Responsive Scrollable Menu

शिखर धवन ने शेयर की संगीत की तस्वीरें, गोल्डन लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं मंगेतर सोफी

Shikhar Dhawan Sangeet Photos: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी संगीत नाइट की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं. 

Continue reading on the app

T20 World Cup 2026: किन 3 मैदान पर भारत खेलेगा अपने सुपर-8 के मैच, जानिए कैसा है यहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में जगह बना ली है. सुपर-8 में टीम इंडिया को तीन मुकाबले खेलने हैं, जहां उसकी टक्कर साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से होने वाली है. अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम से भारत को कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है. वहीं जिम्बाब्वे को भी कम आंकने की भूल भारत नहीं करना चाहेगा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को हराकर जिम्बाब्वे टूर्नामेंट से बाहर कर चुकी है. 

भारत सुपर-8 में इन मैदानों पर खेलेगा 3 मैच

भारत को पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेलना है. इसके बाद टीम इंडिया सुपर-8 के अपने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी. भारतीय क्रिकेट टीम तीसरा मुकाबला सुपर-8 का वेस्टइंडीज के साथ कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में 1 मार्च को खेलेगी. तो आइए उससे पहले इन मैदान के टी20 रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं.

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम - अहमदाबाद

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 7 मैचों में जीत मिली है और 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इस मैदान पर अब तक कुल 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं. इस दौरान 7 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हैं, जबकि 4 मैच दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने रनों का पीछा करते हुए जीते हैं. इस मैदान पर एक मैच टाई हुई है.

इस मैदान का हाईएस्ट स्कोर 234 है, जो भारत ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था. तो वहीं लोएस्ट टोटल 66 रन है, जो न्यूजीलैंड ने 234 के लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाया था. इस मैदान पर बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों को भी मदद मिलती है.

एमए चिदंबरम स्टेडियम - चेन्नई

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अब तक कुल 8 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं. इस दौरान 3 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 5 मैचों में जीत मिली है. इस मैदान पर भारतीय क्रिकेट टीम ने 3 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 2 में जीत मिली है और 1 में हार मिली है. 

इस मैदान का हाईएस्ट टोटल 199/4 रन है, जो यूएसए ने इसी वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ बनाया है. यहां का लोएस्ट टोटल 103 रन है, जो नीदरलैंड ने इसी वर्ल्ड कप यूएसए के खिलाफ बनाया था. इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. ऐसे में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होता है.

ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम - कोलकाता

कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक कुल 8 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. इस दौरान भारत को 7 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि उसे 1 मैच में इंग्लैंड के हाथों हार मिली है. इस मैदान पर अब तक कुल 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं, जिसमें से 8 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हैं, जबकि 8 मैच दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने चेज करते हुए जीते हैं. इस मैदान पर एक मैच बेनतीजा भी रहा है. 

ईडन गार्डन का हाईएस्ट टोटल 207/4 है, जो स्कॉटलैंड ने इसी वर्ल्ड कप में इटली के खिलाफ बनाया है. यहां का सबसे लोएस्ट स्कोर 70 बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया है. इस मैदान पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है लेकिन नई गेंद से पेसर और पुरानी गेंद से स्पिनर भी असरदार साबित होते हैं. 

ये भी पढ़ें : अगला मैच कितनी तारीख को और किसके खिलाफ खेलेगी टीम इंडिया? नोट कर लीजिए डेट और टाइम

Continue reading on the app

  Sports

जिम्बाब्वे के जादू और जाल से कैसे बचेगी टीम इंडिया, उलझते जा रहे है टीम को हल्के में लेने वाले, चेन्नई में रहना होगा चौकन्ना

zimbabwe big threat to india: टीम इंडिया के लिए 26 फरवरी का दिन बहुत चुनौतीपूर्ण होने वाला है. चेन्नई की पिच अपनी धीमी गति और टर्न के लिए जानी जाती है. ज़िम्बाब्वे के पास ऐसे स्पिनर्स हैं जो इन परिस्थितियों का बखूबी फायदा उठाना जानते हैं. भारतीय टीम अक्सर 'अंडरडॉग' टीमों के खिलाफ थोड़ा रिलैक्स हो जाती है, और ज़िम्बाब्वे इसी मौके की ताक में रहेगी. Thu, 19 Feb 2026 20:36:32 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दिनभर की बड़ी खबरें देखिए | CM Dhami | Dehradun | Latest News | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T15:11:16+00:00

Muslim महिलाओं की पहली पसंद हैं हिमंता ? Assam | Himanta Biswa Sarma | Muslim Women #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T15:14:28+00:00

Gorakhpur Eye Hospital : रोशनी पाने गए थे, अंधेरा ले आए | UP News | Uttar Pradesh | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T15:07:07+00:00

Team India ने T-20 World Cup में रचा इतिहास! | #teamindia #t20worldcup #aajtak #news #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T15:04:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers