Responsive Scrollable Menu

T20 World Cup 2026: किन 3 मैदान पर भारत खेलेगा अपने सुपर-8 के मैच, जानिए कैसा है यहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में जगह बना ली है. सुपर-8 में टीम इंडिया को तीन मुकाबले खेलने हैं, जहां उसकी टक्कर साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से होने वाली है. अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम से भारत को कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है. वहीं जिम्बाब्वे को भी कम आंकने की भूल भारत नहीं करना चाहेगा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को हराकर जिम्बाब्वे टूर्नामेंट से बाहर कर चुकी है. 

भारत सुपर-8 में इन मैदानों पर खेलेगा 3 मैच

भारत को पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेलना है. इसके बाद टीम इंडिया सुपर-8 के अपने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी. भारतीय क्रिकेट टीम तीसरा मुकाबला सुपर-8 का वेस्टइंडीज के साथ कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में 1 मार्च को खेलेगी. तो आइए उससे पहले इन मैदान के टी20 रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं.

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम - अहमदाबाद

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 7 मैचों में जीत मिली है और 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इस मैदान पर अब तक कुल 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं. इस दौरान 7 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हैं, जबकि 4 मैच दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने रनों का पीछा करते हुए जीते हैं. इस मैदान पर एक मैच टाई हुई है.

इस मैदान का हाईएस्ट स्कोर 234 है, जो भारत ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था. तो वहीं लोएस्ट टोटल 66 रन है, जो न्यूजीलैंड ने 234 के लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाया था. इस मैदान पर बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों को भी मदद मिलती है.

एमए चिदंबरम स्टेडियम - चेन्नई

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अब तक कुल 8 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं. इस दौरान 3 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 5 मैचों में जीत मिली है. इस मैदान पर भारतीय क्रिकेट टीम ने 3 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 2 में जीत मिली है और 1 में हार मिली है. 

इस मैदान का हाईएस्ट टोटल 199/4 रन है, जो यूएसए ने इसी वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ बनाया है. यहां का लोएस्ट टोटल 103 रन है, जो नीदरलैंड ने इसी वर्ल्ड कप यूएसए के खिलाफ बनाया था. इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. ऐसे में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होता है.

ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम - कोलकाता

कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक कुल 8 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. इस दौरान भारत को 7 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि उसे 1 मैच में इंग्लैंड के हाथों हार मिली है. इस मैदान पर अब तक कुल 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं, जिसमें से 8 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हैं, जबकि 8 मैच दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने चेज करते हुए जीते हैं. इस मैदान पर एक मैच बेनतीजा भी रहा है. 

ईडन गार्डन का हाईएस्ट टोटल 207/4 है, जो स्कॉटलैंड ने इसी वर्ल्ड कप में इटली के खिलाफ बनाया है. यहां का सबसे लोएस्ट स्कोर 70 बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया है. इस मैदान पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है लेकिन नई गेंद से पेसर और पुरानी गेंद से स्पिनर भी असरदार साबित होते हैं. 

ये भी पढ़ें : अगला मैच कितनी तारीख को और किसके खिलाफ खेलेगी टीम इंडिया? नोट कर लीजिए डेट और टाइम

Continue reading on the app

भारत में एआई की अपार संभावनाएं: सैम ऑल्टमैन

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को अपनाने में असाधारण वृद्धि देखी जा रही है, और उन्होंने भारत को कंपनी के लिए दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक बताया।

राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान मीडिया से बातचीत में ऑल्टमैन ने कहा कि भारत में एआई के अवसर बेहद शानदार हैं और यहां आकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है।

उन्होंने कहा, यह हमारे लिए दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। संभव है कि इस समय यह सबसे तेज हो। खासकर कोडेक्स के लिए यह निश्चित रूप से सबसे तेजी से बढ़ता बाजार है।

ऑल्टमैन ने बताया कि भारत में अब चैटजीपीटी के 10 करोड़ से अधिक साप्ताहिक यूजर्स हैं, जिनमें छात्र, शिक्षक, डेवलपर और उद्यमी शामिल हैं।

उन्होंने कहा, हर हफ्ते 10 करोड़ से अधिक लोग चैटजीपीटी का उपयोग कर रहे हैं।

ऑल्टमैन ने कहा कि भारत में जिस पैमाने और गति से एआई को अपनाया जा रहा है, वह वैश्विक एआई इकोसिस्टम में देश की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।

इससे पहले उन्होंने समिट में ओपेनएआई फॉर इंडिया पहल की घोषणा की।

इस पहल का उद्देश्य भारत में एआई समाधान विकसित करने के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करना, कौशल विकास को मजबूत करना और स्थानीय साझेदारियों को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि लक्ष्य भारत के साथ, भारत के लिए और भारत में एआई का निर्माण करना है।

इस पहल के तहत ओपनएआई भारत के प्रमुख साझेदारों के साथ सहयोग करेगा, जिसकी शुरुआत टाटा ग्रुप से होगी, ताकि एआई तक पहुंच बढ़ाई जा सके और इसके आर्थिक व सामाजिक लाभों को खोला जा सके।

यह साझेदारी सॉवरेन एआई क्षमताओं के निर्माण, उद्योगों में एआई अपनाने को तेज करने, कार्यबल को प्रशिक्षित करने और भारत के बढ़ते एआई इकोसिस्टम को समर्थन देने पर केंद्रित होगी।

ओपनएआई की वैश्विक स्टारगेट पहल के तहत कंपनी और टाटा ग्रुप मिलकर भारत में एआई-तैयार डेटा सेंटर क्षमता विकसित करेंगे।

ओपनएआई, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के हाइपरवॉल्ट डेटा सेंटर व्यवसाय का पहला ग्राहक बनेगा। शुरुआत 100 मेगावाट क्षमता से होगी, जिसे समय के साथ बढ़ाकर 1 गीगावाट तक किया जा सकता है।

ऑल्टमैन ने कहा कि भारत की मजबूत तकनीकी प्रतिभा, एआई को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण और सरकारी समर्थन देश को बड़े पैमाने पर लोकतांत्रिक एआई अपनाने के भविष्य को आकार देने की स्थिति में रखते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित बुनियादी ढांचा ओपनएआई के उन्नत मॉडलों को भारत के भीतर सुरक्षित रूप से संचालित करने में सक्षम बनाएगा। इससे कम विलंब (लो लेटेंसी) और डेटा सुरक्षा व स्थानीय डेटा नियमों का पालन सुनिश्चित होगा।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने कराया नुकसान, राजस्थान रॉयल्स के ट्रेनिंग कैंप में पानी की पाइप को तोड़ा

Rajasthan Royals Training: वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के ट्रैनिंग कैंप में पानी की पाइप को तोड़ दिया है. ऐसा उन्होंने अपने बल्ले से जमाए विस्फोटक छक्के की बदौलत किया है. Thu, 19 Feb 2026 21:49:18 +0530

  Videos
See all

Yogi-Bhagwat Meeting | योगी-भागवत की मुलाकात, क्या 2027 की तैयारी शुरू? | UP Election 2027 | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T16:45:04+00:00

News Ki Pathshala: मोहन भागवत के बयान पर क्यों मचा है हंगामा ? #shorts #sushantsinha #mohanbhagwat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T16:47:15+00:00

PAK खिलाड़ी खेलेंगे नहीं, बर्तन साफ करेंगे!| Pakistan Hockey Team | Pakistan News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T16:44:41+00:00

News Ki Pathshala: पाक में महिला आतंकियों का ट्रेनिंग सेंटर ! #shorts #sushantsinha #pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T16:38:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers