बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। विशाखापत्तनम से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट बर्ड स्ट्राइक की चपेट में आ गई। हालांकि विमान ने सुरक्षित रूप से बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लैंडिंग की और उसमें सवार सभी 148 यात्री सुरक्षित हैं।
फ्लाइट आईएक्स2065 ने घटना के बावजूद अपनी यात्रा पूरी की और लैंडिंग के बाद विमान को पार्किंग स्टैंड पर ले जाया गया।
मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत ग्राउंड इंजीनियरों और तकनीकी टीमों ने विमान की विस्तृत जांच शुरू कर दी है, ताकि उसके ढांचे या इंजन को हुए संभावित नुकसान का आकलन किया जा सके।
अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में किसी भी यात्री या चालक दल के सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है।
यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब इसी महीने की शुरुआत में फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक उड़ान को जयपुर में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी। विमान से कथित तौर पर स्क्वॉक 7500 सिग्नल प्रसारित हुआ था, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विमान अपहरण (हाईजैक) की आशंका दर्शाने वाला कोड माना जाता है।
यह अलर्ट अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को प्राप्त हुआ था, जिसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से जयपुर में उतारा गया। हालांकि अलर्ट सक्रिय होने के वास्तविक कारणों को लेकर तत्काल कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी थी।
इस बीच, पश्चिम एशिया में बदलते सुरक्षा हालात के कारण भारतीय विमानन कंपनियों ने सऊदी अरब के कई शहरों के लिए उड़ान सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर रखी हैं।
यात्रा परामर्श के अनुसार, रियाद, जेद्दा और दम्माम जैसे प्रमुख सऊदी शहरों के लिए उड़ान सेवाएं निलंबित हैं, जबकि कुछ एयरलाइंस ने मदीना के लिए भी उड़ानें रद्द कर दी हैं।
एयर इंडिया ने कहा है कि सऊदी अरब की मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद, दम्माम और जेद्दा के लिए तथा वहां से संचालित उसकी सभी उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी। प्रभावित यात्रियों को पूरा रिफंड दिया जा रहा है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी दम्माम, जेद्दा और रियाद के लिए उड़ानों का निलंबन 20 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।
वहीं इंडिगो ने रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना के लिए अपनी उड़ानें 24 अक्टूबर तक रद्द कर दी हैं। अकासा एयर ने रियाद के लिए उड़ान निलंबन 24 अक्टूबर तक और जेद्दा के लिए 21 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।
सभी एयरलाइंस ने कहा है कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वे क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड का पहला टी20 मैच, जानिए मुकाबले की हर छोटी-बड़ी डिटेल
IND vs NZ 1st T20 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज का फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. इन दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की सीरीज होने वाली है. टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत आज से सिर्फ 1 दिन बाद करने वाली है. इस दौरे पर इंडियन क्रिकेट टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करने वाली है. उनका सामना मिचेल सेंटनर की टीम से होगा. इस सीरीज का पहला मुकाबला कितनी तारीख को होगा. ये मैच कितने बजे से कहां पर खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 कैसी होगी. आइए इस सबके बारे में विस्तार से जातने हैं.
अय्यर की कप्तानी में इंडियन क्रिकेट टीम अपनी पिछली सीरीज जीत नहीं पाई. वेस्टइंडीज के साथ हुई 5 मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर छुट गई क्योंकि पांचवां और अंतिम मुकाबला बारिश के कारण धुल गया. अब टीम इंडिया के पास मौका होगा कि, वो न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीत सकें. तो आइए इस सीरीज के पहले मैच की सारी डिटेल्स जानते हैं.
#TeamIndia en route New Zealand ???????? ✈️ #NZvIND pic.twitter.com/vnN1yWPLxk
— BCCI (@BCCI) October 19, 2026
कितनी तारीख को होगा भारत-न्यूजीलैंड का मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच आज से सिर्फ 1 दिन के बाद खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को खेला जाने वाला है. यानी भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर को पहला टी20 मैच खेला जाएगा. इस मैच में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों को फैंस को देखने का मौका मिलेगा.
Tough calls make great cricket debates! ????????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 19, 2026
Nitish Kumar Reddy's all-round game or Shivam Dube's big-hitting power - who's your pick for the XI in #NZvIND T20I Series? ????
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, starting 22nd Oct, 11:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports… pic.twitter.com/6aAe8WGikF
कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड का मैच
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच कितने बजे से खेला जाएगा. इसके बारे में बात करें तो इस सीरीज में टीम इंडिया के मैचों का समय बदल जाएगा. भारत में ये मुकाबला सुबह, शाम और रात को नहीं बल्कि दोपहर में होगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच 12:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं इस मैच का टॉस 12:00 बजे होगा. यहां आपको भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और न्यूजीलैंड के कैप्टन मिचेल सेंटनर नजर आएंगे.
कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच न्यूजीलैंड में ही खेला जाने वाला है. ये मुकाबला न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मैच हेगले ओवल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. जहां पर अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार जैसे भारतीय तेज गेंदबाज विकेट का फायदा उठाकर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखाना चाहेंगे.
???????? ???????????????? ???????? ????????????????????, ????????????????????! ???????????? ???????????????? ???????????????????? ???????? ????????????????????????! ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 19, 2026
Kaun karega kiska hisaab barabar? ????????
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 1st T20I starting 22nd Oct, 11:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV &… pic.twitter.com/TcyHhwd6n8
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, प्रिंस यादव.
इंडियन क्रिकेट टीम का टी20 स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.
ये भी पढ़ें : Virender Sehwag Birthday : जिस वीरेंद्र सहवाग से कांपते थे गेंदबाज, जानिए उनके करियर के 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation










