सफर और ऑफिस दोनों के लिए तीन पावर बैंक जो दिन भर साथ दें, जानें किस मॉडल पर मिल रहा बेहतर ऑफर
स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप को चार्ज करने के लिए नया पावर बैंक खरीदना चाहते हैं? Amazon पर boAt, Noise, URBN, Amazon Basics और Ambrane के पावर बैंक पर छूट मिल रही है. इनकी कीमत ₹949 से शुरू होती है. इस लिस्ट में 20,000mAh और 30,000mAh बैटरी क्षमता के साथ 22.5W से 65W तक फास्ट चार्जिंग वाले विकल्प शामिल हैं.
शेफाली वर्मा पर ICC की कार्रवाई:गेंद गुस्से में जमीन पर फेंकने के लिए फटकार लगाई, एक डिमेरिट पॉइंट मिला
भारतीय ऑलराउंडर शेफाली वर्मा पर ICC ने आचार संहिता तोड़ने के लिए कार्रवाई की है। उन्हें फटकार लगाई और एक डिमेरिट पॉइंट मिला है। यह मामला 18 अक्टूबर को रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे के बीच खेले गए दूसरे टी-20 का है। शेफाली ने कैच छूटने के बाद गुस्से में गेंद जमीन पर फेंकी थी। इस मैच में शेफाली भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। ICC के मुताबिक, शेफाली ने प्लेयर्स और प्लेयर सपोर्ट पर्सनेल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया। यह नियम इंटरनेशनल मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण, कपड़े, मैदान के उपकरण या फिक्स्चर के गलत इस्तेमाल से जुड़ा है। यह घटना दूसरे T20I की पहली पारी के 12वें ओवर में हुई। श्री चरणी की गेंद पर मिड-ऑफ में चिपो मुगेरी-तिरिपानो का कैच छूटने के बाद शेफाली ने गेंद जमीन पर फेंक दी थी। यह 24 महीने की अवधि में शेफाली का पहला अपराध है। उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। शेफाली ने अपनी गलती मान ली। उन्होंने ICC इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरीज़ की GS लक्ष्मी की ओर से प्रस्तावित सजा भी स्वीकार कर ली। तीसरे T20I में इतिहास बनाने का मौका शेफाली मंगलवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे T20I में भारत के लिए पारी की शुरुआत करेंगी। यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में शेफाली के पास इतिहास बनाने का मौका है। वह 78 या उससे ज्यादा रन बनाती हैं, तो महिला T20I में एक कैलेंडर ईयर में 1,000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। शेफाली ने 2026 में अब तक 26 मैचों में 922 रन बनाए हैं। वह महिला T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में पहले स्थान पर हैं। 2026 में शेफाली एक शतक और आठ अर्धशतक लगा चुकी हैं। मंगलवार को रायपुर में अर्धशतक लगाने पर वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगी। स्मृति ने 2024 में भारत के लिए 23 T20I की 21 पारियों में आठ अर्धशतक लगाए थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







