Responsive Scrollable Menu

उड़ान योजना के तहत 1.49 करोड़ यात्रियों ने किया हवाई सफर, अगले चरण में 4 करोड़ यात्रियों तक पहुंचने का लक्ष्य

उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के 10 साल पूरे होने के अवसर पर नागर विमानन मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी एक फैक्टशीट में कहा गया कि यह योजना आम लोगों के लिए क्षेत्रीय हवाई यात्रा को किफायती बनाने के अपने उद्देश्य में सफल रही है. इसके तहत अब तक 1.49 करोड़ से अधिक यात्री हवाई सफर कर चुके हैं. 

देश के 90 एयरपोर्ट को जोड़ने वाली है उड़ान योजना

देशभर में 90 हवाई अड्डों (जिनमें दो जल हवाई अड्डे और 15 हेलीपोर्ट शामिल हैं) को जोड़ने वाली उड़ान योजना ने 625 मार्गों को परिचालन में लाया गया है. इस योजना ने न केवल दूरदराज के क्षेत्रों को देश के विमानन नेटवर्क से जोड़ा है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा देने, पर्यटन को प्रोत्साहित करने और देशभर में रोजगार के अवसर पैदा करने में भी योगदान दिया है.

पर्यटन, स्वास्थ्य सेवाएं और व्यापार को किया मजबूत

फैक्टशीट के अनुसार, उड़ान योजना ने क्षेत्रीय पर्यटन, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और व्यापार को मजबूत किया है. इसके साथ ही, टियर-2 और टियर-3 शहरों में आर्थिक विकास को गति मिली है. मूल योजना की सफलता के आधार पर इसके अगले चरण का लक्ष्य आने वाले दशक में 120 नए गंतव्यों को जोड़ना और 4 करोड़ अतिरिक्त यात्रियों के लिए किफायती हवाई यात्रा उपलब्ध कराना है.

इस योजना के तहत दूरदराज, पहाड़ी और आकांक्षी जिलों में हवाई संपर्क बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा. इसमें विशेष रूप से पूर्वोत्तर क्षेत्र पर जोर होगा. साथ ही, हेलीपैड और छोटे हवाई अड्डों के विकास के लिए विशेष सहायता दी जाएगी.

74 से बढ़कर 159 हुआ देश का एयरपोर्ट नेटवर्क

भारत में हवाई अड्डों का नेटवर्क 2014 में 74 से बढ़कर 2024 में 159 हो गया, यानी एक दशक में इनकी संख्या दोगुने से अधिक हो गई. सरकार ने अगले पांच वर्षों में 50 नए हवाई अड्डे विकसित करने की भी प्रतिबद्धता जताई है. इसमें बिहार में नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों का निर्माण, पटना हवाई अड्डे का विस्तार और बिहटा में मौजूदा हवाई अड्डे के विकास का काम शामिल है. इन पहलों का उद्देश्य हवाई यात्रा की भविष्य की मांग को पूरा करना और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना है.

लैंडिंग और पार्किंग शुल्क किए गए माफ

इस योजना को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के प्रोत्साहन दिए गए हैं. इनमें कम सेवा वाले और दूरदराज के क्षेत्रों में हवाई संपर्क को प्रोत्साहित करने के लिए 4,023.37 करोड़ रुपए की व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण (वीजीएफ) राशि का वितरण शामिल है. क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के तहत उड़ानें संचालित करने के लिए लैंडिंग और पार्किंग शुल्क माफ कर दिए गए हैं. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) भी इन उड़ानों पर टर्मिनल नेविगेशन लैंडिंग शुल्क (टीएनएलसी) नहीं लगाता है. इसके अलावा, मार्ग नेविगेशन और सुविधा शुल्क (आरएनएफसी) में छूट दी जाती है.

पहले तीन वर्षों के दौरान आरसीएस हवाई अड्डों पर खरीदे जाने वाले विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) पर उत्पाद शुल्क अधिकतम 2 प्रतिशत निर्धारित किया गया है. एयरलाइंस को अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए कोड-शेयरिंग समझौते करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है.

राज्यों ने भी 10 वर्षों तक एटीएफ पर मूल्य वर्धित कर (वैट) घटाकर 1 प्रतिशत या उससे कम करने और सुरक्षा, अग्निशमन तथा उपयोगिता सेवाओं जैसी आवश्यक सुविधाएं रियायती दरों पर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई है. फैक्टशीट में कहा गया है कि इस सहयोगात्मक व्यवस्था ने ऐसा माहौल तैयार किया है, जिसमें एयरलाइंस उन क्षेत्रों में सेवाएं देते हुए भी विकास कर सकती हैं, जिनकी लंबे समय से अनदेखी होती रही है.

स्रोत- आईएएनएस

Continue reading on the app

दलेर मेहंदी पर लगा शराब पीकर परफॉर्म करने का आरोप, तो भड़के भाई मीका, बोले- 'मैं गाना छोड़ दूंगा'

Mika Singh on Daler Mehndi Drunk Allegations: फेमस सिंगर  दलेर मेहंदी विवादों में घिर गए हैं. हाल ही में सिंगर उत्तराखंड में नवरात्रि के एक कार्यक्रम में परफॉर्म करने पहुंचे थे. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सिंगर ने शराब पी थी और उन्हें मंच से नीचे उतरने के लिए कहा गया. इस बीच सोशल मीडिया पर इस मामले ने तूल पकड़ा लिया और अब मीका सिंह अपने भाई के सपोर्ट में उतरे हैं. 

भाई के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह

मीका सिंह ने अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी का बचाव किया है और अपने सोशल मीडिया पर इस बारे में एक बयान जारी किया है. मीका ने कहा- 'कल मैंने अपने बड़े भाई के बारे में एक खबर फैलते देखी, जिसमें कहा जा रहा था कि 'दलेर मेहंदी ने शराब पीकर गाना गाया' सबसे पहली बात, वे पिछले 30 सालों से सुपरस्टार रहे हैं. क्या आपने कभी उनके हाथ में शराब का गिलास देखा है? क्या आपने कभी उनकी किसी बर्थडे पार्टी में उन्हें शराब पीते देखा है?'

कमिटमेंट की वजह है किया परफॉर्म

मीका ने वीडियो में आगे कहा- 'अभी मैं सिर्फ उनकी बात कर रहा हूं. मुझे पहले से पता है कि आप लोग कमेंट सेक्शन में मेरे बारे में भी बकवास करेंगे. लेकिन, क्या आपने कभी उन्हें अपनी पूरी जिंदगी में शराब पीते देखा है? नहीं, तो फिर, आप ऐसे दावे कैसे कर सकते हैं कि वे शराब पीने की वजह से ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे?  कलाकार कभी-कभी अस्वस्थ होने के बावजूद परफॉर्म करते हैं, क्योंकि वे पहले ही किसी इवेंट के लिए कमिटमेंट दे चुके होते हैं. उन्होंने (दलेर) भी शायद ऐसा ही किया होगा.'

ये भी पढे़ं- Tiger Shroff Firing Case: 34 हजार में तैयार हुए आरोपी, नौकरी का लालच, जानें केस में अब तक क्या-क्या हुआ?

दो सालों से बीमार हैं दलेर मेहेंदी

वहीं, मीका सिंह ने ये भी बताया कि दलेर मेहंदी पिछले दो सालों से बीमार हैं. उन्होंने  बताया कि दलेर पिछले दो सालों से अस्वस्थ हैं और अभी भी ठीक हो रहे हैं, जबकि वे अपने बैंड के साथ लगातार परफॉर्म भी कर रहे हैं. वहीं, मीका ने वाल उठाया कि क्या कोल्डप्ले जैसे किसी अंतरराष्ट्रीय कलाकार के साथ भी ऐसा ही बर्ताव किया जाता. इसके अलावा मीका ने मीडिया संस्थानों से अपील की है कि बिना रिपोर्ट और दावों के खबरें ना फैलाई जाए.

दलेर मेहंदी के साथ हुआ क्या?

दरअसल, 18 अक्टूबर को दलेर मेहंदी उत्तराखंड के टिहरी जिले में 'मां कुंजापुरी मेले' में परफॉर्म करने पहुंचे थे. ये सांस्कृतिक कार्यक्रम नवरात्रि उत्सव के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया था. परफॉरमेंस के दौरान, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और नरेंद्र नगर के विधायक सुबोध उनियाल अचानक मंच पर आ गए और दर्शकों के सामने ही सिंगर को फटकार लगाने लगे. मंत्री ने आरोप लगाया कि दलेर मेहंदी शराब के नशे में है और ठीक से खड़े नहीं हो पा रहे. वहीं, ये भी कहा कि वो गाने के बजाय लिप-सिंक कर रहे थे. 

दलेर मेहंदी को 35 लाख देना का दावा

वहीं, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए ये भी दावा किया कि उन्होंने दलेर मेहंदी को कार्यक्रम के लिए 35 लाख रुपये दिए गए थे. उन्होंने कहा, 'वो एक बड़े कलाकार हैं. अगर कोई बड़ा कलाकार अपनी कला के प्रति न्याय न करे...कल जिस तरह मंच पर आकर वो नशे की हालत में थे. इसके अलावा वो सिर्फ लिप-सिंक कर रहे थे. मैंने उनसे कहा कि वे बड़े कलाकार हैं. 35 लाख रुपये देकर उन्हें बुलाया गया था. लेकिन, आप गाना ही नहीं गा रहे हैं? उसी को लेकर मैंने नाराजगी जाहिर की थी.'

ये भी पढ़ें- Explainer: टाइगर श्रॉफ की रेकी से फायरिंग तक, जानें कैसे बनाई गई हमले की योजना?

Continue reading on the app

  Sports

IND-W vs ZIM-W: हरमनप्रीत ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को धोया, भारत ने 92 रनों से जीता मैच, , 3-0 से किया सूपड़ा साफ

IND-W vs ZIM-W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में 92 रनों से जीत हासिल की. इसी के साथ भारत ने 3 मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. Tue, 20 Oct 2026 22:46:14 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission News: केंद्रीय कर्मचारियों के DA बढ़ोतरी पर आई बड़ी खबर! | Salary Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T21:30:18+00:00

Shiva Sharma Case में ₹50 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T21:40:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers