यूपी विधान परिषद में गंगा क्रूज पर घमासान, मंत्री बोले- पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं
लखनऊ, 19 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में वाराणसी की गंगा नदी पर संचालित सरकारी और निजी क्रूजों को लेकर बुधवार को जोरदार चर्चा हुई। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विपक्ष के सवालों का विस्तृत जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कर रही है।
IND W VS AUS W: ऑस्ट्रेलिया ने की कमाल की वापसी, दूसरे T20 में भारत को 19 रन से हराकर सीरीज को किया बराबर
IND W VS AUS W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला कैनबरा में खेला गया. इस मैच में कंगारू टीम ने शानदार खेल दिखाया और जीत दर्ज कर ली. इस मैच को जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की इस टी-20 सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है. तो आइए जान लेते हैं कि इस मैच में क्या-कुछ हुआ और कैसे ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करके जीत दर्ज की...
19 रन से हारी टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया के दिए 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की ओर से निराशाजनक बल्लेबाजी देखने को मिली. टीम इंडिया की एक भी खिलाड़ी अर्धशतक नहीं बना सकी. नतीजन, टीम ने 20 ओवर में 144/9 रन बनाए. भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खेली, जिन्होंने 30 गेंदों पर 36 रन बनाए. वहीं, स्मृति मंधाना ने 31, शेफाली वर्मा ने 29 और रिचा घोष ने 19 रन बनाए. इस तरह भारतीय टीम 144 के स्कोर तक ही पहुंच सकी और 19 रन से मैच हार गई.
Australia gets its first win in the Sophie Molineux era ???? #AUSvIND
— cricket.com.au (@cricketcomau) February 19, 2026
Match centre: https://t.co/sAsQ94Kbqz pic.twitter.com/wgPzoKieQr
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया था 164 रनों का लक्ष्य
कैनबेरा में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 163 रन बना लिए. कंगारू टीम के लिए सबसे बड़ी पारी सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वोल ने खेली. बोल 57 गेंदों पर 88 रन बनाकर आउट हो गईं और शतक से चूक गईं. वहीं, बेथ मूनी ने 39 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली.
Australia win the 2nd T20I by 19 runs.#TeamIndia will aim to bounce back in the series decider on Saturday.
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 19, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/8prXc1p5fJ#AUSvIND pic.twitter.com/2dSdGdcQbB
1-1 की बराबरी पर पहुंची सीरीज
भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, जबकि दूसरे मैच को ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया है. इस तरह अब ये 3 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ पहुंची है. अब सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 21 फरवरी को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें: IND W vs AUS W: हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, ध्वस्त किया न्यूजीलैंड के सूजी बेट्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News Nation

















