ये हैं देश की 5 सबसे पॉवरफुल 4x4 SUV, कीमत मात्र ₹12.59 लाख से शुरू
5 Most Affordable 4X4 SUVs in India: क्या आप ऐसी SUV खरीदना चाहते हैं, जो शहर की सड़कों से लेकर पहाड़ों और कठिन ऑफ-रोड रास्तों तक आसानी से चल सके? भारतीय बाजार में Maruti Jimny से लेकर Mahindra Thar Roxx तक कई दमदार 4x4 SUV मौजूद हैं. इनकी कीमत करीब 12.74 लाख रुपये से शुरू होती है. जानिए देश की 5 सबसे किफायती 4x4 SUV कौन-सी हैं, इनमें कितनी ताकत है और आपके लिए कौन-सी बेहतर रहेगी.
Fiber और Protein के मामले में Quinoa vs Brown Rice क्या बेहतर, कैसे करें डाइट में शामिल
आजकल हर कोई सेहत को लेकर काफी जागरुक है और अपनी डाइट में चावल के ऑप्शन को तलाश रहे हैं। वेट लॉस और बेहतर पाचन के लिए अक्सर ब्राउन राइस और क्विनोआ का नाम सबसे ऊपर आता है। लेकिन जब बात फाइबर की आए, तो मन में सवाल यह आता है कि इन दोनों में से कौन सा अनाज ज्यादा फायदेमंद है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपकी सेहत के लिए क्या बेहतर है।
जानिए किसमें कितना होता है फाइबर
अगर 100 ग्राम पके हुए अनाज के आधार पर तुलना की जाए, तो दोनों के पोषक तत्वों में काफी फर्क देखने को मिलता है।
इसे भी पढ़ें: Health Tips: महिलाओं में Menopause के लक्षण दिखने पर इमोशनल सपोर्ट की अनदेखी बढ़ाती है तनाव
100 ग्राम पके हुए क्विनोआ में करीब 2.8 ग्राम फाइबर प्रदान करता है।
वही 100 ग्राम पके हुए ब्राउन राइस में करीब 1.6 से 1.8 ग्राम फाइबर देता है।
इसका मतलब है कि ब्राउन राइस की तुलना में क्विनोआ में करीब 50 से 75% तक ज्यादा फाइबर होता है। वहीं दोनों ही अनाज शरीर की दैनिक फाइबर जरूरतों को पूरा करने में सहायता करता है। लेकिन उतनी बराबर मात्रा में खाने पर क्विनोआ से आपका अधिक फाइबर मिलेगा।
शरीर के लिए फाइबर क्यों जरूरी
फाइबर युक्त भोजन न सिर्फ पेट को साफ करने बल्कि पाचन दुरुस्त करने तक सीमित नहीं बल्कि इसके अन्य कई बड़े फायदे हैं।
एक शोध के मुताबिक फाइबर से भरपूर भोजन को पचने में थोड़ा अधिक समय लगता है। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और आप भी बार-बार अनहेल्दी खाने से बचते हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार, अधिक फाइबर के सेवन से दिल की बीमारियों और कोलन के कैंसर का खतरा और टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है।
फाइबर के अलावा प्रोटीन में भी आगे क्विनोआ
ब्राउन राइस और क्विनोआ के बीच का लेवल सिर्फ फाइबर तक सीमित नहीं है। प्रोटीन और अन्य सूक्ष्म पोषक तत्वों के मामले में भी क्विनोआ काफी आगे है।
100 ग्राम पके क्विनोआ में प्रोटीन की मात्रा करीब 4.4 ग्राम होती है। वहीं 100 ग्राम ब्राउन राइस में सिर्फ 2.3 से 2.7 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
इसके साथ ही क्विनोआ को 'कम्प्लीट प्रोटीन' माना जाता है। क्योंकि इसमें शरीर के लिए जरूरी सभी 9 एसेंशियल एमीनो एसिड मौजूद होते हैं। पारंपरिक अनाज होने की वजह से ब्राउन राइस में कुछ एमीनो एसिड की कमी होती है।
वहीं क्विनोआ में आयरन, मैग्नीशियम और फोलेट जैसे पोषक तत्व ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं।
किसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी
अगर आप ऐसा खाना चाहते हैं, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहे, तो क्विनोआ एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें प्रोटीन और फाइबर दोनों की अधिक मात्रा होती है, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है। हालांकि पेट भरा रहना सिर्फ अनाज पर निर्भर नहीं करता है, बल्कि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप इसको किस तरह से और किन दालों, सब्जियों या हेल्दी फैट्स के साथ पकाकर खाते हैं।
डाइट में किसे करें शामिल
अगर आप क्विनोआ को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो भोजन में प्रोटीन की अधिक मात्रा, सभी जरूरी एमीनो एसिड्स से भरपूर प्लांट प्रोटीन, पोषक तत्वों से भरपूर नया ऑप्शन और प्रति सर्विंग ज्यादा फाइबर होता है।
अगर आपके लिए ब्राउन राइस सही है और आप इसको डाइट में शामिल करना चाहते हैं। तो बता दें कि इसका रोजमर्रा के खाने में आसानी से घुल-मिल जाने वाला स्वाद है। भारतीय दाल और करी के साथ खाया जाने वाला एक जाना-पहचाना ऑप्शन, होल-ग्रेन कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत होने से अलावा बजट के अनुकूल और किफायती अनाज होता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
prabhasakshi






