किचन का एग्जॉस्ट फैन हो गया है काला और चिपचिपा? नारियल तेल से ढीली करें जमी हुई चिकनाई, बिना रगड़े करें सफाई
Exhaust Fan Cleaning Hacks: रसोई में खाना बनाते समय निकलने वाला धुआं, भाप और तेल के कण धीरे-धीरे एग्जॉस्ट फैन पर जमकर मोटी और चिपचिपी परत बना देते हैं. लंबे समय तक सफाई न होने पर एग्जॉस्ट फैन के पंखों और शटर पर जमी चिकनाई को सामान्य कपड़े से हटाना मुश्किल हो सकता है. डिजिटल क्रिएटर शशांक आल्शी ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में एग्जॉस्ट फैन की जमी हुई चिकनाई साफ करने का एक घरेलू तरीका बताया है. उनके अनुसार, फैन की चिकनाई वाली सतह पर कपड़े की मदद से थोड़ा नारियल तेल लगाकर करीब 30 मिनट छोड़ने से गंदगी ढीली पड़ सकती है.
घर-घर में बनती है यह खास डिश, निमाड़ की इस देसी ढोकली का स्वाद है लाजवाब! जानिए बनाने की आसान विधि
आज के दौर में लोग अलग-अलग राज्यों की रेसिपी आजमाते हैं, लेकिन निमाड़ की दाल ढोकली जैसी पारंपरिक डिश का अपना अलग महत्व है. यह सिर्फ खाने की चीज नहीं, बल्कि क्षेत्र के खानपान और पुरानी घरेलू परंपराओं से भी जुड़ी हुई है. खंडवा और आसपास के गांवों में इसे आज भी घरों में बनाया जाता है. अगर आपने अब तक निमाड़ की इस देसी डिश का स्वाद नहीं चखा है, तो घर पर इसे बनाने की कोशिश कर सकते हैं. रोटी की तरह आटा गूंथकर, त्रिकोण आकार देकर और दाल के साथ पकाकर तैयार होने वाली यह ढोकली आपको देसी स्वाद का एक अलग अनुभव दे सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







