Responsive Scrollable Menu

Hardik Pandya GF: हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज़, गर्लफ्रेंड महिका के बर्थडे पर शेयर की खास तस्वीर

Hardik Pandya GF: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों सिर्फ अपने खेल नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ महीनों से वह मॉडल महिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार कर चुके हैं और सोशल मीडिया पर दोनों की रोमांटिक झलकियां अक्सर देखने को मिलती हैं। हाल ही में हार्दिक ने महिका के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट शेयर कर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

बर्थडे पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर

गुरुवार को हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर महिएका के साथ एक अनदेखी और बेहद प्यारी तस्वीर साझा की। फोटो में दोनों एक इंफिनिटी स्विमिंग पूल में खड़े नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे को गले लगाए हुए हैं। इस तस्वीर में उनकी केमिस्ट्री साफ झलक रही है। पोस्ट के साथ हार्दिक ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे माय प्रिंसेस।”

ये भी रढ़ें- विजय-रश्मिका की शादी का इन्विटेशन बॉक्स वायरल, परफ्यूम से मिठाई तक कई प्रीमियम गिफ्टस हैं मौजूद; VIDEO

Hardik Pandya and mahieka sharma

महिका ने भी इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया और डायमंड व इविल आई इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक भी दिखाई, जहां वह ब्लैक ड्रेस में हार्ट-शेप केक के सामने पोज देती नजर आईं।

हार्दिक ने बनवाया महिका के नाम का टैटू

वैलेंटाइन डे के मौके पर हार्दिक ने अपने प्यार को और खास बनाते हुए अपनी पीठ पर महिएका के नाम का शुरुआती अक्षर टैटू भी करवाया था।

ये भी रढ़ें- The Kerala Story 2 पर छिड़ा विवाद: CM पिनराई विजयन बोले- 'केरल को बदनाम करने की साजिश'

ऐसे शुरु हुआ रिश्ता

अक्टूबर 2025 में हार्दिक ने छुट्टियों की कुछ तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाया था। उन्होंने महिका को अपना “11:11 विश” बताया था। इसके बाद से दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए।

हालांकि, एक तस्वीर में महिका की उंगली में अंगूठी दिखने के बाद सगाई की अफवाहें भी उड़ीं, लेकिन बाद में उन्होंने इन खबरों को खारिज कर दिया। इससे पहले बीते साल हार्दिक के बर्थडे पर वह महिका के साथ वेकेशन पर निकले थे जहां से उनके रिश्ते की झलक मिलनी शुरू हुईं।

ये भी रढ़ें- नीना गुप्ता का खुलासा: 'चोली के पीछे क्या है' गाने के लिए सुभाष घई ने पैडेड ब्रा पहनने को बोला; मुझे बहुत घटिया लगा'

पहले नताशा स्टेनकोविक से हुई थी शादी

Hardik Pandya and Natasa Stankovic

महिएका से पहले हार्दिक की शादी अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक से हुई थी। दोनों ने 2020 में कोविड-19 के लॉकडाउन के दौरान शादी की थी। 30 जुलाई 2020 को उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ। हालांकि, जुलाई 2024 में दोनों ने अलग होने का ऐलान करते हुए तलाक ले लिया।

Continue reading on the app

Vijay-Rashmika Wedding: विजय-रश्मिका की शादी का इन्विटेशन बॉक्स वायरल, परफ्यूम से मिठाई तक कई प्रीमियम गिफ्टस हैं मौजूद; VIDEO

Vijay-Rashmika Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके शादी की तैयारी और लीक हुए वेडिंग कार्ड ने इंटरनेट पर फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर उनका प्रीमियम वेडिंग इन्विटेशन बॉक्स वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें परफ्यूम, मिठाई और कई खास गिफ्ट्स शामिल है।

26 फरवरी को होगी शादी

Vijay Rashmika Wedding Card

सोशल मीडिया पर उनके वेडिंग रिसेप्शन कार्ड की फोटो भी सामने आई है। कार्ड के अनुसार, विजय और रश्मिका 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में पारंपरिक तरीके से शादी करेंगे, जबकि 4 मार्च 2026 को हैदराबाद के ताज कृष्णा, बंजारा हिल्स में रिसेप्शन समारोह आयोजित किया जाएगा। हालांकि, इस इनवाइट की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

कहा जा रहा है कि शादी बेहद करीबी लोगों की मौजूदगी में होगी और मीडिया से दूरी रखी जाएगी।

यह भी पढ़े - शादी की अटकलों के बीच लाइट्स से जगमगाया विजय देवरकोंडा का घर: 26 फरवरी को उदयपुर में रश्मिका संग लेंगे सात फेरे!

इन्विटेशन बॉक्स में क्या-क्या है?

इस बार पारंपरिक कार्ड के अलावा कपल ने एक प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स भेजा है। बॉक्स पर विजय और रश्मिका का नाम लिखा है और इसे पीले गेंदा फूल व गुलाबी पीस लिली डिजाइन से सजाया गया है।

बॉक्स के अंदर रश्मिका के ब्रांड का ‘नेशनल क्रश’ नाम का परफ्यूम, विजय के फैशन ब्रांड की पीली टी-शर्ट, सोहन घी रोल की मिठाई, आयुर्वेदिक हैंड और फुट क्रीम, और काजू का पैकिट शामिल हैं। दावा किया जा रहा हैं कि ये गिफ्ट बॉक्स मीडिया के लिए हैं। 

यह भी पढ़े - विराट-अनुष्का की शादी का रूल फॉलो करेंगे रश्मिका और विजय; गेस्ट के लिए होगी नो-फोन पॉलिसी

लाइट्स से सजा विजय का घर

हाल ही में विजय देवरकोंडा के घर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनका घर फूलों और लाइट्स से सजा नजर आ रहा है। इसे देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

हालांकि, इन सभी वायरल खबरों और वीडियो पर अब तक विजय और रश्मिका की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऐसे में फैंस को उनकी पुष्टि का इंतजार है।

यह भी पढ़े - विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का कार्ड वायरल, शादी से जुड़ी पूरी डिटेल्स आई सामने!

Continue reading on the app

  Sports

अफगानिस्तान ने कोच को दिया जीत का फेयरवेल, टी20 वर्ल्ड कप के अपने आखिरी मैच में कनाडा को दी मात

Afghanistan Cricket Team: चेन्नई के एमए ​​चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराकर अपने कैंपेन को जीत के साथ खत्म किया. इसके साथ ही अफगान टीम ने अपने हेड कोच जोनाथन ट्रॉट को भी जीत के साथ विदाई थी. यह जोनाथन ट्रॉट का अफगानिस्तान के कोच के रूप में आखिरी मैच था. Thu, 19 Feb 2026 23:21:56 +0530

  Videos
See all

Double Murder Case: सगे भाई ने ली भाई-भाभी की जान, वजह जानकर दंग रह जाएंगे! Crime News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T18:15:06+00:00

Naravane Book Controversy: जआज रंगे हाथ पकड़े गए हैं Rahul Gandhi | MM Naravane | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T18:15:58+00:00

पीएम मोदी बोले- 'AI ही मानव का भविष्य है' | Shorts | PM Modi Message in AI Summit | AI | India #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T18:17:26+00:00

करणी सेना ने राहुल को गोली मारने की धमकी दी ! | Shorts | Rahul Gandhi | Karni Sena | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T18:14:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers