Responsive Scrollable Menu

Drishyam 3 का Worldwide Collection 538 करोड़ पार, 4 दिनों में Jailer 2 ने कमाए 424 करोड़

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच काफी टक्कर देखने को मिल रही है। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की 'जेलर 2' रिलीज हुए सिर्फ चार दिनों में दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

विजय देवकोंडा की 'रणबाली' भी कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दूसरी ओर 'प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी' और यामी गौतम की 'नई नवेली' के बीच दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ किया है। आइए जानते इन फिल्मों ने अभी तक कुल कमाई कितनी की है।

'जेलर 2' ने रचा इतिहास

15 अक्तूबर को थिएटर्स में सुपरस्टार रजनीकांक की फिल्म 'जेलर 2' की फिल्म रिलीज हुई है। इस मूवी ने महज चार दिनों में ही शानदार कमाई कर इतिहास रच दिया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अभी तक कुल 199.90 करोड़ रुपये की कमाई की है।

वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें, तो 424.24 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म की कमाई ने रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को पछाड़ दिया है। आपको बता दें कि,  ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, साल 2026 में रिलीज हुई भारतीय फिल्मों में जेलर 2 ने ओवरसीज ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई की है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में पहले दिन करीब 57 करोड़ रुपये कमाए। लेकिन धुरंधर 2 ने विदेशों में पहले दिन 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

'रणबाली' की कमाई में भी आया उछाल

हाल ही बॉक्स ऑफिस पर विजय और रश्मिका की फिल्म 'रणबाली' ने भी रिलीज के तीसरे दिन कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की। फिल्म ने रविवार को भारत में 7.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इससे पहले फिल्म ने पहले 9.25 करोड़ और दूसरे दिन 7.30 करोड़ रुपये कमाए थे। तीन दिन में फिल्म ने कुल नेट कलेक्शन 24.05 करोड़ रुपये किया है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 28 करोड़ रुपये और विदेशों में ग्रॉस कमाई 8.90 करोड़ रुपये है। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 36.90 करोड़ रुपये का किया है।

'नई नवेली' ने तीन दिनों में कमाए इतने करोड़

कुछ ही दिन पहले यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' ने भी रिलीज के तीसरे दिन अपनी कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की है। बीते दिन फिल्म ने भारत में 4.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 3.25 करोड़ और दूसरे दिन 4 करोड़ रुपए कमाए थे।

इस तरह 3 दिनों में फिल्म की कुल भारतीय नेट कमाई 11.66 करोड़ रुपये की है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 13.88 करोड़ रुपये है, बल्कि विदेशों में इसने कुल 2 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं, विदेश में फिल्म ने ग्रॉस कमाई 15.88 करोड़ रुपये की है।

'प्रहार' का क्या हुआ हाल?

राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत स्टारर 'प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी' ने तीसरे दिन कमाई में काफी इजाफा किया है। फिल्म ने रविवार को भारत में 3.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 2.35 करोड़ और दूसरे दिन 3.15 करोड़ रुपये कमाए थे। तीन दिन में फिल्म ने कुल भारतीय नेट कलेक्शन 9.15 करोड़ रुपये हो गया है। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 10.86 करोड़ रुपये हैं। विदेशों से 2 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई के साथ फिल्म का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 12.86 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

'दृश्यम 3' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 538 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर हालिए रिलीज 'दृश्यम 3' जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन यानी भारत में 6.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। अब तक भारतीय नेट कमाई 347.25 करोड़ रुपये हो गई है। भारत में अब तक  ग्रॉस कलेक्शन 416.15 करोड़ रुपये है। विदेश में इस फिल्म ने 122 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई के साथ फिल्म का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 538.15 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

Continue reading on the app

भारत से अमेरिकी चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश:वीडियो में उम्मीदवार की तारीफ, मुंबई में बैठे शख्स को हर पोस्ट के 15 डॉलर मिले

