Responsive Scrollable Menu

Bank Holiday Tomorrow: दशहरे के बाद भी कल इन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद, RBI की छुट्टियों की देखें लिस्ट

Bank Holiday Tomorrow: कल बुधवार 21 अक्टूबर को अगर आपका बैंक शाखा जाकर कोई जरूरी कामकाज निपटाने का इरादा है, तो घर से निकलने से पहले अपने राज्य का हाल जरूर जान लें. त्योहारों के इस मौसम में लगातार छुट्टियों का दौर जारी है और भारतीय रिजर्व बैंक के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार कल भी कई राज्यों में बैंकों के ताले नहीं खुलेंगे. अगर आप बिना जानकारी के सीधे शाखा पहुंच गए, तो आपका कीमती समय और भागदौड़ दोनों बेकार जा सकते हैं. इसलिए यह जान लेना बेहद जरूरी है कि आपके शहर या राज्य में कल बैंक खुले हैं या नहीं.

किन राज्यों में कल बंद रहने वाले हैं बैंक

रिजर्व बैंक के नियमों के तहत अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों और परंपराओं के आधार पर छुट्टियां तय होती हैं. इसी क्रम में 21 अक्टूबर बुधवार को विजयदशमी और दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, सिक्किम, कर्नाटक और केरल में सभी बैंकों की शाखाएं पूरी तरह बंद रहेंगी. इन राज्यों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक जैसे तमाम सरकारी बैंकों के साथ साथ एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक जैसे प्राइवेट बैंक भी बंद रहेंगे. अगर आप इन छह राज्यों में रहते हैं, तो कल शाखा जाकर काम कराने की योजना टाल दें.

त्योहारों की धूम के चलते हो रही हैं छुट्टियां

देशभर में इस समय विजयादशमी और दुर्गा पूजा का पर्व पूरी आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. विजयादशमी को असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की सबसे बड़ी जीत का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी पावन तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने अहंकारी लंकापति रावण का संहार किया था. इसी खुशी में हर साल जगह जगह रावण दहन के आयोजन होते हैं और उत्सव मनाया जाता है. वहीं पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल समेत कई इलाकों में यह दिन मां दुर्गा द्वारा महिषासुर के वध की याद में देवी की विजय के रूप में मनाया जाता है. पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम में सजे भव्य पूजा पंडालों और पारंपरिक आयोजनों के चलते जनजीवन पूरी तरह उत्सव के रंग में रंगा हुआ है. इसी सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए राज्य सरकारों और केंद्रीय बैंक ने इन इलाकों में बैंकों का अवकाश घोषित किया है.

देशभर में आज भी रहा बैंकों का अवकाश

बता दें कि आज मंगलवार 20 अक्टूबर को भी देश के ज्यादातर हिस्सों में दशहरे के उपलक्ष्य में बैंकों की शाखाएं बंद रहीं. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु समेत करीब डेढ़ दर्जन से अधिक राज्यों में आज बैंक कर्मियों की छुट्टी रही. केवल मणिपुर और सिक्किम जैसे चुनिंदा राज्यों में ही आज सामान्य दिनों की तरह कामकाज हुआ. कई राज्यों में आज के बाद कल भी छुट्टी रहने से बैंक कर्मियों और ग्राहकों दोनों के लिए एक लंबा अवकाश बन गया है.

अक्टूबर के बचे हुए दिनों में कब-कब रहेगा अवकाश

अक्टूबर का यह पूरा महीना छुट्टियों से भरा हुआ है और आने वाले दिनों में भी कई महत्वपूर्ण तिथियों पर बैंक बंद रहेंगे. 22 अक्टूबर गुरुवार और 23 अक्टूबर शुक्रवार को दुर्गा पूजा और दशैन उत्सव के चलते सिक्किम में लगातार बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. इसके बाद 24 अक्टूबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश के सभी सरकारी और गैर सरकारी बैंक बंद रहेंगे. अगले दिन 25 अक्टूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा, जिससे पूरे देश में लगातार दो दिन बैंकिंग सेवाएं शाखा स्तर पर ठप रहेंगी. आगे बढ़ते हुए 26 अक्टूबर सोमवार को लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर और त्रिपुरा में बैंक शाखाओं में ताले लटके रहेंगे. वहीं 29 अक्टूबर गुरुवार को करवा चौथ के मौके पर हिमाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी. महीने के आखिरी दिन यानी 31 अक्टूबर बुधवार को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य में गुजरात के सभी बैंक बंद रहेंगे.

डिजिटल सेवाओं का सहारा ले सकते हैं ग्राहक

बैंक शाखाओं के बंद रहने का यह मतलब कतई नहीं है कि आम जनता के सारे वित्तीय काम रुक जाएंगे. आज के आधुनिक दौर में तकनीक ने बैंकिंग को बेहद आसान बना दिया है. अगर आपको किसी को तत्काल पैसे भेजने हैं, बिल जमा करना है या खरीदारी करनी है, तो मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई जैसी सुविधाएं दिन रात चालू रहेंगी. देशभर के तमाम एटीएम भी सामान्य दिनों की तरह नकदी देने के लिए सक्रिय रहेंगे. हालांकि जिन कामों के लिए व्यक्तिगत रूप से बैंक जाना जरूरी होता है, जैसे चेक लगाना या पासबुक प्रिंट कराना, उनके लिए आपको शाखा खुलने का इंतजार करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: Bank Holidays: 15 से 30 अक्टूबर तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Continue reading on the app

Bigg Boss 20: आशिफ और काजी के बीच होगी भयंकर लड़ाई, राशन टास्क में घर का बड़ा रूल तोड़ेंगे स्काउट

Bigg Boss 20 Update: सलमान खान (Salman Khan) का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 20 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, शो और भी ज्यादा इंट्रेस्टिंग और मजेदार हो रहा है. शो में अब कंटेस्टेंट खुलकर खेलने लगे हैं और अपनी बातों को आगे रख रहे हैं. वहीं, अब शो में नॉमिनेशन टास्क होने वाला है, जिसमें आशिफ खान और काजी तौकीर के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिली. इसके अलावा  स्काउट ओपी घर का बड़ा रूल तोड़ने वाले हैं. चलिए जानते हैं, अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या ड्रामा देखने को मिलेगा. 

आरिश्फा ने घर में मचाया बवाल

सबसे पहले बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड की बात करे तो आरिश्फा खान (Arishfa Khan) ने घर में बवाल मचा दिया था. अपनी लाइफ छिनने की वजह से अरिश्फा गुल्लू , कनिका और माही के बिस्तर पर पानी डाल देती है. ये सब देखकर घर वाले गुस्से से खौल जाते हैं और फिर गुल्लू भी अरिश्फा के बेड पर पानी फेंक देते हैं.  अरिश्फा की इस हरकत के बाद पूरा घर उनके खिलाफ हो जाता है. सबने उदिति को भी कहा कि उन्होंने दोस्त का साथ दिया. हालांकि बाद में अरिश्फा अपनी गलती मानती है और उन्हें सबके लिए बुरा भी लगता है.

आशिफ और काजी के बीच होगी लड़ाई

वहीं, शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें नॉमिनेशन टास्क देखने को मिलने वाला है. बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया है, जिसमें उन्हें कुछ कंटेस्टेंट्स पर बोरिंग और 'लूजर' का टैग लगाना है. प्रोमो में अरिश्फा खान (Ashif Khan) काजी तौकीर (Qazi Touqeer) को महा बोरिंग का टैग देते हैं. जिसके बाद सभी घरवाले हंसने लगते हैं. ऐसे में काजी चिड़ जाते हैं और दोनों के बीच बहस होने लगती है. प्रोमो में आगे बहस बड़ जाती है, दोनों एक दूसरे पर हावी होने लगते हैं और घरवालों उन्हें रोकते दिखें.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: लव गिल के चक्कर में स्काउट-यंग की दोस्ती में आई दरार, ये 7 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट

लव और अरिशफा की भी होगी बहस

वहीं, एक दूसरे प्रोमो में नॉमिनेशन टास्क में लव गिल और अरिश्फा के बीच भी बहस होती दिखीं. बता दें, टास्क में मैरी कॉम ने अरिश्फा खान को 'बोरिंग' बताया तो वहीं आसिफ खान ने काजी तौकीर को 'बोरिंग' कहा. इसके अलावा लव गिल और यंग डीएसए ने मनीष पर बोरिंग का ठप्पा लगाया. वहीं उदिति सिंह ने मैरी कॉम को बोरिंग कहा. वहीं राउंड 2 में आम्रपाली दुबे ने गुल्लू को लूजर कहा. जबकि उदिति सिंह ने मैरी कॉम, अरिश्फा खान खान ने लव को लूजर बताया.

कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा बोरिंग का टैग मिला, उनमें आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, लव गिल, मनीष गोयल, गुल्लू और मैरी कॉम थे और ये घर सभी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए. वहीं, बिग बॉस ने स्काउट को कैप्टन होने के नाते एक स्पेशल अधिकार दिया, जिसमें वो एक कंटेस्टेंट को सीधे तौर पर नॉमिनेट कर सकते थे. ऐसे में स्काउट ओपी ने उदिति सिंह को नॉमिनेट किया. 

घर का बड़ा रूल तोड़ेंगे स्काउट!

इस बीच बिग बॉस 20 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबकि, अपकमिंग एपिसोड में स्काउट ओपी (Scout OP) घर का सबसे बड़ा रूल तोड़ने वाले हैं. बताया जा रहा है कि राशन टास्क के दौरान स्काउट कीचन की गैस में सिगरेट जलाने वाले हैं, जिस वजह से उन्हें काफी ज्यादा सुनाया जाता है और बिग बॉस भी बड़ा एक्शन लेने वाले हैं. अब देखना होगा शो में आगे क्या होता है.

ये भी पढ़ें- Tiger Shroff Firing Case: 34 हजार में तैयार हुए आरोपी, नौकरी का लालच, जानें केस में अब तक क्या-क्या हुआ?

Continue reading on the app

  Sports

Video: 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए क्रास्टचर्च पहुंची टीम इंडिया, 22 को पहला मुकबाला

5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए क्रास्टचर्च पहुंची टीम इंडिया, 22 को पहला मुकबाला Tue, 20 Oct 2026 17:36:08 +0530

  Videos
See all

Shiva Sharma Case Update:शिवा केस में श्रद्धा दुबे की गिरफ्तार पर ADG यश ने सुनिए क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T12:45:31+00:00

Command center With Gaurav Arya: 58 सैनिकों का बदला लेंगे सलमान? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T12:46:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers