Responsive Scrollable Menu

हिमाचल राज्यसभा चुनाव 2026:कांग्रेस ने बाहरी को टिकट दिया तो BJP उतारेगी प्रत्याशी, चार नाम सुर्खियों में

केंद्रीय चुनाव आयोग (ECI) द्वारा राज्यसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही हिमाचल प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। सत्तारूढ़ कांग्रेस के बाद विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) में भी संभावित उम्मीदवारों को लेकर मंथन शुरू हो गया है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि यदि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने गैर हिमाचली को टिकट दिया तो बहुमत नहीं होने के बावजूद BJP इस बार भी राज्यसभा चुनाव लड़ेगी। फरवरी 2024 के राज्यसभा चुनाव में भी BJP की यही रणनीति रही। क्योंकि उस दौरान भी कांग्रेस ने बाहरी प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को टिकट दिया था। बाहरी प्रत्याशी के कारण कांग्रेस के भीतर की नाराजगी को भांपते हुए BJP ने लोकल हर्ष महाजन को उम्मीदवार बनाया और 68 सदस्यीय विधानसभा में केवल 25 विधायक होने के बावजूद राज्यसभा चुनाव जीत लिया। हालांकि, वर्तमान में कांग्रेस के पास बहुमत से पांच विधायक ज्यादा और बीजेपी के पास सात MLA कम है। फिर भी बीजेपी प्रत्याशी उतारने की रणनीति तैयार कर रही है। मगर यह फैसला कांग्रेस के मूव पर निर्भर करेगा। कांग्रेस में दो लोकल, एक बाहरी का नाम चर्चा में हिमाचल में पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल का नाम राज्यसभा के संभावित उम्मीदवार के रूप में चर्चा में है। यदि कांग्रेस हाईकमान रजनी पाटिल को हिमाचल से प्रत्याशी बनाता है, तो मुकाबला होने की प्रबल संभावना मानी जा रही है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि यदि कांग्रेस प्रदेश के किसी स्थानीय नेता को उम्मीदवार बनाती है, तो उस स्थिति में भाजपा चुनाव लड़ने से परहेज कर सकती है। BJP विधायक प्रत्याशी उतारने के पक्ष में सूत्रों के अनुसार, बजट सत्र से पहले हुई BJP विधायक दल की बैठक में भी राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने को लेकर चर्चा हुई। अधिकांश विधायक चुनाव लड़ने के पक्ष में बताए जा रहे हैं। हालांकि, अंतिम फैसला BJP कोर ग्रुप या हाईकमान स्तर पर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि जल्द कोर ग्रुप की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें चुनाव लड़ने को लेकर फैसला होगा। BJP में ये नाम चर्चा में सूत्रों के मुताबिक, भाजपा मौजूदा राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी पर दोबारा दांव खेल सकती है। मंडी यूनिवर्सिटी की पूर्व प्रो वाइस चांसलर अनुपमा कंवर और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की प्रो चांसलर यूनिवर्सिटी हिमानी सूद का नाम भी चर्चा में है। पार्टी के एक धड़े द्वारा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल को भी राज्यसभा उम्मीदवार बनाने की पैरवी किए जाने की चर्चा है। हालांकि, इस मसले पर पार्टी का कोई भी नेता अभी पत्ते खोलने को तैयार नहीं है। बाहरी बनाम लोकल मुद्दे में एक बार मुंह की खा चुकी कांग्रेस फरवरी 2024 में ‘बाहरी बनाम स्थानीय’ का मुद्दा काफी चर्चा में रहा और कांग्रेस पूर्ण बहुमत के बावजूद चुनाव हार गई थी। उस घटनाक्रम के बाद सरकार पर भी संकट के हालात बन गए थे। यही कारण है कि इस बार भाजपा की नजरें कांग्रेस की रणनीति पर टिकी हुई हैं। बता दें कि ECI द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक प्रदेश में राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को कराए जाएंगे। इन चुनावों के लिए 26 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। 5 मार्च नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 9 मार्च तय की गई है। मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

Continue reading on the app

ब्राजील कार्निवल, उमड़ा जनसैलाब, टूटेगा रिकॉर्ड:6.5 करोड़ लोगों की भीड़ और 190 करोड़ का बजट, सांबा की धुन पर थिरकी दुनिया

दुनिया के सबसे बड़े उत्सवों में से एक बाजील कार्निवल चरम पर पहुंच चुका है। 13 फरवरी से शुरू हुआ उत्सव अलग-अलग शहरों के बाद अब रियो डी जेनेरियों में दस्तक दे चुका है। 21 फरवरी तक चलने वाले कार्निवल में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ रही है। इस साल अनुमान है कि लगभग 6.5 करोड़ लोग शामिल होंगे। अलग-अलग शहरों में कार्निवाल में 4 हजार से ज्यादा कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। रियो डी जेनेरियो में ही करीब 80 लाख लोगों के आने की उम्मीद है। कलाकार और सांबा स्कूल भाग ले रहे हैं रियो में परेड का केंद्र सांबाडीम है, जहां 12 टॉप-लीग सांबा स्कूल मुख्य प्रतियोगिता में उतर रहे हैं। इनके साथ दर्जनों स्कूल निचली डिवीजनों में परेड करते हैं। हर बड़े सांबा स्कूल में हजारों डांसर, म्यूजीशियन, कारीगर, कॉस्ट्यूम डिजाइनर टेलर और सेट बनाने वाले लोग जुड़े होते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अकेले एक उभरते स्कूल पाड़े मिग्वेल का बजट करीब 190 करोड़ रु है। अकेले रियो में हर साल करीब 70.000 अस्थायी नौकरियां मिलती हैं। इसमें सुरक्षा, सफाई, स्टाल, होटल रेस्तरां स्टाफ, इवेंट मैनेजमेंट शामिल हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 के लिए Punjab Kings को मिली नई 'सुरक्षा', CP Plus के साथ हुई Mega Deal

पिछले साल शानदार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीज़न के बाद, जिसमें पंजाब किंग्स फाइनल तक पहुंची थी, फ्रेंचाइजी आईपीएल 2026 में नए जोश के साथ उतरने के लिए तैयार है। पंजाब किंग्स ने एक प्रसिद्ध वैश्विक सुरक्षा और निगरानी ब्रांड सीपी प्लस के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। एक विज्ञप्ति के अनुसार, सीपी प्लस आईपीएल 2026 के लिए टाइटल स्पॉन्सर की भूमिका निभाएगा। यह साझेदारी भारतीय उपभोक्ताओं की बदलती अपेक्षाओं को दर्शाती है और दो ऐसे ब्रांडों को एक साथ लाती है जो प्रदर्शन, विश्वसनीयता और नवाचार के माध्यम से आज के दर्शकों से मजबूती से जुड़े हुए हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Hardik Pandya ने गर्लफ्रेंड Mahieka Sharma को कहा ‘My Princess’, बर्थडे पर रोमांटिक फोटो हुई वायरल


सीपी प्लस एक अग्रणी वैश्विक सुरक्षा और निगरानी ब्रांड है, जो वीडियो निगरानी, ​​बायोमेट्रिक एक्सेस कंट्रोल, होम ऑटोमेशन और एंटरप्राइज सुरक्षा प्रणालियों में उन्नत समाधानों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। नवाचार और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता से प्रेरित, सीपी प्लस घरों, व्यवसायों और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने में एक विश्वसनीय नाम बना हुआ है। इस साझेदारी के तहत, पंजाब किंग्स और सीपी प्लस मिलकर एक ऐसा अभियान चलाएंगे जो पूरे सीज़न में डिजिटल-आधारित कहानी कहने, ज़मीनी स्तर पर ज़बरदस्त गतिविधियों और प्रशंसकों पर केंद्रित अनुभवों पर आधारित होगा।

यह साझेदारी स्टेडियम और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तकनीक-आधारित एकीकरण पर भी ध्यान केंद्रित करेगी, जिसका उद्देश्य मैच के दिनों को प्रशंसकों के लिए और अधिक रोमांचक और आकर्षक बनाना है। इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए, सीपी प्लस के प्रबंध निदेशक आदित्य खेमका ने कहा कि क्रिकेट पूरे देश में लाखों लोगों को एकजुट करता है, और एक ऐसे ब्रांड के रूप में जिसने वर्षों से इस खेल का समर्थन किया है, पंजाब किंग्स के साथ यह साझेदारी हमारे लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। सीपी प्लस में, हम उच्च-प्रदर्शन वाले खेल और अपनी यात्रा के बीच स्पष्ट समानताएं देखते हैं: अनुशासन, सटीकता और दबाव में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता।
 

इसे भी पढ़ें: PSL से पहले Pakistani क्रिकेटर Imad Wasim पर 'हत्या' का आरोप, पूर्व पत्नी ने सबूतों के साथ खोले राज


इसमें कहा गया है कि पंजाब किंग्स अपने निडर दृष्टिकोण और पूरे भारत में प्रशंसकों के साथ अपने मजबूत जुड़ाव के लिए जाना जाता है। महत्वाकांक्षा और दृढ़ता की वह भावना हमारे साथ गहराई से प्रतिध्वनित होती है। आईपीएल 2026 के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में, हम इस साझेदारी को डिजिटल रूप से जुड़े, राष्ट्रव्यापी दर्शकों के साथ जुड़ने के लिए एक रणनीतिक मंच के रूप में देखते हैं, साथ ही देश भर में सुरक्षित और स्मार्ट वातावरण बनाने में मदद करने वाले विश्वसनीय, प्रौद्योगिकी-आधारित सुरक्षा समाधान प्रदान करने पर अपने ध्यान को मजबूत करते हैं।
Thu, 19 Feb 2026 14:20:58 +0530

  Videos
See all

क्या वाकई में कोई शरबत प्यार जगा सकता है?[A real-life love potion?] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T09:15:01+00:00

AI Impact Summit 2026: AI समिट में PM Modi का दमदार भाषण सुन, दुनिया हैरान! Bharat Mandapam | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T09:01:51+00:00

Debate में घर वापसी वाले मुद्दे पर भिड़ गए Faiz Khan vs Mumtaz Alam !| Ghar Wapsi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T09:01:14+00:00

9 साल बाद वर्दी में लौटे यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने Dr. Suresh Chavhanke जी को धन्यवाद दिया | #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T09:10:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers