Responsive Scrollable Menu

EAAA India Alternatives का 1,200 करोड़ रुपये का IPO 26 अक्टूबर को खुलेगा

एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज की इकाई ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स लिमिटेड का 1,200 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 26 अक्टूबर को खुलेगा। आईपीओ दस्तावेजों (आरएचपी) के मुताबिक, यह सार्वजनिक निर्गम 28 अक्टूबर को बंद होगा। एंकर निवेशक 23 अक्टूबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। कंपनी का आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसके तहत एडेलवाइस समूह अपनी हिस्सेदारी बेचेगा। निर्गम में कंपनी नए शेयर जारी नहीं करेगी। 

ऐसे में आईपीओ से प्राप्त पूरी राशि शेयर बेचने वाले मौजूदा शेयरधारक को मिलेगी। कंपनी ने आईपीओ का आकार पहले प्रस्तावित 1,500 करोड़ रुपये से घटाकर 1,200 करोड़ रुपये कर दिया है। उसने इस साल जनवरी में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास दस्तावेजों के मसौदे में 1,500 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने का प्रस्ताव रखा था। इस साल मार्च में एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपनी इकाई ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स में 4.4 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 375 करोड़ रुपये जुटाए थे। 

वर्ष 2008 में स्थापित ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स देश के प्रमुख वैकल्पिक निवेश मंच में शामिल है। कंपनी को दीर्घकालिक पूंजी के प्रबंधन का 15 साल से अधिक का अनुभव है। यह विभिन्न वैकल्पिक परिसंपत्ति वर्गों में निवेश के साथ ग्राहकों को आय और प्रतिफल आधारित निवेश समाधान उपलब्ध कराती है।

 इस बीच, एसईसी एनवायर्नमेंटल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड भी 27 अक्टूबर को अपना आईपीओ पेश करेगी। दस्तावेजों के अनुसार, इस निर्गम में 150 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 1,56,82,750 तक इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी लाई जाएगी। कंपनी का आईपीओ 29 अक्टूबर को बंद होगा, जबकि बड़े संस्थागत निवेशक 26 अक्टूबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। 

Continue reading on the app

Sai Kishore Hat-Trick: 3 सालों से टीम इंडिया ने नहीं दिया मौका, अब हैट्रिक समेत 10 विकेट उड़ाकर टीम को जिताया

Tamil Nadu vs Uttarakhand: तमिलनाडु ने रणजी ट्रॉफी में अपने दूसरे मैच में उत्तराखंड को पारी और 66 रनों से रौंदा. साई किशोर ने हैट्रिक झटकी, मैच में 10 विकेट चटकाए.

Continue reading on the app

  Sports

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, 450 विकेट लेने वाले पहले लेफ्ट-ऑर्म बॉलर, मैकग्रा का रिकॉर्ड भी तोड़ा, बने ऑस्ट्रेलिया के चौथे गेंदबाज

mitchell strac record: गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन मिचेल स्टार्कने मैथ्यू ब्रीट्जके को 4 रन के निजी स्कोर पर आउट कर अपना खाता खोला. इसके बाद मंगलवार को उन्होंने वियान मुल्डर को पवेलियन भेजकर टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट पूरे कर लिए. Tue, 20 Oct 2026 15:10:15 +0530

  Videos
See all

UP Politics: सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस-सपा के बीच क्या तय हुआ ? | Congress-Samajwadi Party #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T11:16:59+00:00

ChakraView | Tiger Shroff News: अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी.. पुलिस क्या करेगी? | #tigershroff #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T11:14:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers