Responsive Scrollable Menu

भारत में हर वर्ष 54 हजार करोड़ का दान:68% लोग किसी न किसी रूप से करते हैं मदद, सर्वाधिक 45.9% दान धार्मिक संस्थाओं को; हाउ इंडिया गिव्स 2025’ की रिपोर्ट

भारत में व्यक्तिगत दान का 45.9% हिस्सा धार्मिक संगठनों को जाता है। 41.8% दान सीधे बेहद गरीब, जरूरतमंद व भिक्षा मांगने वालों को मिलता है। गैर-धार्मिक संगठनों तक सिर्फ 14.9% दान पहुंचता है। यह बात ‘हाउ इंडिया गिव्स’ रिपोर्ट के तीसरे संस्करण में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में दान का सबसे बड़ा आधार आम घर हैं। कुल घरेलू दान का अनुमान हर साल 54 हजार करोड़ रुपए है। रिपोर्ट के मुताबिक 68% लोगों ने किसी न किसी रूप में देने की बात कही। दान में दिया बहुत सा खाना मुफ्त सामुदायिक रसोइयों तक जाता है। सेवा का सबसे आम रूप धार्मिक संस्थानों में काम है। रिपोर्ट में भारत में घरों के रोजमर्रा के दान का पैमाना, पैटर्न, वजहें बताई गई हैं। बताया गया है कि भारतीय दुनिया के सबसे उदार लोगों में हैं। यह अध्ययन 20 राज्यों में सर्वे पर आधारित है। इसका मकसद यह समझना रहा कि आम लोग नकद, सामान के रूप में मदद, सामाजिक कामों में कैसे योगदान देते हैं। दान किस रूप में 48% खाना, कपड़े, जरूरी वस्तुएं 44% नकद दान 30% समय देकर सेवा ऊंची आय: दान 80%तक 4000–5000 रुपए महीना आय वाले आधे घर दान करते हैं ऊंची आय पर भागीदारी 70 से 80% तक बढ़ जाती है। दान की सबसे बड़ी वजह 90%+ इसे धार्मिक कर्तव्य मानते हैं नैतिक जिम्मेदारी आमने-सामने अपील सबसे असरदार कुल दान में नकद का हिस्सा 44 फीसदी रिपोर्ट में दान के तरीके भी बताए गए हैं। सामान के रूप में मदद का हिस्सा सबसे ज्यादा 46% है। नकद दान 44% है। करीब 30% लोगों ने वॉलंटियरिंग की बात कही। रिपोर्ट के मुताबिक यह दान के रिश्तों और समुदाय आधारित स्वरूप को दिखाता है। रिपोर्ट में दान के तरीके और पैटर्न पर भी हुआ विश्लेषण रिपोर्ट के मुताबिक भारत में रोजमर्रा के घरेलू दान का इकोसिस्टम सालाना करीब 54 हजार करोड़ रुपए का है। रिपोर्ट लॉन्च पर सीएसआईपी की डायरेक्टर और हेड जिनी उप्पल ने कहा कि ‘हाउ इंडिया गिव्स 2025-26’ की रिपोर्ट भारत की उस उदारता को सामने लाती है, जो हमेशा से रही है, पर कम आंकी गई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खपत आंकड़ों के आधार पर विश्लेषण करने से यह समझ आता है कि भारत कैसे दान देता है। यह भी पता चलता है कि देश के विकास की गति के साथ दान कैसे बदलता है। हर आय वर्ग के लोग रोजाना करते हैं दान रिपोर्ट के मुताबिक,रोजमर्रा का दान हर आय वर्ग में होता है। कम खपत स्तर 4 से 5 हजार रुपए महीना पर भी करीब आधे घर दान करते हैं। आय बढ़ने पर भागीदारी तेजी से बढ़ती है। रिपोर्ट ने दानदाताओं के चार प्रकार भी बताए हैं। ग्रासरूट, एस्पिरेशनल, प्रैक्टिकल, वेल-ऑफ गिवर्स। इनकी प्रेरणा, जागरूकता, जुड़ने की पसंद अलग-अलग बताई गई है।

Continue reading on the app

'अलग ढंग से समझाना पड़ता है' ईशा देओल के 'थप्पड़ कांड' पर जब हेमा मालिनी ने दिया चौंकाने वाला बयान

साल 2006 की फिल्म 'प्यारे मोहन' के सेट पर ईशा देओल ने अमृता राव को थप्पड़ मार दिया था, जो काफी विवादों में रहा था. ईशा देओल ने तब अमृता राव पर गाली-गलौज और बदतमीजी का आरोप लगाते हुए उन्हें सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया था. ईशा देओल ने इसे अपने स्वाभिमान की रक्षा बताया. उन्हें अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था. इस विवाद में दिलचस्प मोड़ तब आया, जब हेमा मालिनी ने भी अपनी बेटी का बचाव किया और कहा कि कभी-कभी समझाने का तरीका बदलना पड़ता है. हालांकि, बाद में अमृता राव ने माफी मांग ली, पर दोनों ने फिर कभी साथ काम नहीं किया.

Continue reading on the app

  Sports

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा – ‘2014 से पहले राजनीति लूटमार थी’

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विपक्ष पर, खासकर कांग्रेस पार्टी पर, जोरदार निशाना साधा है। अपने एक दिवसीय पानीपत दौरे के दौरान उन्होंने दावा किया कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद देश की राजनीतिक संस्कृति में एक बड़ा बदलाव आया है। … Sat, 21 Feb 2026 22:07:41 GMT

  Videos
See all

Rashtra Sarvopari: Avimukteshwaranand पर FIR | POCSO | BJP Protest | Congress | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T16:43:08+00:00

Protest Against Congress: राहुल तो देश विरोधी हो गए! सड़कों पर उतरे लोग फूंके पुतले.. | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T16:37:05+00:00

AI Summit Protest: Shehzad Poonawalla का Somnath Bharti पर तंज । R Bharat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T16:40:00+00:00

BJP Protest Against Congress LIVE: चले पत्थर..राहुल के खिलाफ बड़ा ऐलान | PM Modi | Ai Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T16:40:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers