Responsive Scrollable Menu

इंडोनेशिया के शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी, क्या अब इमर्जिंग मार्केट का दर्जा गंवाने का खतरा टला?

एमएससीआई ने 16 अक्तूबर यानी शुक्रवार को इंडोनेशिया के शेयर बाजार को इमर्जिंग मार्केट्स कि लिस्ट से बाहर करने की धमकी दी थी। इससे बीते दो सत्रों में बाजार के प्रमुख सूचकांक में करीब 15 फीसदी की गिरावट आई

Continue reading on the app

Gwalior News : विजयादशमी पर वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच डीआरपी लाइन में हुआ शस्त्र पूजन, शीतला माता मंदिर हादसे के चलते नहीं किये हर्ष फायर

असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी यानि दशहरा पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है, इस दिन होने वाली शस्त्र पूजन की सनातन परंपरा का भी निर्वहन पूरे जोश के साथ किया जा रहा है, ग्वालियर में भी इसी क्रम में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में डीआरपी लाइन में आयोजित आयोजन में संभागीय कमिश्नर मनोज खत्री, कलेक्टर रुचिका चौहान, एसपी धर्मवीर सिंह भी शामिल हुए। आयोजन की खास बात ये रही  कि बीते दिनों शीतला माता मंदिर पर हुई दुर्घटना की वजह से इस बार शस्त्र पूजन के बाद हर्ष फायर नहीं किए गए।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर इस बार भी प्रदेश के सभी जिलों में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, इसमें सरकार के मंत्री शामिल हो रहे हैं, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए वहीं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्वालियर पुलिस लाइन (डीआरपी लाइन) में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

विधानसभा अध्यक्ष तोमर कलेक्टर रुचिका चौहान ने किया शस्त्र पूजन 

अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियाँ दी, शस्त्र पूजन किया, इस दौरान नरेंद्र सिंह तोमर और कलेक्टर रुचिका चौहान ने तलवार से कुम्हेड़े को काटकर परंपरा का निर्वहन किया, विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने सभी को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय के साथ-साथ शक्ति की आराधना का भी पर्व है। उन्होंने माता रानी एवं ईश्वर से प्रार्थना की कि यह महापर्व देश को और सशक्त, समृद्ध व यशस्वी बनाए।

शीतला माता मंदिर हादसे के चलते नहीं किये हर्ष फायर 

उल्लेखनीय है कि सामान्य तौर पर शस्त्र पूजन के बाद उसे चलाने की परंपरा है और ये सदियों से चली आ रही है लेकिन ग्वालियर में पिछले दिनों शीतला माता मंदिर पर हुई ट्रक दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए शस्त्र पूजन के बाद हर्ष फायर नहीं किए गए, अतिथियों ने ईश्वर से शोक संतप्त परिवारों को हिम्मत देने, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और शहर सहित प्रदेश में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की ।

इनकी भी रही मौजूदगी 

कार्यक्रम में संभाग आयुक्त  मनोज खत्री,कलेक्टर रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, सहित अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र यादव, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  मधुसूदन सिंह भदोरिया, मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि शस्त्र-पूजन में शामिल हुए।

Continue reading on the app

  Sports

IND-W vs ZIM-W: हरमनप्रीत ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को धोया, भारत ने 92 रनों से जीता मैच, , 3-0 से किया सूपड़ा साफ

IND-W vs ZIM-W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में 92 रनों से जीत हासिल की. इसी के साथ भारत ने 3 मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. Tue, 20 Oct 2026 22:46:14 +0530

  Videos
See all

महंत की वेशभूषा में CM Yogi , विजयादशमी की परंपरा #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T22:10:03+00:00

Cockroach Incineration in Delhi, 30 फीट का पुतला जलाया #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T22:00:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers