Responsive Scrollable Menu

विजयादशमी पर इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, किया शस्त्र पूजन, पुलिस को सौंपीं 50 हाईटेक बाइकें, लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’

इंदौर: विजयादशमी के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर पहुंचकर डीआरपी लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शस्त्र पूजन किया और प्रदेश की सुख-शांति एवं सुरक्षा की कामना की। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस पर्व को सभी को उत्साह और उमंग के साथ मनाना चाहिये।

वहीं, सीएम मोहन यादव ने इंदौर पुलिस को बड़ी सौगात देते हुये सिंगल क्लिक के माध्यम से ‘पुलिस सेतु ऐप’ का शुभारंभ किया। साथ ही, पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 50 हाईटेक 350 सीसी बाइकें भी सौंपीं। आयोजित समारोह में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर मयंक अवस्थी और राजेश सिंह सहित तमाम जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक: CM

सीएम यादव ने कहा कि मां जगदंबा ने महिषासुर का वध कर विजय और आनंद का संदेश दिया, वहीं भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर रामराज्य की स्थापना की। दशहरा हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। सीएम ने कहा कि.. सनातन परंपरा में शस्त्र पूजन का विशेष महत्व है। शस्त्रों पर तिलक लगाकर उन्हें धारण करने की परंपरा हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है। शस्त्र और शास्त्र, दोनों ही सनातन संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक हैं।

सीएसआर निधि से पुलिस को मिली 50 हाईटेक बाइकें

मुख्यमंत्री ने इंदौर पुलिस को पेट्रोलिंग के लिए 50 हाईटेक 350 सीसी बाइकें सौंपी हैं। उन्होंने बताया कि इन संसाधनों की व्यवस्था कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) निधि के माध्यम से की गई है, 50 हाईटेक 350सीसी की पावरफुल बाइकें पुलिस को सौंपी गईं।​ इन अत्याधुनिक बाइकों में विशेष पुलिस लाइट, सायरन और आधुनिक अनाउंसमेंट सिस्टम जैसी हाईटेक सुविधाएं दी गई हैं, जो शहर की संकरी गलियों, तंग बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग और अपराधियों की धरपकड़ में बेहद कारगर साबित होंगी।

उन्होंने इंदौर पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि.. आधुनिक तकनीक और संसाधनों से लैस होकर हमारी पुलिस प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने में पूरी तरह सक्षम है।

‘पुलिस सेतु ऐप’ का शुभारंभ

इसके साथ ही.. कानून व्यवस्था और तकनीकी सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से नए ‘पुलिस सेतु ऐप’ का भी आधिकारिक शुभारंभ किया। इस एप्लीकेशन से पुलिस और आम जनता के बीच संवाद और समन्वय को और अधिक बेहतर बनाया जा सकेगा।​

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Continue reading on the app

टाइगर श्रॉफ केस के बाद पहली बार स्पॉट हुए सलमान खान, हाई सीक्योरिटी के बीच आए नजर; वीडियो वायरल

Salman Khan Video: टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है. वहीं, इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा और भी ज्यादा बढ़ा दी गई है. अब टाइगर पर फायरिंग के बाद पहली बार सलमान खान स्पॉट किए गए है. भाईजान टाइट सिक्योरिटी के बीच एयरपोर्ट पहुंचे, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तो चलिए जानते हैं, कि सलमान कहा जा रहा है और उन्हें कौन सी सिक्योरिटी दी गई है.

हाई सीक्योरिटी के बीच एयरपोर्ट पहुंचे सलमान

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद से सलमान खान को लेकर फैंस की चिंता बढ़ गई है. ऐसे में एक्टर को कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. भाईजान जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरे उनके आसपास बड़ी मात्रा में सिक्योरिटी गार्ड्स नजर आए. वहीं, कुछ ने बड़ी-बड़ी बंदूके पकड़ी हुई थी.  इस दौरान सलमान ब्लू शर्ट और ट्राउजर में दिखाई दिए, जिसमें भाईजान का डैशिंग लुक देखने लायक रहा.

कहां जा रहे हैं सलमान खान?

