तैराकी में हिमांशु नंदल को पुरूषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य
तैराकी में हिमांशु नंदल को पुरूषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य
सीएम योगी ने विजयादशमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में की पूजा, नाथ पंथ की दिखी दिव्य परंपरा
UP News: आज देशभर में विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गुरु गोरखनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने लोक कल्याण की कामना की और गोरक्षपीठ की सदियों पुरानी गुरु परंपरा का निर्वहन किया. सीएम योगी ने श्रीनाथ पूजन के बाद मंदिर परिसर में स्थापित अन्य देव विग्रहों की भी पूजा की गई. सीएम योगी आज शाम मंदिर से निकलने वाली पारंपरिक विजय शोभायात्रा का भी नेतृत्व करेंगे.
बता दें कि मंदिर परिसर में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है. तुरही, नगाड़ों और अन्य पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनि के बीच योगी आदित्यनाथ श्रीनाथ पूजन के लिए पहुंचे. विशेष पारंपरिक परिधान में उन्होंने गुरु गोरखनाथ के समक्ष शीश नवाया और आशीर्वाद लिया. इस आयोजन में नाथपंथ की आध्यात्मिक परंपरा, गुरु के प्रति सम्मान और समाज के कल्याण की भावना प्रमुख रूप से दिखाई दी.
गुरु गोरखनाथ की आराधना से जुड़ी है नाथपंथ की परंपरा
बता दें कि गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी के अवसर पर होने वाला श्रीनाथ पूजन नाथ संप्रदाय की विशिष्ट धार्मिक परंपराओं में शामिल है. नाथपंथ में गुरु को साधना और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का केंद्र माना जाता है. गुरु गोरखनाथ की शिक्षाओं में योग, अनुशासन, आत्मसंयम और लोकहित को विशेष महत्व दिया गया है.
गोरक्षपीठ में इस परंपरा का पीढ़ियों से पालन किया जाता रहा है. विजयादशमी पर होने वाला अनुष्ठान गुरु के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के साथ ही नाथपंथ की आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ाने का माध्यम भी है. पूजा के दौरान विश्व कल्याण और जनजीवन की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है.
तिलकोत्सव में साधु-संतों और श्रद्धालुओं से मिलेंगे सीएम योगी
श्रीनाथ पूजन के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर के दिनभर के धार्मिक कार्यक्रम जारी रहेंगे. दोपहर में पारंपरिक तिलकोत्सव का आयोजन किया जाएगा. जिसमें नाथ योगी, साधु-संत और श्रद्धालु शामिल होंगे. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ उनसे मुलाकात करेंगे. इसके बाद शाम को गोरखनाथ मंदिर से विजय शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसकी अगुवाई मुख्यमंत्री स्वंय करेंगे. बता दें कि गोरखनाथ मंदिर की विजयादशमी शोभायात्रा पूर्वांचल की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में गिनी जाती है. इसमें विभिन्न समुदायों के लोगों की भागीदारी देखने को मिलती है.
#WATCH | Gorakhpur: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath performs special traditional rituals of Shri Nath Ji and other deity idols at the Gorakhnath Temple on the auspicious occasion of Vijayadashami. pic.twitter.com/4tG3UA8jbs
— ANI (@ANI) October 20, 2026
शोभायात्रा के स्वागत में जुटते हैं अल्पसंख्यक समुदाय के लोग
बता दें कि गोरखनाथ मंदिर की विजय शोभायात्रा की एक खास पहचान विभिन्न समुदायों की सहभागिता भी है. हर साल शोभायात्रा के स्वागत के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के लोग मंदिर के मुख्य द्वार के पास जुटते हैं. लोग फूल-मालाओं के साथ गोरक्षपीठाधीश्वर का अभिनंदन करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं. इस परंपरा से जुड़े लोगों में उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के निवर्तमान अध्यक्ष चौधरी कैफुल वरा, जैद चौधरी, चौधरी राजीउद्दीन और चौधरी परिवार के अन्य सदस्य शामिल रहे हैं. इनके अलावा राजू हाजी, हाजी साजिद तथा पसमांदा समाज के वसी और नफीस सहित अन्य लोग भी स्वागत कार्यक्रम में भाग लेते हैं.
यतो धर्मस्ततो जयः
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 19, 2026
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों व जीवन-मूल्यों का स्मरण कराने वाले पावन पर्व विजयादशमी की समस्त प्रदेश वासियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह पर्व हमें अहंकार एवं नकारात्मकता का त्याग कर सत्य, सदाचार और लोकमंगल के मार्ग पर चलने… pic.twitter.com/PjIQa7GZjX
सीएम योगी ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं
विजयादशमी के अवसर पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी. सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन-मूल्यों का स्मरण करते हुए इस पर्व की महत्ता बताई. मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा, "यतो धर्मस्ततो जयः.' इसके साथ उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों का स्मरण कराने वाले विजयादशमी पर्व पर सभी प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं."
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation








