योगी सरकार बिना ब्याज और गारंटी के 5 लाख रुपये का दे रही लोन, ऐसे मिलेगा लाभ
UP News: योगी सरकार राज्य के सभी वर्ग के लोगों के लिए तमाम योजनाएं चला रही है. फिर चाहे युवा हों या बुजुर्ग, महिला हो या बेटी. योगी सरकार ने सभी के लिए समान रूप से कई योजनाओं चलाई हैं. ऐसे में योगी सरकार ऐसे युवाओं के लिए भी एक योजना चला रहा है. जिससे वे अपना व्यापार शुरू कर सकते हैं.
इसके लिए उन्हें योगी सरकार बिना ब्याज और बिना गारंटी के लोन उपलब्ध करा रही है. अगर आप भी योगी सरकार की इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आज ही आवेदन कर दें. यहां हम आपको आवेदन की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं. जिससे आपको कोई परेशानी नहीं होगी और आसानी से आपको 5 लाख रुपये का लोन मिल जाएगा. उसके बाद आप अपना उद्यम शुरू कर सकते हैं.
अपना कारोबार करने के लिए शानदार है ये योजना
अगर आप भी अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसों की कमी रास्ता रोक रही है, तो यूपी सरकार की एक खास योजना आपके काम आ सकती है. योगी सरकार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (MYUVA) के तहत युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये तक का लोन दे रही है. इस योजना की खास बात यह है कि यह लोन आपको 4 साल के लिए मिलेगा और जिसके लिए आपको कोई ब्याज नहीं देना होगा और ना ही आपको इसके लिए किसी की गारंटी की जरूरत पड़ेगी.
योगी सरकार कर रही युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश
बता दें कि इस योजना से योगी सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश कर रही है. जिससे युवा नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें. इसी सोच के साथ सीएम योगी ने इसी साल मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत युवा अपना छोटा उद्योग, स्टार्टअप या स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं जिससे लिए सरकार उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करेगी.
बिना ब्याज मिलेगा 5 लाख रुपये तक लोन
बता दें कि योगी सरकार की इस योजना के तहत पात्र युवाओं को अधिकतम 5 लाख रुपये तक का लोन मिलता है. इस लोन पर अगले 4 सालों तक कोई ब्याज नहीं देना होता. यही नहीं इस लोन के लिए आपको किसी संपत्ति या गारंटी की भी जरूरत नहीं होती. सरकार की इस योजना से युवाओं को काफी फायदा और राहत मिलती है.
5 लाख के लोन के लिए इन प्रमाण पत्रों को पड़ेगी जरूरत
अगर आप भी योगी सरकार की इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं और आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए. इनके बिना आपको लोन नहीं मिल सकता. जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते का विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र आदि शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: यूपी के किसानों को बड़ी राहत: फसल नुकसान पर मिलेगा बीमा सुरक्षा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
कैसे करें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लिए आवेदन?
अगर आप भी सीएम योगी की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट msme.cmyuva.org.in पर लॉगइन करें. जहां से आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यहां आपको वेबसाइट की दाहिनी ओर 'यदि व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो हमें बताएं' वाले ऑप्शन के नीचे दिए गए विवरण को भरना होगा. जिसमें आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, आयु, जेंडर, सिटी, सेक्टर और इंडस्ट्री जैसी जानकारी भरनी होगी. अगर आप खुद आवेदन नहीं कर सकते तो आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: विद्यालयों से घर-घर पहुंचेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश, योगी सरकार ने शुरू किया 'हर घर तिरंगा' अभियान
दिल्ली सरकार टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित जनप्रतिनिधियों के जागरूकता कार्यशाला में हिस्सा लिया और नागरिकों, कॉरपोरेट क्षेत्र तथा सामाजिक संगठनों से इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए टीबी मरीजों की पहचान और पंजीकरण के लक्ष्यों के मुकाबले दिल्ली ने लगातार अपने वार्षिक लक्ष्य का 95 प्रतिशत से अधिक हासिल किया है।
उन्होंने कहा कि टीबी अब पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है और समय पर जांच तथा पूरा उपचार कराने से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं।
यह कार्यक्रम दिल्ली सचिवालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन द्वारा आयोजित किया गया था।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में टीबी मुक्त भारत अभियान अब केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं रह गया है, बल्कि जनभागीदारी पर आधारित एक राष्ट्रीय जनआंदोलन बन चुका है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व ने टीबी उन्मूलन को देशव्यापी जन आंदोलन का रूप दिया है और निर्धारित समयसीमा में इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष वीडियो प्रदर्शित किया। वहीं दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने टीबी मुक्त भारत अभियान की उपलब्धियों, वर्तमान स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
मुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन अभियान से जुड़े विभिन्न सूचना और जागरूकता स्टॉलों का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने विशेष रूप से ‘निक्षय मित्र’ पहल से जुड़े स्टॉल का दौरा किया और टीबी मरीजों को दिए जा रहे पोषण सहायता, सामुदायिक भागीदारी, जनसहयोग, मरीजों के पुनर्वास और डिजिटल सहायता तंत्र के बारे में जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ अभियान की प्रगति, मरीजों तक पहुंच रही सेवाओं और जनभागीदारी को मजबूत बनाने के प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस अभियान को हर वार्ड, विधानसभा क्षेत्र और स्थानीय इलाके तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस जन आंदोलन का हिस्सा बन सकें।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह, सांसद, विधायक, पार्षद, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
--आईएएनएस
एएमटी/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