अमेरिका में चुनाव के दौरान वोटरों को प्रभावित करने के लिए भारत से सोशल मीडिया पर वीडियो फैलाए गए। इन वीडियो में आम लोग सड़कों पर खड़े होकर एक उम्मीदवार की तारीफ करते और महंगाई जैसे मुद्दों पर अपनी राय देते नजर आए। वीडियो ऐसे बनाए गए थे, जैसे लोग अपनी मर्जी से उम्मीदवार का समर्थन कर रहे हों। लेकिन इन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए पैसे दिए जा रहे थे। मुंबई में बैठा आयुष जैन हर पोस्ट के बदले करीब 15 डॉलर (1400 रुपए) कमा रहा था। गलत जानकारी फैलाने वाले सोशल मीडिया पोस्ट पर नजर रखने वाले दो रिसर्च ग्रुप्स के मुताबिक, इन वीडियो को पोस्ट करने वाले ज्यादातर अकाउंट भारत से चलाए जा रहे थे। डेमोक्रेट उम्मीदवार के समर्थन में 36 वीडियो पोस्ट किए गए यह मामला अगस्त में मिशिगन राज्य में सीनेट चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार को चुनने से पहले का है। सोशल मीडिया पर कम से कम 36 वीडियो पोस्ट किए गए जिन्हें लाखों बार देखा गया। एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड्स पर डाले गए इन वीडियो में ज्यादातर सांसद हेली स्टीवंस की तारीफ की गई थी। इनमें लोग महंगाई और रोजी-रोटी जैसे मुद्दों पर बात करते हुए स्टीवंस का समर्थन करते नजर आए। हालांकि, वीडियो बनाने वालों की पहचान सामने नहीं आई है और यह भी साफ नहीं है कि इनके पीछे पैसा किसने लगाया था। रिपोर्ट के मुताबिक, यह अभियान स्टीवंस को उनके प्रतिद्वंद्वी डॉ. अब्दुल एल-सैयद के खिलाफ जीत दिलाने की कोशिश कर रहे किसी राजनीतिक समूह से जुड़ा हो सकता है। लेकिन इन वीडियो को फैलाने में स्टीवंस के चुनाव अभियान या उनके समर्थक समूहों का हाथ होने का कोई सबूत सामने नहीं आया है। 4 अगस्त को चुनाव में एल-सैयद ने जीत हासिल की। हर 1000 व्यू पर मिलते थे 1 से 5 डॉलर पेंसिल्वेनिया की कंपनी ने आयुष को काम पर रखा था अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य की 'लुमिना क्लिपर्स' नाम की एक कंपनी ने आयुष जैन को हायर किया था। यह कंपनी सोशल मीडिया पर बॉट अकाउंट के जरिए पोस्ट की पहुंच बढ़ाने का काम करती है। बॉट ऐसे अकाउंट होते हैं, जिनका इस्तेमाल बड़ी संख्या में पोस्ट और इन्फोर्मेशन फैलाने के लिए किया जा सकता है। इस कंपनी का फोन नंबर UAE का है और इसे पुर्तगाल में रहने वाले आयरलैंड के नागरिक राइस मैके चलाते हैं। मैके ने माना कि उनकी कंपनी ने मिशिगन के इन वीडियो को फैलाने में भूमिका निभाई थी। इसके लिए आयुष जैन और उनके जैसे दर्जनों अन्य लोगों को काम पर रखा गया था। हालांकि, उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि उन्हें यह काम किसने दिया था और इसके लिए कितना पैसा खर्च हुआ। 28 अकाउंट ने पैसे लेकर फैलाए वीडियो इस अभियान का सबसे पहले पता 'एंटीबॉट4नवालनी' नाम के समूह ने लगाया। समूह ने एक्स पर ऐसे 28 अकाउंट की पहचान की, जो पैसे लेकर वीडियो पोस्ट कर रहे थे। इन पोस्ट को 70 लाख से ज्यादा बार देखा गया। इसके बाद क्लेमसन यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड्स पर भी ऐसे अकाउंट खोजे। इनमें से कुछ अकाउंट पहले चीन से जुड़े बॉट नेटवर्क के जरिए चलाए गए अभियानों में भी सामने आ चुके थे। रिसर्चर्स के मुताबिक, ये अकाउंट आम तौर पर कार्टून और मनोरंजन से जुड़े वीडियो पोस्ट करते थे लेकिन चुनाव के दौरान अचानक राजनीतिक वीडियो फैलाने लगे। डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेट उम्मीदवार के चुनाव के बाद भी इन अकाउंट से राजनीतिक पोस्ट जारी रहीं। इनमें कैलिफोर्निया में गवर्नर पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार स्टीव हिल्टन के समर्थन वाली पोस्ट भी शामिल थीं। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प मिडटर्म चुनाव हार सकते हैं:10 में से 9 सर्वे में पीछे, महंगाई-ईरान जंग से लोकप्रियता घटी, अपने ही उम्मीदवार दूरी बना रहे अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनाव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

निषाद कुमार ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में जीते दो गोल्ड मेडल, बनाया खास रिकॉर्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निषाद कुमार ने कमाल कर दिया है। उन्होंने 2 गोल्ड मेडल जीतकर खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे एक ही एशियन पैरा गेम्स में 2 गोल्ड मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय प्लेयर बन गए हैं।  Tue, 20 Oct 2026 19:03:38 +0530

  Videos
See all

Akshara Singh's video goes viral: 'Don't be stubborn… don't act foolishly' | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T13:44:00+00:00

PM Modi performs 'Ravan Dahan' on Vijayadashami; video goes viral!#viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T13:45:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers