Cognizant और Google Cloud ने बढ़ाई साझेदारी, 18,000 कर्मियों का बनेगा विशेष समूह
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी कॉग्निजेंट और गूगल क्लाउड ने एजेंटिक एआई (कृत्रिम मेधा) को बढ़ावा देने के लिए अपनी साझेदारी का विस्तार करने की मंगलवार को घोषणा की। इसके तहत दोनों कंपनियां ‘जेमिनी फ्रंटियर कैपेबिलिटी ग्रुप’ बनाएंगी, जिसमें 18,000 से अधिक कॉग्निजेंट के ‘कर्मचारी’ शामिल होंगे। कंपनियों की ओर से जारी संयुक्त बयान के अनुसार, यह समूह गूगल क्लाउड के एआई मंच और कॉग्निजेंट की उद्योग संबंधी विशेषज्ञता एवं इंजीनियरिंग क्षमताओं को एक साथ लाएगा।
इसका उद्देश्य कंपनियों को एआई परियोजनाओं को शुरुआती परीक्षण से आगे बढ़ाकर वास्तविक व्यावसायिक परिचालन में लागू करने में मदद करना है। यह पहल कॉग्निजेंट की ओर से अप्रैल, 2026 में शुरू की गई विशेष जेमिनी इकाई को आगे बढ़ाएगी। इसके तहत वैश्विक कंपनियों के लिए सुरक्षित, भरोसेमंद और बड़े स्तर पर इस्तेमाल किए जा सकने वाले एआई एजेंट विकसित किए जाएंगे, जो व्यावसायिक प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाने में मदद करेंगे।
कॉग्निजेंट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रवि कुमार एस ने कहा कि इस विशेष समूह की स्थापना से कंपनी के अग्रणी इंजीनियरिंग विशेषज्ञ ग्राहकों के लिए अत्याधुनिक एआई प्रौद्योगिकी को वास्तविक परिचालन में लागू करने पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि ‘बिल्ड विद जेमिनी’ कार्यशाला के माध्यम से कंपनी के 55,000 से अधिक कर्मचारियों को गूगल के उन्नत एआई मंच पर काम करने का व्यावहारिक अनुभव मिला है। गूगल क्लाउड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) थॉमस कुरियन ने कहा कि बड़े पैमाने पर एआई एजेंट को लागू करने के लिए तकनीकी ढांचे और विभिन्न प्रणालियों के एकीकरण में विशेषज्ञता रखने वाले भरोसेमंद भागीदारों की जरूरत होती है।
उन्होंने कहा कि जेमिनी पर हजारों इंजीनियर को प्रशिक्षित करने की कॉग्निजेंट की पहल और उसके विशेष समूह से साझा ग्राहकों को अपने कारोबार में स्वायत्त एआई एजेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ाने में मदद मिलेगी।
Food Safety : बिस्किट में भरा भूसा, दूध में डिटर्जेंट और यूरिया, उपभोक्ता अपने सेहत की कैसे करें सुरक्षा !
Food Safety : FSSAI ने कंज्यूर्स की शिकायत पर की जांच की तो पाया कि प्रिया गोल्ड बिस्किट में 'फाइबर' के सोर्स के रूप में जानवरों को खिलाने वाला चोकर का इस्तेमाल किया जा रहा था । जांच में मिली चोकर की बोरियों पर साफ लिखा था कि ये केवल मवेशियों के खाने के लिए है। इसके अलावा फूड प्रोसेसिंग प्लांट में साफ-सफाई और वेस्ट मैनेजमेंट के नियमों का भारी उल्लंघन भी पाया गया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Moneycontrol








