Acharya Balkrishna Health Tips: आचार्य बालकृष्ण ने बताया थाइरॉइड में दूध-दही क्यों खाना चाहिए, जानिए लाभ
Acharya Balkrishna Health Tips: थाइरॉइड के मरीजों को अपनी डाइट का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए. दरअसल, यह बीमारी एक लाइफस्टाइल बेस्ड हेल्थ प्रॉबल्म है जिसके लिए हमारा खान-पान और दिनचर्या का सही होना जरूरी होता है. पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण ने हाल ही में बताया है कि इन लोगों को दूध और दूध से बने उत्पादों का सेवन करना चाहिए. आइए जानते हैं क्यों.
क्यों खाएं दूध-दही?
पतंजलि के आयुर्वेदाचार्य आचार्य बालकृष्ण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने जानकारी साझा की है कि Thyroid रोगियों को दूध अथवा दही का सेवन बढ़ा देना चाहिए. इन फूड्स में मिनरल्स, विटामिन्स और कैल्शियम की मात्रा अधिक होता है. ये न्यूट्रिएंट थाइरॉइड रोगियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है. दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो हार्मोन को संतुलित रखते हैं. ये आंतों के स्वास्थ्य को भी सही रखने में मदद करते हैं.
थाइरॉइड कैसे होता है?
थाइरॉइड गले में मौजूद एक ग्रंथि होती है, जिसमें असंतुलन होने से यह शरीर में हाइपोथायरायडिज्म या हाइपरथायरायडिज्म का कारण बनता है. हेल्थ एक्सपर्ट इसे ऑटोइम्यून डिजीज मानते हैं. शरीर में आयोडीन की कमी होने से, अधिक तनाव लेने से और जेनेटिक कारणों से भी थायरॉइड हो सकता है.
थाइरॉइड के लक्षण कैसे होते हैं?
- थकान और कमजोरी होना.
- वजन बढ़ना.
- सूखी त्वचा.
- बालों का झड़ना.
- कब्ज, ठंड सहन न कर पाना.
- मासिक धर्म में अनियमितता.
- अवसाद और मनोदशा में बदलाव.
थाइरॉइड से बचाव के कुछ उपाय
दूध व दूध से बनी चीजों के अलावा, डाइट में नारियल पानी को शामिल करने से थाइरॉइड से बचा जा सकता है. नमक का सीमित मात्रा में सेवन करें. साथ ही अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करें और खान-पान का ख्याल रखें.
थाइरॉइड में किन चीजों का करें परहेज?
इस बीमारी में सोया उत्पादों, कच्ची गोभी-ब्रोकोली और अधिक चीनी नहीं लेनी चाहिए. प्रोसेस्ड मीट और अधिक शराब पीने से बचना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Acharya Balkrishna Health Tips: रूसी से हैं परेशान? आचार्च बालकृष्ण ने बताया नीम का आसान उपाय
Indian-Origin Nurse Attacked: 'इंडियन डॉग, GO BACK', ऑस्ट्रेलिया में सिख युवक पर नस्लीय टिप्पणी के बाद हमला, टूटी नाक की हड्डी
Man assault in Australia: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में 22 साल के भारतीय सिख नर्स हरमनप्रीत सिंह पर नस्लीय हमला हुआ है। तीन अज्ञात युवकों ने उसे घेरकर भद्दी बातें रहीं। फिर इतनी बुरी तरह मारा कि हरमनप्रीत की नाक की हड्डी टूट गई।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Republic Bharat