दरअसल, खबरों की मानें तो सलमान खान अपने किसी प्रोजेक्ट के संबंध में मुंबई से बाहर जा रहे हैं. वहीं, हाल ही में बिग बॉस 20 के विकेंड का वार में सलमान ने बताया था कि वो वर्क कमिटमेंट के चलते अगले हफ्ते बिग बॉस को होस्ट नहीं कर पाएंगे. ऐसे में माना जा रहा है कि वो फिल्म की शूटिंग के लिए जा रहे हैं. बता दें कि सलमान इन दिनों SVC 63 की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म में वो नयनतारा के साथ नजर आएंगे. ये फिल्म वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही है.

ये भी पढ़ें- Tiger Shroff Firing Case: 34 हजार में तैयार हुए आरोपी, नौकरी का लालच, जानें केस में अब तक क्या-क्या हुआ?

सलमान के पास है Y+ कैटेगरी की सुरक्षा 

सलमान खान की सुरक्षा की बात करें तो उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकियों के बाद Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. इस सुरक्षा व्यवस्था में करीब 11 से 12 पुलिसकर्मी शामिल बताए जाते हैं, जिनमें चार हथियारबंद कमांडो भी होते हैं. इसके अलावा, सलमान के साथ उनके निजी बॉडीगार्ड शेरा भी हमेशा नजर आते हैं, जो लंबे समय से उनकी सुरक्षा संभाल रहे हैं. सार्वजनिक कार्यक्रमों, फिल्म की शूटिंग और बाहर आने-जाने के दौरान उनकी सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाता है. वहीं, धमकियों को देखते हुए उनके बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है.

सलमान का टाइगर के हमले से कनेक्शन?

टाइगर श्रॉफ पर हुई हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उठाई है.  लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विदेश में बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधू ने हमले की जिम्मेदारी का दावा किया है.  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में कहा गया कि टाइगर को सलमान से दूर रहने के लिए कहा था, लेकिन वो नहीं माने. पोस्ट में कहा गया-, 'हमने उसे फोन किया था और समझाने की कोशिश की थी, लेकिन वो नहीं समझा, इसलिए आज हमने उसे अच्छे से समझा दिया.' पोस्ट में आगे ये भी चेतावनी दी गई है कि फिल्म इंडस्ट्री में जो लोग सलमान खान के साथ काम करते हैं, उन पर हमले जारी रहेंगे. 

सलमान खान का वर्कफ्रंट

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर चर्चा में हैं, जो पहले 'बैटल ऑफ गलवान' नाम से जानी जाती थी. हालांकि इस फिल्म कि रिलीज पर फिलहाल रोक लगी है. इसके अलावा वो डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली की फिल्म ' SVC 63' में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ नयनतारा भी अहम भूमिका में हैं. वहीं, सलमान खान डायरेक्टर जोड़ी राज और डीके के साथ एक सुपरहीरो फिल्म पर भी काम करने वाले हैं. फिल्मों के साथ-साथ वह रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को भी होस्ट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Explainer: सितारों को धमकी, घरों के बाहर फायरिंग, आखिर कितनी सुरक्षित है बॉलीवुड की चमकती दुनिया?

 

Continue reading on the app

  Sports

91 रन बनाने के बाद इंटरव्यू में रोने लगीं हरमनप्रीत:बात करते-करते भावुक हुईं भारतीय बल्लेबाज, आंसू पोंछकर माइक छोड़कर चली गईं

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज, पूर्व कप्तान व पंजाब की बेटी हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 41 गेंदों में नाबाद 91 रन बनाकर अपनी फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। लेकिन पारी के बाद इनिंग्स ब्रेक के दौरान लाइव इंटरव्यू में वह भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इंटरव्यू के दौरान हरमनप्रीत के सामने पूर्व भारतीय कोच डब्ल्यूवी रमन थे। उनसे बातचीत करते हुए हरमनप्रीत भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि वह मैदान पर जाकर अपने खेल का आनंद लेना चाहती थीं और उन्हें खुशी है कि उन्हें क्रीज पर समय बिताने का मौका मिला। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में मिले सहयोग के लिए भी आभार जताया। अब जानिए इंटरव्यू के दौरान क्या पूछा गया और हरमन का क्या जवाब था :- सवाल: टी-20 इंटरनेशनल में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने पर कैसा लग रहा है? जवाब: बहुत अच्छा लग रहा है। मैं बस अपने खेल का आनंद लेना चाहती थी। खुशी है कि मुझे क्रीज पर पर्याप्त समय मिला और मैं मैदान पर अपनी बल्लेबाजी का पूरा लुत्फ उठा सकी। सवाल: इस मैच में उतरते समय आपका क्या फोकस था? जवाब: मैं बस अपने खेल का आनंद लेना चाहती थी और ज्यादा से ज्यादा देर तक बल्लेबाजी करना चाहती थी। खुशी है कि मैं ऐसा कर पाई। सवाल: आपकी बल्लेबाजी देखकर लग रहा था कि आप काफी आनंद ले रही थीं और आपने दर्शकों का भी खूब मनोरंजन किया। जवाब: जी, बिल्कुल सर। मैं इसका श्रेय आपको भी देना चाहूंगी। जब हम आए और आपने एक तरफ ले जाकर कहा कि अब तुम वही करो, जो तुम करना चाहती हो, तो मुझे बहुत अच्छा लगा। मैं भी यही चाहती थी कि अपने खेल का आनंद लूं। आपके उन शब्दों के लिए धन्यवाद। सवाल: हरमन, आपकी टाइमिंग हमेशा शानदार रहती है। मैच में उतरने से पहले नेट्स पर आप किन चीजों पर ध्यान देती हैं? जवाब: एशियन गेम्स के बाद मुझे नेट्स पर अभ्यास करने के लिए कुछ समय मिला। मैं हिमांशु भैया को विशेष धन्यवाद देना चाहती हूं, जो मेरे खेल पर बहुत मेहनत कर रहे हैं। मुझे लगता है कि आज की मेरी बल्लेबाजी का श्रेय उन्हें जाता है। सवाल: आज आप काफी खुलकर खेलती नजर आईं। क्या आपको भी ऐसा ही लगा? जवाब: जी, बिल्कुल। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आपकी दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं। हरमनप्रीत कौर को कप्तान पद से हटाने की कहानी तीन प्वाइंट में 1. अक्टूबर 2026 की शुरुआत में गुवाहाटी में बीसीसीआई की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग हुई थी। इसमें बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया, सिलेक्टर्स, भारतीय महिला टीम की कोच अमोल मजूमदार और उप-कप्तान स्मृति मंधाना शामिल हुए थे। बैठक में टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज से लगातार बाहर होने के बाद टीम के प्रदर्शन और भविष्य की लीडरशिप पर चर्चा हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिलेक्टर्स का मानना था कि 37 वर्षीय हरमनप्रीत कौर के बाद टीम की कप्तानी के लिए स्मृति मंधाना को तैयार करने का समय आ गया है। 2. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड और सिलेक्टर्स चाहते थे कि हरमनप्रीत कौर टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दें, ताकि स्मृति मंधाना को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सके। हालांकि, हरमनप्रीत वनडे और टेस्ट में कप्तानी जारी रखना चाहती थीं, जिससे वह अपने अनुभव के आधार पर युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर सकें। कप्तानी में बदलाव को लेकर उनके और बोर्ड के रुख में अंतर सामने आया। हालांकि, दोनों के बीच किसी व्यक्तिगत विवाद की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 3. कप्तानी में बदलाव की स्थिति को देखते हुए हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। 6 अक्टूबर 2026 को उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट के जरिए करीब 10 साल के कप्तानी सफर के अंत का ऐलान किया। उनके इस फैसले को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में नेतृत्व परिवर्तन के बड़े घटनाक्रम के तौर पर देखा गया। Thu, 22 Oct 2026 01:33:21

  Videos
See all

Akhilesh Yadav | UP News | Azam Khan | Azam Khan से मिलेंगे Akhilesh Yadav, क्या चुनावी संदेश #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-22T01:37:10+00:00

Firing on Tiger Shroff Update LIVE : सलमान पर हमले का प्लान..कैसे हुआ चेंज ? | Salman Khan | Bishnoi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-22T01:36:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers