Responsive Scrollable Menu

कन्नड़ विवाद पर बोले सोनू निगम- 1000 बार माफी:कन्नड़ में गाने की गुजारिश पर भड़के थे; अब बेंगलुरु में शो का विरोध हो रहा

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने 24 अक्टूबर से शुरू हो रहे अपने 'द रेवोल्यूशन इंडिया टूर' से ठीक पहले एक वीडियो मैसेज जारी कर कन्नड़वासियों से माफी मांगी है। बेंगलुरु में होने वाले उनके पहले कॉन्सर्ट का कन्नड़ समर्थक संगठन 'कर्नाटक रक्षण वेदिके' (केआरवी) विरोध कर रहा है। संगठन ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कॉन्सर्ट की अनुमति रद्द करने की मांग की है। विवाद बढ़ता देख 53 साल के सिंगर ने कहा कि अगर माफी मांगने से कर्नाटक के लोगों के साथ उनका 30 साल पुराना रिश्ता बचता है, तो उन्हें हजार बार सॉरी कहने में भी कोई आपत्ति नहीं है। कन्नड़ में बोले सोनू- रिश्ता बचाने के लिए हजार बार सॉरी वीडियो संदेश में सोनू निगम ने कुछ बातें कन्नड़ भाषा में भी बोली हैं। उन्होंने कहा कि जब आप किसी से प्यार करते हैं और चाहते हैं कि रिश्ता बना रहे, तो हजार बार सॉरी कहने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। सोनू निगम ने प्रशंसकों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर अनजाने में कही गई किसी बात से कर्नाटक के लोगों को दुख पहुंचा है, तो उन्हें इसका खेद है। उन्होंने कहा कि वे कभी किसी का दिल नहीं दुखाना चाहते और नहीं चाहते कि किसी छोटी सी गलतफहमी की वजह से सालों पुराना रिश्ता खराब हो। 2025 में हुआ था कन्नड़ और पहलगाम विवाद यह पूरा विवाद अप्रैल 2025 का है, जब सोनू निगम बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट कॉलेज में परफॉर्म कर रहे थे। शो के दौरान भीड़ में से एक दर्शक ने उनसे कन्नड़ गाना गाने के लिए कहा था। इस पर सोनू निगम ने मंच से ही कहा था 'मैंने जो सबसे अच्छे गाने गाए हैं, वे कन्नड़ में हैं... मुझे यह पसंद नहीं आया जब एक लड़के ने मुझसे कन्नड़ में गाने के लिए कहा। वह धमकी दे रहा था, 'कन्नड़, कन्नड़।' पहलगाम हमले का यही कारण है। इसी वजह से पहलगाम आतंकी घटना हुई थी। अब 24 अक्टूबर को थानिसंड्रा के मॉल में होना है कॉन्सर्ट सोनू निगम का 'द रेवोल्यूशन इंडिया टूर' 24 अक्टूबर को बेंगलुरु से शुरू होने वाला है। तय कार्यक्रम के अनुसार शाम 7 बजे थानिसंड्रा मेन रोड स्थित भारतीय मॉल में उनका पहला कॉन्सर्ट होना है। हालांकि, कन्नड़ संगठन के विरोध के बाद कॉन्सर्ट के आयोजन को लेकर संशय बना हुआ है। केआरवी ने पुलिस कमिश्नर से की कॉन्सर्ट रद्द करने की मांग 'कर्नाटक रक्षण वेदिके' (KRV) के प्रदेश अध्यक्ष टीए नारायण गौड़ा ने चेतावनी दी है कि अगर सोनू निगम के कॉन्सर्ट को अनुमति दी गई, तो इसका विरोध पूरे राज्य में किया जाएगा। संगठन ने बेंगलुरु शहर के पुलिस कमिश्नर को एक पत्र सौंपकर 5 मांगें रखी हैं। इनमें कॉन्सर्ट की अनुमति रद्द करना, सोनू निगम के खिलाफ दर्ज पुरानी शिकायत पर कानूनी कार्रवाई करना और भाषाई तनाव रोकने के लिए सख्त कदम उठाना शामिल है। केआरवी का आरोप है कि सोनू निगम ने कन्नड़ भाषा का अपमान किया था। सलमान का मजाक उड़ाते दिखे सोनू निगम, अब दी सफाई:वायरल क्लिप को कहा फर्जी, बोले- मैं पाकिस्तानी बच्ची की सिंगिंग देखकर रो पड़ा था बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम का एक एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे टीवी पर 'मैं हूं हीरो तेरा' गाना गा रहे सलमान खान की गायकी का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

Delhi Air Pollution: पांच हजार या 50000, कौन सा एयर प्यूरीफायर है ज्यादा असरदार?

Delhi Air Pollution: दिल्ली में सर्दियों की शुरुआत होती ही प्रदूषण की समस्या शुरू हो जाती है. ऐसे में लोगों एयर प्यूरीफायर की कीमतों लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं कि कोई सा एयर प्यूरीफायर अच्छा होता है. क्योंकि बाजार में 5,000 से 50,000 रुपये तक की कीमत वाले अलग-अलग एयर प्यूरीफायर मौजूद हैं इनमें कितना फर्क होता है- जैसे कि HEPA फिल्टर और कार्बन फिल्टर वाले - और क्या ये वाकई दिल्ली के प्रदूषण से निपटने के लिए काफी हैं? खासकर जब हम घर के अंदर की बात करते हैं, तो इस पर चर्चा करने के लिए हमारे साथ डॉ. देशराज मौजूद हैं. वे भारत सरकार के साथ एक पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट हैं आज हम उनसे जानेंगे एयर प्यूरीफायर के बारे में कि कौन सा एयर प्यूरीफायर ठीक होता है सस्ता या महंगा. देखें ये रिपोर्ट...

Continue reading on the app

  Sports

IND W vs ZIM W: हरमनप्रीत-शेफाली की तूफानी फिफ्टी, भारत ने जिम्बाब्वे को 40 रन से हराया, सीरीज 3-0 से किया क्लीन स्वीप

हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को तीसरे और आखिरी टी20 मैच में 40 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 124 रन पर सिमट गई. Tue, 20 Oct 2026 22:34:05 +0530

  Videos
See all

Sankalp Rashtra Nirman Ka: राजनाथ की हुंकार मुनीर क्यों तिलमिला उठा ? | Pakistan | Rajnath Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T18:38:18+00:00

Raja Bhaiya performed shastra puja on Dussehra.| दशहरे पर राजा भैया ने की शस्त्र पूजा #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T18:35:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers