Kalonji Benefits: बालों को जड़ों से मजबूत करेगी कलौंजी! ब्लड शुगर भी होगी कंट्रोल, जानें बड़े फायदे
Kalonji Benefits: रसोई में तड़के की खुशबू बढ़ाने वाली छोटी-सी काली दाना कलौंजी सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है। सदियों से आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में इसका इस्तेमाल होता रहा है। आजकल हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इसे सुपरफूड की श्रेणी में रखने लगे हैं।
चाहे इम्युनिटी बढ़ानी हो, वजन कंट्रोल करना हो या पाचन सुधारना हो कलौंजी कई समस्याओं में मददगार मानी जाती है। आइए जानते हैं रोजाना सीमित मात्रा में कलौंजी खाने के 6 बड़े फायदे।
कलौंजी इस्तेमाल करने के बड़े फायदे
इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक
कलौंजी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करती है। नियमित रूप से सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ थोड़ी मात्रा में कलौंजी लेने से मौसमी बीमारियों से बचाव हो सकता है।
पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त
अगर आपको गैस, अपच या पेट फूलने की समस्या रहती है तो कलौंजी फायदेमंद हो सकती है। यह पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करती है और आंतों की सेहत बेहतर बनाती है। खाने में तड़के के रूप में या दही में मिलाकर इसका सेवन किया जा सकता है।
Woolen Clothes: ऊनी कपड़े पैक करने जा रहे हैं? इन बातों का ध्यान रखें, सालभर बाद भी निकलेंगे फ्रेश!
Khatta Meetha Poha: रेस्टोरेंट जैसा खट्टा-मीठा पोहा खूब आएगा पसंद, बच्चे मांग-मांगकर खाएंगे
Maharashtra Travel Guide: पुणे से 100 KM के दायरे में हैं 5 टूरिस्ट डेस्टिनेशंस, फैमिली वीकेंड के लिए हैं परफेक्ट
Eye Care Tips: सुबह उठते ही देखने लगते हैं मोबाइल? आई केयर के लिए 5 बातें रखें ध्यान
ब्लड शुगर कंट्रोल में मददगार
कुछ शोधों में पाया गया है कि कलौंजी ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में सहायक हो सकती है। डायबिटीज के मरीज सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन कर सकते हैं। यह शरीर में इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद करती है।
दिल की सेहत के लिए लाभकारी
कलौंजी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद कर सकती है। इसके नियमित सेवन से हृदय संबंधी समस्याओं का जोखिम कम हो सकता है। हालांकि, इसे संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के साथ ही लेना चाहिए।
वजन घटाने में सहायक
वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी कलौंजी उपयोगी साबित हो सकती है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और फैट बर्न करने में मदद करती है। सुबह गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करने से धीरे-धीरे वजन नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
कलौंजी के तेल का इस्तेमाल त्वचा और बालों के लिए भी किया जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा की चमक बढ़ाने और बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। नियमित और सीमित उपयोग से स्किन और हेयर हेल्थ बेहतर हो सकती है।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)
Prayagraj में एक बेकाबू ट्रेलर डिवाइडर तोड़कर मंदिर में जा घुसा l Road Accident l Uttar Pradesh
Prayagraj में एक बेकाबू ट्रेलर डिवाइडर तोड़कर मंदिर में जा घुसा l Road Accident l Uttar Pradesh #Prayagraj #UttarPradesh #RoadAccident #NightAccident #BreakingNews ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Sudarshan News





















