Responsive Scrollable Menu

दशहरे पर जलेगा ‘कॉकरोच’ का पुतला [Cockroach Effigy at Delhi Ramlila Sparks Political Row]

दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरा समारोह के दौरान रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के साथ 30 फुट ऊंचे कॉकरोच के पुतले को जलाने की घोषणा के बाद विवाद खड़ा हो गया है. कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आयोजकों का "मुफ्त प्रचार" के लिए धन्यवाद किया है. रामलीला समिति का कहना है कि पुतला स्वच्छता अभियान का प्रतीक है और इसका कोई राजनीतिक संदेश नहीं है. A controversy has emerged after organisers of a Delhi Ramlila announced plans to burn a 30-foot cockroach effigy alongside Ravana, Meghnad and Kumbhakaran during Dussehra celebrations. Cockroach Janata Party founder Abhijeet Dipke thanked the organisers for what he called “free publicity”, while organisers insist the display is linked to cleanliness campaigns and not politics.

Continue reading on the app

भारत रिफाइनिंग महाशक्ति, US प्रतिनिधिमंडल करेगा Reliance से बात: Marco Rubio

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने मंगलवार को भारत को रिफाइनिंग महाशक्ति करार दिया और कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल वेनेजुएला में तेल के उत्पादन को लेकर रिलायंस के साथ चर्चा करेगा। भारत की तीन दिवसीय यात्रा के तहत मंगलवार दोपहर मुंबई पहुंचे रूबियो ने संवाददाताओं से कहा, भारत एक रिफाइनिंग महाशक्ति है। उनके पास भारी कच्चे तेल को प्रसंस्करण करने की क्षमता है।

उन्होंने अतीत में ऐसा किया है, और मुझे लगता है कि जैसे-जैसे अधिक से अधिक वेनेजुएला का तेल बाजार में आएगा, वे ऐसा फिर कर सकते हैं। उनसे पूछा गया था कि दुनिया की ऊर्जा मांग को पूरा करने में भारत क्या भूमिका निभा सकता है। रूबियो ने मुंबई में संवाददाताओं से कहा, वेनेजुएला में उनके पहले से ही तेल पट्टे मौजूद हैं, जिनका उपयोग करके वे खुद अधिक उत्पादन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, मैं आपसे यह दावा नहीं कर रहा हूं कि दुनिया भर में हो रही कुछ घटनाओं के कारण पैदा होने वाली कमी को अकेले वेनेजुएला पूरा कर सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि समय के साथ यह निश्चित रूप से ऐसा कर सकता है और अल्पावधि में यह निश्चित रूप से मदद कर सकता है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, यह उन विषयों में एक है, जिस पर हम चर्चा करेंगे। हमने अतीत में भी भारत के साथ इस पर चर्चा की है, और वे तैयार नजर आते हैं।

वे ऐसा करने के इच्छुक हैं। प्रतिबंधों आदि के रूप में कुछ बाधाएं हो सकती हैं, जिन्हें हमें दूर करना होगा। रूबियो ने कहा, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल वेनेजुएला में तेल उत्पादन के बारे में रिलायंस के साथ चर्चा करेगा।’’ उन्होंने दावा किया , भारत ने तेल खरीद में विविधता लाने में पर्याप्त प्रगति की है, जो कि एक समझदारी भरा कदम है।’’

Continue reading on the app

  Sports

IND-W vs ZIM-W: हरमनप्रीत ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को धोया, भारत ने 92 रनों से जीता मैच, , 3-0 से किया सूपड़ा साफ

IND-W vs ZIM-W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में 92 रनों से जीत हासिल की. इसी के साथ भारत ने 3 मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. Tue, 20 Oct 2026 22:46:14 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission News: केंद्रीय कर्मचारियों के DA बढ़ोतरी पर आई बड़ी खबर! | Salary Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T21:30:18+00:00

Shiva Sharma Case में ₹50 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T21:40:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers