भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, US ट्रेड डील पर लग सकती है अंतिम मुहर
Secretary of State Rubio India Visit: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चर्चा में रहे व्यापार समझौते को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि दोनों देश समझौते को अंतिम रूप देने के काफी करीब हैं. इसी बीच रुबियो मंगलवार को भारत की आधिकारिक यात्रा पर मुंबई पहुंचे.
रुबियो के साथ भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी मुंबई पहुंचे. यहां वह विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. बातचीत में व्यापार, ऊर्जा, सुरक्षा और तकनीक जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत आगे बढ़ रही है. समझौता होने पर दोनों देशों के कारोबार और आर्थिक संबंधों को नई दिशा मिल सकती है.
#WATCH | US Secretary of State Marco Rubio arrives in Mumbai, Maharashtra.
— ANI (@ANI) October 20, 2026
(Video: US Network Pool via Reuters) pic.twitter.com/PUEzi5MDLW
व्यापार समझौते पर क्या बोले रुबियो?
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार को उज्बेकिस्तान के समरकंद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अमेरिका भारत के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहा है और दोनों पक्ष इसके काफी करीब हैं. उन्होंने रूस से तेल आयात के मुद्दे पर भी भारत की जरूरतों को ध्यान में रखने की बात कही. रुबियो के मुताबिक, रूस से तेल खरीदने को लेकर संभावित प्रतिबंधों और शुल्कों पर विचार करते समय भारत की ऊर्जा जरूरतों को समझना जरूरी है.
उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रस्तावित कदम का आर्थिक असर समझने के लिए समय चाहिए. इसमें वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और तेल की कीमतों पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव भी शामिल हैं. रुबियो ने भारत को अमेरिका का महत्वपूर्ण सहयोगी और साझेदार बताया.
यह भी पढ़ें: 'बहुत जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों पर ट्रंप ने मैक्रों पर साधा निशाना
जयशंकर से किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
रुबियो की यात्रा से पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मुंबई में अमेरिकी कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. इस बैठक में भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के साथ व्यापार, ऊर्जा, सुरक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने भारत में कारोबार करना आसान बनाने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दोनों देशों के सहयोग को और मजबूत करने पर भी बातचीत की. रुबियो के साथ होने वाली द्विपक्षीय वार्ता में भी इन मुद्दों के प्रमुखता से उठने की उम्मीद है. व्यापार समझौते पर प्रगति के अलावा दोनों देश आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने के रास्तों पर विचार कर सकते हैं.
26/11 आतंकी हमले के पीड़ितों को देंगे श्रद्धांजलि
विदेश मंत्रालय के अनुसार, रुबियो मंगलवार दोपहर 3:40 बजे मुंबई के ताज महल पैलेस होटल स्थित ताज मेमोरियल में आतंकवाद के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद उसी स्थान पर उनकी विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बातचीत होगी. रुबियो मंगलवार शाम को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 'फ्रीडम 250 रिसेप्शन' में भी शामिल होंगे. इसके बाद बुधवार को उनके गुजरात के जामनगर जाने का कार्यक्रम है. जामनगर देश का एक प्रमुख ऊर्जा केंद्र है.
भारत-अमेरिका संबंधों के लिए क्यों अहम है यह दौरा?
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर लंबे समय से बातचीत चल रही है. ऐसे में रुबियो का यह दौरा दोनों देशों के आर्थिक संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. प्रस्तावित समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देना और कारोबार से जुड़ी बाधाओं को कम करना है. हालांकि, रुबियो ने समझौते को अंतिम रूप देने के करीब होने की बात कही है, लेकिन इससे यह स्पष्ट नहीं होता कि समझौते पर कब तक हस्ताक्षर होंगे या इसकी शर्तें क्या होंगी.
यह भी पढ़ें: चीन ने पैराग्वे और बेलीज देशों के 2 मंत्रियों पर लगाया बैन, ताइवान से जुड़ा है मामला
Delhi Ramleela Places: लाल किला से लेकर पटपड़गंज तक, दिल्ली में कहां-कहां देख सकते हैं रावण दहन? देखें मशहूर मेलों की लिस्ट
Delhi Ramleela Places: शारदीय नवरात्रि का समापन हो चुका है. इस नौ दिनों के पर्व में शहरों में रामलीला का भी आयोजन होता है. आज 20 अक्टूबर 2026 को दशहरे का पर्व मनाया जा रहा है. इस दौरान देश के हर कोने में अलग-अलग शानदार कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इसे रामलीला कहा जाता है. रामलीला पहले नवरात्र से शुरू होने वाला उत्सव है, जो 9 दिनों तक चलता है. रामलीला में श्रीराम भगवान, सीता माता, लक्ष्मण, हनुमान जी और रावण की कथाओं का वर्णन होता है. अंत में रावण वध होता है. अगर आप दिल्ली में रामलीला देखने का सोच रहे हैं और कोई ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं, जहां अपने बच्चों को भी साथ ले जा सके तो इस रिपोर्ट को पढ़ें. हम यहां आपको बताते हैं कि दिल्ली में रहते हुए कहां-कहां रामलीला देखने जा सकते हैं.
दिल्ली में कहां देखने जाएं रामलीला?
1.लाल किला मैदान
दिल्ली में लाल किला मैदान में होने वाली रामलीला को सबसे भव्य और लोकप्रिय रामलीलाओं में से एक माना जाता है. यहां आयोजित होने वाली रामलीला में बॉलीवुड के सितारे अलग-अलग किरदार निभाते दिखते हैं. इस रामलीला में आधुनिक तकनीक और विशाल मंच के साथ रामलीला का आयोजन होता है. लाल किला की रामलीला में पहुंचने के लिए आपको चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा. यहां शाम 7 बजे से लेकर रात 11 और 12 बजे तक मेला खुला रहता है.
ये भी पढ़ें- Tula Sankranti 2026: कब है तुला संक्रांति 2026? इस दिन गंगा स्नान क्यों किया जाता है? जानें महत्व
2.द्वारका सेक्टर-10
राजधानी दिल्ली में होने वाली रामलीलाओं में से एक द्वारका सेक्टर-10 की रामलीला भी काफी मशहूर है. यहां पर श्रीराम लीला सोसाइटी द्वारा रामलीला आयोजित होती है. द्वारका के आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों की यहां बड़ी संख्या में भीड़ पहुंच जाती है. यहां रामलीला भव्य रूप से आयोजित होती है और रावण दहन भी देखने के लिए दिल्ली के काफी इलाकों से लोग पहुंचते हैं. टाइमिंग की बात करें, तो शाम के समय 7 बजे से लेकर 11 बजे तक खुला रहेगा.
3.रामलीला मैदान
दिल्ली के मशहूर रामलीला मैदान का नाम भी दिल्ली की रामलीलाओं में से एक हैं. आसिफ अली रोड पर स्थित दिल्ली का ऐतिहासिक रामलीला मैदान भी श्रीराम जी की लीलाओं के कार्यक्रम के लिए मशहूर है. यहां पप रामलीला के दौरान सड़कों पर भारी भीड़ होती है. भव्य मंच सजाए जाते हैं, जिससे रामलीला देखने में काफी खूबसूरत लगता है. शाम 6:30 बजे से लेकर 10:30 बजे तक आप यहां रामलीला देखने जा सकते हैं.
4.पीतमपुरा
दिल्ली के पीतमपुरा में ब्रॉडवे रामलीला का हर वर्ष आयोजन होता है. यहां की रामलीला दिल्ली के अन्य कार्यक्रमों से काफी अलग और खास होती है. पीतमपुरा में रामलीला को थिएटर शो और म्यूजिक्ल ड्रामा की तरह पेश किया जाता है. यहां रामलीला शाम 6:30 बजे से रात 10:00 बजे तक चलती है. इस रामलीला को देखने के लिए आपको नेताजी सुभाष पैलेस DDA ग्राउंड, पीतमपुरा जाना होगा.
5.गीता कॉलोनी
गीता कॉलोनी और शास्त्री नगर के पास स्थित राम लीला ग्राउंड पर भी भव्य रामलीला का आयोजन किया जाता है. यहां भी बड़ी संख्या में लोग मेला देखने आते हैं. रामलीला के साथ-साथ यहां बड़े झूले और खेलों के आयोजन होते हैं, ताकि बच्चों का मन भी खुश हो सके.
6.मंडी हाउस
मंडी हाउस में श्रीराम भारतीय कला केंद्र में विशेष रामलीला मंचन के लिए जाना जाता है. कापरनिकास मार्ग पर स्थित यह स्थान अपने शास्त्रीय नृत्य और संगीत आधारित रामलीला आयोजित की जाती है. यह संस्थान साल 1957 से रामलीला का आयोजन कर रहा है. रामायण का यह नाट्य रूपांतरण, जिसमें नृत्य की उत्कृष्ट कोरियोग्राफी की गई है, इतना लोकप्रिय है कि विदेशों से भी दर्शक आते हैं.
7.IP एक्सटेंशन
पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन पटपड़गंज में भी रामलीला का भव्य उत्सव मनाया जाता है. आज इस मशहूर मेले में शामिल होने स्वयं पीएम मोदी पहुंच रहे हैं. इस मेले में विशाल झूले, अलग-अलग मनोरंजक कार्यक्रम और तरह-तरह के व्यंजन भी मिलते हैं.
ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Fasting Rules: नवरात्रि के व्रतों में क्या खाएं और क्या न खाएं? देखें पूरी लिस्ट
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





