Night Travel Tourism: कल्पना कीजिए कि पूनम की चांदनी रात हो और इस चांद से कतरा-कतरा कर दुधिया रोशनी ताजमहल के संगमरमर पर पड़ रही हो. वो सौंदर्य कितना अद्भुत होगा. अब यह कल्पना नहीं बल्कि वास्तविकता बनती जा रही है. भारत में नाइट ट्रैवल का चलन बढ़ता जा रहा है. जेन जेड और मिलेनियल्स में यह बेहद पॉपुलर होने लगा है.
क्या आप भी सोचते हैं कि हरी मिर्च उगाना सिर्फ किसानों का काम है? ज़रा ठहरिए! आपकी बालकनी या छत भी एक छोटे से मिनी फार्म में बदल सकती है. बस सही गमला, भरपूर धूप और थोड़ी सी मेहनत की जरूरत है. इसके बाद तीखी, ताजी और घर में उगाई हरी मिर्च आपके अपने गमले में तैयार होगी. अब बाजार पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं, अपने घर में ही शुद्ध और ताजा स्वाद उगाइए.
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग की लोकप्रिय टीम रायल चैलेंजर्स बेंगलुरू के मालिकाना हक की जंग तेज हो गई है। खबरों के अनुसार फुटबाल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के सह मालिक अवराम ग्लेजर ने इस फ्रेंचाइजी को खरीदने के लिए लगभग 1.8 अरब डॉलर की बोली लगाई है। यह बोली आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील्स में से एक मानी जा रही है। इसके बाद क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है। सूत्रों के मुताबिक ग्लेजर ने यह प्रस्ताव निजी तौर पर दिया है और इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
डियाजियो बेचना चाहती है अंशिक या पूरा हिस्सा आरसीबी की मौजूदा मालिक कंपनी डियाजियो है, जो टीम का आंशिक या पूरा हिस्सा बेचना चाहती है। डियाजियो इस फ्रेंचाइजी का मूल्यांकन 2 अरब डॉलर तक मान रही है। हालांकि कंपनी के प्रवक्ता ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। ग्लेजर ने भी कोई आधिकारिक नहीं दिया है। पिछले वर्ष टी20 आईपीएल खिताब जीतने वाली आरसी अब निवेशकों के लिए बेहद आकर्षक हो गई है। टीम की ब्रांड वैल्यू, फैन फॉलोइंग और व्यावसायिक संभावनाओं ने इसे वैश्विक निवेशकों के लिए लुभावना बना दिया है।
संभावित खरीदारों में देशी-विदेशी बड़े नाम खबरों के अनुसार संभावित खरीदारों में ब्लैकस्टोन आईएनसी, कार्लाइल ग्रुप आईएनसी. और कुछ भारतीय उद्योगपति भी शामिल हैं। आने वाले हफ्तों में बोली लगाने वालों की सूची को छोटा किए जाने की संभावना है। ग्लेजर परिवार पहले से ही खेल जगत में बड़ा नाम है। मैनचेस्टर यूनाइटेड के अलावा वे एनएफएल टीम टैम्पा बे बुकेनियर्स के भी मालिक हैं। पिछले कुछ वर्षों से यह परिवार क्रिकेट में निवेश के अवसर तलाश रहा है। वर्ष 2021 में अव्राम ग्लेजर ने आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी के लिए बोली लगाई थी।
बोली सफल हुई तो बदलेगा क्रिकेट परिदृश्य पर तब नई टीमों के लिए लगभग 750 मिलियन और 950 मिलियन डॉलर तक की ऊंची बोलियां लगने के कारण वह सफल नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने 2022 में यूएई स्थित डेजर्ट वाइपर्स टीम को लगभग 30 मिलियन डॉलर में खरीदा और क्रिकेट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। साथ ही, पिछले वर्ष उन्होंने इंग्लैंड की द हंड्रेड प्रतियोगिता में भी एक फ्रेंचाइजी के लिए बोली लगाने पर विचार किया था। यदि आरसीबी के लिए 1.8 अरब डॉलर की बोली सफल होती है, तो यह क्रिकेट के व्यावसायिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव ला सकती है।