RRC Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में अप्रेंटिसशिप के लिए रजिस्ट्रेशन 21 फरवरी से शुरू, जानें योग्यता
Railway Recruitment Cell (RRC) की ओर से अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 5000 से अधिक पदों पर अप्रेंटिस नियुक्त किए जाएंगे। जो उम्मीदवार रेलवे में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, वे 21 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
आयु सीमा
आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता
अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क
सामान्य (अनारक्षित) वर्ग: 100 रुपये और एससी/एसटी, दिव्यांग एवं महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की गई है।
ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले रेलवे भर्ती सेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए अप्रेंटिस एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
UP IT Grade Result 2026: यूपीपीएससी एलटी ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
UP IT Grade Result 2026: Uttar Pradesh Public Service Commission (UPPSC) ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने फिलहाल विज्ञान, संस्कृत, गृह विज्ञान और कॉमर्स विषय की मेरिट लिस्ट प्रकाशित की है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर या जारी पीडीएफ के माध्यम से अपना परिणाम रोल नंबर के आधार पर देख सकते हैं।
रोल नंबर वाइज ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर “Latest News” सेक्शन में क्लिक करें।
- संबंधित विषय के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर ओपन हुई पीडीएफ डाउनलोड करें।
- पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करके परिणाम चेक करें।
कितने अभ्यर्थी हुए सफल?
आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कुल 6772 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई हुए हैं। विषयवार सफल उम्मीदवारों की संख्या इस प्रकार है:
- विज्ञान: 329
- संस्कृत: 2772
- गृह विज्ञान: 2784
- कॉमर्स: 887
मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन जल्द
प्रीलिम परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के लिए मेंस आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। आवेदन से जुड़ी तारीखें और अन्य जरूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कटऑफ और प्राप्तांक से संबंधित विस्तृत जानकारी पूरी भर्ती प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अंतिम चरण में जारी की जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















