Responsive Scrollable Menu

सुबह ऑफिस और शाम को पार्टी! ये 3 एक्सेसरीज बदल देंगी आपका पूरा लुक, बार-बार कपड़े बदलने का झंझट खत्म

Quick Party Makeover : अगली बार जब आपको ऑफिस से सीधा पार्टी में जाना हो, तो बैग में बस ये तीन चीजें रख लें. याद रखें, स्टाइल कपड़ों से ज्यादा इस बात पर निर्भर करता है कि आप उन्हें एक्सेसराइज कैसे करते हैं.

Continue reading on the app

Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया बांग्लादेशी हिंदू पुलिस अधिकारी का हत्यारा, पूछताछ के बाद Bangladesh डिपोर्ट

बांग्लादेश में हिंदू पुलिस अधिकारी की हत्या करने के मामले में वांछित अपराधी अहमद रजा हसन मेहदी को हिरासत में ले लिया गया। उसे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि आरोपी हसन मेहदी यूरोप फरार होने की फिराक में था, लेकिन इमिग्रेशन विभाग ने उसे पकड़कर पूछताछ की। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी कर उसे बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश के एक पुलिस स्टेशन में बैठकर अहमद रजा हसन मेहदी ने दावा किया था कि उसने हिंदू पुलिस अधिकारी संतोष चौधरी की हत्या की है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो कि तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद से अहमद रजा हसन मेहदी की तलाश जारी थी। 

हिंसक भीड़ ने किया था पुलिस स्टेशन पर हमला

मीडिया रिपोर्ट्स में हिंदू पुलिस अधिकारी के नाम को लेकर असमंजस बना है। कुछ रिपोर्ट्स में इस अधिकारी का नाम संतोष चौधरी बताया गया है तो कुछ रिपोर्ट्स में संतोष वर्मा बताया गया है। बहरहाल, 5 अगस्त 2024 को बानियागंज पुलिस स्टेशन में तैनात संतोष की भीड़ द्वारा हत्या कर दी गई थी। कई रिपोर्ट्स में अहमद रजा हसन मेहदी को ही मुख्य साजिशकर्ता बताया था। 

हत्या के बाद पेड़ पर लटका दिया था शव

आरोप है कि इस हिंदू पुलिस अधिकारी को विशेष रूप से निशाना बनाया गया। उसकी निर्मम तरीके से हत्या की गई, इसके बाद शव को पेड़ से लटका दिया गया। बताया जा रहा है कि वारदात के दिन अराजक तत्वों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई थी, जिसमें पुलिस फायरिंग में 9 लोगों की मौत हो गई थी। 

हत्या के मामले की जांच होगी तेज 

इस हत्याकांड की जांच बांग्लादेश पुलिस कर रही है। अहमद रजा हसन मेहदी ने दावा किया था कि उसने ही संतोष चौधरी की हत्या की है। ऐसे में दिल्ली पुलिस द्वारा आरोपी मेहदी को गिरफ्तार करना हिंदू पुलिस अधिकारी को न्याय दिलाने की दिशा में अहम कदम है। बता दें कि बांग्लादेश में जब भी हिंसक प्रदर्शन होते हैं, तो हिंदुओं को निशाना बनाया जाता है। हाल में कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिसमें कई निर्दोष हिंदुओं को जान गंवानी पड़ी। इन घटनाओं के मद्देनजर एक तरह से बांग्लादेश की क्रिकेट टीम भी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर है। 

Continue reading on the app

  Sports

The Hundred 2026: पाकिस्तान के खिलाड़ी 4 टीमों से ‘बैन’, लिया गया बड़ा फैसला

द हंड्रेड 2026 के ऑक्शन से पहले पाकिस्तान के खिलाड़ियों की शामत आ गई है. जिन चार टीमों के मालिक इंडियन हैं वो पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर दांव नहीं लगाएंगे. जानिए क्या है पूरा मामला. Thu, 19 Feb 2026 21:50:11 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: दूर्गा बन, तू काली बन, कभी न बुर्के वाली बन बाबा बागेश्वर की ये अपील क्यों ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T16:42:49+00:00

News Ki Pathshala: पाक में महिला आतंकियों का ट्रेनिंग सेंटर ! #shorts #sushantsinha #pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T16:38:55+00:00

News Ki Pathshala: मोहन भागवत के बयान पर क्यों मचा है हंगामा ? #shorts #sushantsinha #mohanbhagwat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T16:47:15+00:00

Yogi-Bhagwat Meeting | योगी-भागवत की मुलाकात, क्या 2027 की तैयारी शुरू? | UP Election 2027 | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T16:45:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers