Responsive Scrollable Menu

US Secretary of State Marco Rubio पहुंचेंगे Mumbai, S Jaishankar से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो मंगलवार को भारत की आधिकारिक यात्रा पर मुंबई पहुंचेंगे। मध्य एशिया में हाल ही में हुई राजनयिक चर्चाओं के बाद हो रही यह यात्रा इस बात का संकेत है कि लंबे समय से प्रतीक्षित अमेरिका-भारत व्यापार समझौता अब अंतिम रूप लेने के करीब है। अपनी इस यात्रा के दौरान, रुबियो विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और जामनगर में गुजरात के ऊर्जा केंद्र का दौरा भी करेंगे। इस दौरान वे रणनीतिक साझेदारी, क्षेत्रीय स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Benjamin Netanyahu ने America के भावी रुख पर जताई चिंता, India से गठजोड़ बढ़ाने पर दिया जोर

विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो मंगलवार दोपहर 14:15 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहाँ पहुँचने के कुछ ही समय बाद, सेक्रेटरी रुबियो 15:40 बजे ऐतिहासिक होटल ताज महल पैलेस के अंदर स्थित 'ताज मेमोरियल' पर एक औपचारिक कार्यक्रम में, आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देंगे।

इस कार्यक्रम के बाद, अमेरिकी विदेश मंत्री (सेक्रेटरी ऑफ स्टेट) उसी स्थान पर 15:50 बजे विदेश मंत्री जयशंकर के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इस बातचीत में भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी, आर्थिक सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे अहम पहलुओं पर चर्चा होने की उम्मीद है। शाम को, सेक्रेटरी रुबियो 18:35 बजे जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 'फ्रीडम 250 रिसेप्शन' में शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: US में Hindu Temple पर Mass Shooting की साजिश नाकाम, MEA ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर जोर दिया

यह कार्यक्रम अमेरिकी इतिहास के प्रमुख पड़ावों और दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मीडिया की पहुँच की व्यवस्था अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास के माध्यम से की जा रही है। बुधवार, 21 अक्टूबर को, सेक्रेटरी रुबियो अपनी यात्रा के मुंबई चरण को पूरा करेंगे और अपने आगे के कार्यक्रमों के लिए जामनगर, गुजरात रवाना होंगे। वे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 10:30 बजे प्रस्थान करेंगे।
 

Continue reading on the app

ऋतु बराला मामले में FIR की मांग पर अड़े Dotasra, जयपुर पुलिस आयुक्तालय में रातभर दिया धरना

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की नेता ऋतु बराला से कथित मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने के विरोध में कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पार्टी के अन्य नेताओं ने रातभर जयपुर पुलिस आयुक्तालय के गलियारे में बैठकर धरना दिया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने बराला से कथित मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस की महिला आरक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया। डोटासरा, बराला और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने सोमवार को सबसे पहले मोती डूंगरी थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की।

इसके बाद नेता सोमवार शाम पुलिस आयुक्तालय में पहुंचे जहां डोटासरा ने एक वरिष्ठ अधिकारी से अपनी मांग को लेकर बातचीत की। आयुक्तालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस ने मुख्य द्वार बंद कर दिया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी, जबकि अंदर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने धरना शुरू कर दिया और पूरी रात वहीं डटे रहे।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी रात में धरना दे रहे नेताओं से मिलने पहुंचे। डोटासरा ने कहा कि जब तक बराला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं हो जाती, वे वहां से नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस राजकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर सकती है, लेकिन वे प्राथमिकी दर्ज हुए बिना वहां से नहीं जाएंगे।

डोटासरा ने कहा, ‘‘देश में दो तरह के कानून नहीं हो सकते। अगर किसी गैर-भाजपा शासित राज्य में प्राथमिकी दर्ज हो सकती है, तो भाजपा शासित राजस्थान में क्यों नहीं?’’ उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने तक कांग्रेस न तो पीछे हटेगी और न ही न्याय की मांग को दबने देगी। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डोटासरा से राजस्थान की रहने वाली ऋतु बराला से कथित मारपीट के मामले में कानूनी कार्रवाई करने को कहा था।

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर छात्र प्रदर्शनकारियों से मारपीट करने और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार करने का आरोप लगाया था। राहुल ने 16 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा था कि दिल्ली पुलिस की कथित मारपीट का शिकार हुई दो युवतियों में केरलम की अथिरा और राजस्थान की ऋतु बराला शामिल थीं। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ केरलम, राजस्थान और अदालतों में कानूनी कार्रवाई करेगी।

एनएसयूआई नेता बराला ने आरोप लगाया था कि 13 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को ले जा रही बस में दिल्ली पुलिस की महिला आरक्षक चंचल यादव ने उनसे मारपीट की थी। बराला के अनुसार, महिला आरक्षक ने उनकी गर्दन पकड़ी, उन्हें सीट पर धकेला, चेहरे पर नाखूनों से नोंचा और थप्पड़ मारा। एनएसयूआई ने कथित चुनावी अनियमितताओं के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास प्रदर्शन किया था।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Champions Trophy 2026 में दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री, बस अपनाना होगा ये तरीका

Asian Champions Trophy 2026: जालंधर और मोहाली में 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक होने वाली पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैचों में दर्शकों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को यह घोषणा की। Tue, 20 Oct 2026 12:36:19 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Mumbai के Kurla में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 घायल | Fire News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T07:15:14+00:00

Big Breaking On Tiger Shroff Firing Case LIVE : टाइगर केस में शूटरों पर बड़ा एक्शन | Mumbai Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T07:16:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers