IIT JAM 2026: जारी हुई रिस्पॉन्स शीट, ऐसे करें चेक
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे ने आधिकारिक तौर पर IIT JAM 2026 की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब jam2026.iitb.ac.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद छात्र अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें IIT JAM 2026 Response Sheet
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर “JAM 2026 Exam Responses” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- अकाउंट एक्सेस करने के बाद “Get Response Sheet” पर क्लिक करें।
- रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
आपत्ति दर्ज करने का मौका
IIT बॉम्बे फरवरी के अंतिम सप्ताह में JAM 2026 के लिए ऑब्जेक्शन विंडो खोलेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी को ध्यान से जांचें। यदि किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि दिखाई देती है, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
कब आएगी फाइनल आंसर की?
IIT बॉम्बे मार्च में JAM 2026 की फाइनल आंसर की जारी करेगा। यह आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो के दौरान प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद तैयार की जाएगी।
रिजल्ट कब होगा जारी?
JAM 2026 का रिजल्ट भी मार्च में घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स के जरिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकेंगे।
Examination Stress: बच्चों में एग्ज़ाम को लेकर बढ़ने लगी है घबराहट? इन तरीकों से कर सकते हैं रिलैक्स
Examination Stress: जैसे-जैसे परीक्षा की तारीखें नज़दीक आती हैं, घरों में तनाव का माहौल बढ़ने लगता है। किताबों के ढेर, टाइम टेबल का दबाव और अच्छे नंबर लाने की उम्मीद इन सबके बीच बच्चे अक्सर चुपचाप घबराहट झेलते रहते हैं। कई बार यह तनाव उनके आत्मविश्वास और प्रदर्शन दोनों पर असर डालता है।
विशेषज्ञ मानते हैं कि एग्ज़ाम स्ट्रेस आज के समय में आम समस्या बन चुकी है। लेकिन सही मार्गदर्शन, संतुलित दिनचर्या और भावनात्मक सहारे से बच्चों को आसानी से रिलैक्स कराया जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ असरदार तरीके, जो बच्चों की घबराहट कम करने में मददगार हो सकते हैं।
परीक्षा में बच्चों को रिलैक्स रखने के टिप्स
पढ़ाई का रियलिस्टिक टाइम टेबल बनाएं
अक्सर बच्चे तब ज्यादा तनाव महसूस करते हैं जब सिलेबस अधूरा होता है या पढ़ाई बिखरी हुई होती है। ऐसे में एक संतुलित और व्यवहारिक टाइम टेबल बनाना जरूरी है। पढ़ाई के साथ छोटे-छोटे ब्रेक शामिल करें। 40-45 मिनट पढ़ाई के बाद 5-10 मिनट का ब्रेक दिमाग को तरोताजा रखता है।
तुलना करने से बचें
माता-पिता अनजाने में बच्चों की तुलना दूसरों से कर बैठते हैं, जिससे बच्चे का आत्मविश्वास कम हो सकता है। हर बच्चा अलग होता है और उसकी सीखने की क्षमता भी अलग होती है। बच्चों को उनकी मेहनत के लिए सराहें, न कि सिर्फ रिजल्ट के आधार पर।
खुलकर बातचीत करें
अगर बच्चा चिड़चिड़ा हो रहा है या बार-बार चिंता जता रहा है, तो उससे खुलकर बात करें। उसकी बात बिना टोके सुनें। कई बार सिर्फ अपनी बात कह पाने से ही बच्चे का तनाव आधा कम हो जाता है। उन्हें यह भरोसा दिलाएं कि नंबर से ज्यादा उनकी सेहत और खुशहाली मायने रखती है।
Woolen Clothes: ऊनी कपड़े पैक करने जा रहे हैं? इन बातों का ध्यान रखें, सालभर बाद भी निकलेंगे फ्रेश!
Khatta Meetha Poha: रेस्टोरेंट जैसा खट्टा-मीठा पोहा खूब आएगा पसंद, बच्चे मांग-मांगकर खाएंगे
Maharashtra Travel Guide: पुणे से 100 KM के दायरे में हैं 5 टूरिस्ट डेस्टिनेशंस, फैमिली वीकेंड के लिए हैं परफेक्ट
Eye Care Tips: सुबह उठते ही देखने लगते हैं मोबाइल? आई केयर के लिए 5 बातें रखें ध्यान
पर्याप्त नींद और सही खानपान
परीक्षा के दौरान देर रात तक जागना आम हो जाता है, लेकिन नींद की कमी तनाव को बढ़ा सकती है। बच्चों को कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेने के लिए प्रेरित करें। साथ ही हल्का, पौष्टिक और संतुलित भोजन दें। फल, सूखे मेवे और पर्याप्त पानी दिमाग को सक्रिय रखते हैं।
रिलैक्सेशन तकनीक सिखाएं
गहरी सांस लेना (डीप ब्रीदिंग), हल्का योग या 10-15 मिनट का ध्यान बच्चों को मानसिक रूप से शांत करता है। सुबह या पढ़ाई के बीच में 5 मिनट की श्वास-प्रश्वास की एक्सरसाइज घबराहट कम करने में मददगार हो सकती है।
परिणाम से ज्यादा प्रयास पर ध्यान
बच्चों को यह समझाएं कि परीक्षा जीवन का एक हिस्सा है, पूरा जीवन नहीं। असफलता भी सीखने का मौका देती है। जब बच्चे परिणाम के बजाय अपनी तैयारी पर ध्यान देते हैं, तो उनका डर अपने आप कम हो जाता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















