RSS के विजयादशमी उत्सव में शस्त्र पूजन के बाद बोले मोहन भागवत, कहा – ‘OTT पर नियम जरूरी’ AI से बन रहे गलत वीडियो पर भी जताई चिंता
नागपुर में RSS के विजयादशमी उत्सव के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने OTT प्लेटफॉर्म, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), विकास और सामाजिक एकता पर बात की। दरअसल उन्होंने कहा कि तकनीक को रोका नहीं जा सकता है लेकिन उसका इस्तेमाल सोच-समझकर करना जरूरी है। उन्होंने OTT प्लेटफॉर्म पर नियमों की जरूरत और AI से गलत वीडियो बनाए जाने की चिंता भी जताई। वहीं इस कार्यक्रम में कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां शामिल हुईं। जानकारी दे दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस साल अपनी स्थापना के 101वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।
दरअसल संघ मुख्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत शस्त्र पूजन से हुई। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ पहुंचे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। वहीं इजराइल के कॉन्सुल जनरल यानिव रेवाच को भी आमंत्रित किया गया था।
मोहन भागवत ने OTT और AI के इस्तेमाल पर रखी बात
वहीं मोहन भागवत ने तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच सही और गलत की समझ को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि तकनीक अपने आप में साधन है लेकिन उसका नतीजा इस बात पर निर्भर करता है कि उसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है। AI जैसी नई तकनीकें आती रहेंगी इसलिए लोगों को उनका जिम्मेदारी से इस्तेमाल करना सीखना होगा। वहीं OTT प्लेटफॉर्म पर नियमों की जरूरत और AI से गलत वीडियो बनाए जाने का मुद्दा भी उनके संबोधन में शामिल रहा। भागवत ने कहा कि पहले लोगों को अच्छा-बुरा व्यवहार परिवार, पड़ोस, किताबों और समाज से सीखने को मिलता था लेकिन यह तरीका धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि शराब के नुकसान समझाने के लिए एक गांव में अफसरों ने शराब में कीड़े डालकर दिखाए। एक व्यक्ति ने इससे यह नतीजा निकाला कि शराब पीने से पेट के कीड़े भी मर जाएंगे। इस उदाहरण के जरिए उन्होंने समझाया कि सही बात बताने के साथ यह भी जरूरी है कि लोग उसका सही मतलब समझें।
मोहन भागवत बोले – विकास में इकोनॉमी के साथ एथिक्स भी जरूरी
दरअसल संघ प्रमुख ने विकास के तरीके पर बात करते हुए कहा कि ऐसा विकास होना चाहिए जिसमें सभी को साथ लेकर चला जाए। उन्होंने नेपाल में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हिमालयी इलाकों में विकास के प्रयासों के बीच प्रकृति की स्थिरता का ध्यान रखना जरूरी है। तकनीक और ज्ञान को आगे बढ़ाना जरूरी है लेकिन इसके साथ पर्यावरण और नैतिकता को भी महत्व देना होगा। मोहन भागवत ने कहा कि केवल आर्थिक तरक्की काफी नहीं है। विकास ऐसा नहीं होना चाहिए कि उसे हासिल करने की प्रक्रिया में लोगों की जान पर खतरा आ जाए। उनके मुताबिक नई तकनीकों के फायदे हैं और उन्हें रोका नहीं जा सकता लेकिन उनका इस्तेमाल समझदारी से होना चाहिए। उन्होंने नई पीढ़ी को इस जिम्मेदारी के लिए तैयार करने की जरूरत भी बताई। भागवत ने कहा कि भारत को दुनिया के सामने एक नई राह रखने के लिए युवाओं को तैयार करना होगा।
दरअसल मोहन भागवत ने कहा कि भारत में भाषा, पूजा-पद्धति, पंथ और रीति-रिवाज अलग हो सकते हैं लेकिन लोगों के बीच अपनापन बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी के पूर्वज एक हैं और किसी की छोटी पहचान मिटाए बिना सबको साथ लेकर चलने की क्षमता जरूरी है। उनके मुताबिक विविधता का सम्मान करने के साथ समय के अनुसार बदलाव अपनाना भी जरूरी है।
जंबूरी मैदान में 101 फीट के रावण का दहन, भोपाल में दशहरे की रौनक के बीच बदले रहेंगे कई रास्ते
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विजयादशमी का पर्व बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। असत्य पर सत्य की जीत के इस त्योहार पर शहर में 18 से अधिक बड़े स्थानों पर रावण दहन के भव्य आयोजन होने जा रहे हैं। इन आयोजनों को देखने के लिए शहरभर से लाखों लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद जताई जा रही है।
जंबूरी और कोलार में जलेंगे शहर के सबसे ऊंचे रावण
इस बार शहर में रावण के विशालकाय पुतले तैयार किए गए हैं। जंबूरी मैदान में 101 फीट, कोलार क्षेत्र में 105 फीट और कलियासोत मैदान में 90 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके अलावा टीटी नगर, बिट्टन मार्केट, बैरागढ़, गांधीनगर, अयोध्या नगर, भेल और शाहपुरा मैदान में भी रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन बड़े ही धूमधाम से किया जाएगा।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ड्रोन से रखी जाएगी नजर
भोपाल में भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सभी प्रमुख आयोजन स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों और बड़े मैदानों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर पैनी नजर बनाए रखेगी।
भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक में बदलाव
रावण दहन के कार्यक्रमों और पथ संचलन के दौरान शहर की सड़कों पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। बड़े मैदानों और प्रमुख मार्गों की ओर जाने वाले रास्तों पर भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है और आम जनता के लिए रूट डायवर्ट किया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









