दशहरा 2026: नीमच पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन, अधिकारियों ने लिया जनसुरक्षा का संकल्प
विजयादशमी के पावन पर्व पर नीमच पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अस्त्र-शस्त्रों और पुलिस वाहनों की पूरे विधि-विधान से पूजा की गई। इस आयोजन के जरिए पुलिस प्रशासन ने सिर्फ परंपरा का निर्वहन ही नहीं किया, बल्कि जिले में जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने का कड़ा संदेश भी दिया।
अधर्म पर धर्म की जीत और कानून के राज का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने स्पष्ट किया कि पुलिस और प्रशासन एक ऐसे सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जहां हमेशा अधर्म पर धर्म की जीत हो। अधिकारियों ने शस्त्र पूजन को पुलिस की शक्ति और कानून का राज स्थापित रखने के दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया। उनका साफ संदेश था कि समाज में शांति, सुख और समृद्धि बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जनप्रतिनिधियों और पुलिस बल की रही मौजूदगी
इस आयोजन में जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा और नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद रहे। साथ ही पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी और कर्मचारी भी इस पूजन का हिस्सा बने। हवन और मंत्रोच्चार के बाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने नीमच जिले में शांति, भाईचारे, राष्ट्रीय एकता और खुशहाली की प्रार्थना की।
कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट
PM Viksit Bharat Rozgar Yojana: EPFO अकाउंट वालों को मिलेंगे ₹15,000, जानें कैसे करें अप्लाई
PM-VBRY Yojana Benefits: केंद्र सरकार नौकरी तलाशने वालों और नए कर्मचारियों को आर्थिक मदद दे रही है। सरकार ने पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के तहत ₹15,000 तक का फायदा देने के लिए यह प्रोग्राम बनाया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Asianetnews







