिया. यह पूरी प्रक्रिया काफी जटिल थी, लेकिन पुलिस की तकनीकी विशेषज्ञता ने इसे मुमकिन कर दिखाया. पुलिस लाइन कठुआ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जब लोगों को उनके खोए हुए फोन वापस मिले, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. कई छात्र और कामकाजी लोग ऐसे थे जिनका जरूरी डेटा उन फोन्स में मौजूद था. एक स्थानीय निवासी ने बताया कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि पुलिस ने उनका फोन ढूंढ निकाला है. लोगों ने एसएसपी मोहिता शर्मा और पूरी पुलिस टीम का शुक्रिया अदा किया.
एलओसी पर घुसपैठ की साजिश नाकाम, आतंकियों को भारतीय सेना ने खदेड़ा, नाथुआ टिब्बा में ऑपरेशन से साजिश विफल
जम्मू-कश्मीर: एलओसी पर भारतीय सेना ने घुसपैठ को सफलता पूर्वक रोक दिया है. व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि खुफिया जानकारी और निरंतर निगरानी पर गुरुवार की सुबह नाथुआ टिब्बा गाजा नदी के किनारे आतंकियों की संदिग्ध गतिविधि का पता चला. जिसे सेना ने सफलता पूर्वक रोक दिया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















