Responsive Scrollable Menu

IND W VS ZIM W: आज सीरीज क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन?

IND W VS ZIM W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज यानि मंगलवार को खेला जाने वाला है. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली भारतीय टीम सीरीज पर पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है. ऐसे में आज टीम इंडिया जिम्बाब्वे के साथ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. तो आइए आपको बताते हैं कि आज कितने बजे मैच शुरू होगा और आप इसे कहां लाइव देख सकते हैं.

IND W VS ZIM W: आज कितने बजे से खेला जाएगा मैच 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच ये मुकाबला शुरुआती 2 मैचों की ही तरह रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच शाम 7 बजे शुरू होगा और 6.30 बजे टॉस होगा. ऐसे में इंडियन क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का मजा शाम के समय ले पाएंगे.

IND W VS ZIM W: कहां होगा इस मुकाबले का प्रसारण

IND W VS ZIM W के बीच होने वाला तीसरा टी20 मुकाबला भी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है. इस मैच का लाइव प्रसारण भी शुरुआती दोनों मैच की ही तरह स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 3 पर किया जाएगा. इसके अलावा इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर होगी. 

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को आप जियोहॉटस्टार की वेबसाइट पर जाकर भी देख सकते हैं. वहीं इस मुकाबले का फ्री में प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा, जहां फ्री डीश पर आप इस मैच का आनंद उठा सकते हैं. तो आप इस मुकाबले का मजा इन चैनल्स और ऐप पर ले सकते हैं.

IND W VS ZIM W: क्लीन स्वीप करने के इरादे से पहुंचेगा भारत

जिम्बाब्वे के साथ खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन कमाल का रहा है और शुरुआती 2 मैचों में स्मृति मंधाना एंड कंपनी ने जीत दर्ज की. नजीनत, सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली. पहले मैच में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी. तो वहीं, दूसरे टी-20 में भारत ने 9 विकेट से जीत दर्ज की. अब तीसरा मैच जीतकर टीम इंडिया हर हाल में सीरीज को क्लीन स्वीप करना चाहेगी, तो वहीं मेहमान टीम इस मैच को जीतकर सीरीज को सम्मान के साथ खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

IND W VS ZIM W: ऐसी हैं दोनों टीमें

भारतीय महिला टीम: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, प्रेमा रावत, जिन्तिमणि कलिता, मिन्नू मणि

जिम्बाब्वे महिला टीम: केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिज़ा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, शार्ने मेयर्स, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), न्याशा ग्वानज़ुरा, मोडेस्टर मुपाचिक्वा (विकेटकीपर), मिशेल मावुंगा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिन्दर चारे, तेंदई मकुशा, कुदज़ई चिगोरा, लोरिन फिरी, नोमवेलो सिबांडा, चिएड्ज़ा धुरुरू

ये भी पढ़ें: विराट कोहली और रोहित शर्मा का न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड? 5 मैचों की वनडे सीरीज से पहले जान लें...

Continue reading on the app

Box Office Collection: मंडे को 'जेलर 2' के आगे फीकी पड़ीं फिल्में, जानें 'राणाबाली' से 'प्रहार' का कलेक्शन

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में दर्शकों को एंटरटेन कर रही हैं. वहीं, बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच कमाई को लेकर मुकाबला भी देखने को मिल रहा है. रजनीकांत की 'जेलर 2' तो बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही हैं. वहीं, विजय देवरकोंडा की 'रणबाली' से लेकर 'प्रहार' और यामी गौतम की 'नई नवेली' भी दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए मुकाबला कर रही हैं. अब मंडे का कलेक्शन सामने आ गया है, ऐसे में आइए जानते हैं किस फिल्म ने कितनी कमाई की.

बॉक्स ऑफिस पर छाई रजनीकांत की 'जेलर 2' 

रजनीकांत (Rajinikanth) की 'जेलर 2' सिनेमाघरों में मौजूद सभी फिल्मों के मुकाबले सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. . रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को इसने 55.85 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया था. वहीं अब फर्स्ट मंडे टेस्ट में भी इसने टॉप पॉजिशन हासिल की है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'जेलर 2' ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंडे को 42.35 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 5 दिनों (Jailer 2 Box Office Collection Day 5) की नेट कमाई अब 242.25 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, ये फिल्म दुनियाभर में भी छाई हुई है. रिलीज के शुरुआती 5 दिनों में ही इसने दुनियाभर में करीब 477.75 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. 

'राणाबाली' ने पहले मंडे कितने कमाए?

विजय देवरकोंडा (Vijay Deverkonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की 'राणाबाली' भी सिनेमाघरों में अच्छा खास कलेक्शन कर रही है. इस फिल्म ने संडे को भारत में 7.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. हालांकि वीक डेज आते ही इसकी कमाई में मंदी देखने को मिली है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 5.40 करोड़ का कलेक्शन किया है.  इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 4 दिनों (Ranabaali Box Office Collection Day Day 4) की नेट कमाई अब 29.45 करोड़ रुपये हो गई है.  

ये भी पढ़ें- Box Office Collection: संडे को 'जेलर 2' का बजा डंका, 'प्रहार', 'नई नवेली' और 'राणाबाली' का ऐसा रहा हाल

'नई नवेली' ने कितना कलेक्शन किया

यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म 'नई नवेली' भी लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रही है. इसने सिनेमाघरों में 3.25 करोड़ से खाता खोला था. फिर दूसरे दिन इसने अच्छी 4 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं, पहले संडे को फिल्म ने 4.40 करोड़ रुपये कमाए थे. 

वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन (Nayyi Navelli Box Office Collection Day 4) यानी पहले मंडे को 2.50 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 4 दिनों की नेट कमाई अब 14.15 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, वीक डेज आते ही जिस तरह से फिल्म की कमाई गिरी है, ऐसे में देखना होगा कि ये आगे कितना कलेक्शन कर पाती है.

मंडे को प्रहार की भी गिरी कमाई

राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की 'प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी'  16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. शुरुआती दिनों में तो फिल्म ने अच्छी कमाई की. इसने पहले दिन 2.35 करोड़ रुपये से खाता खोला था. इदूसरे दिन 3.15 करोड़ और तीसरे दिन 3.65 करोड़ की नेट कमाई की थी. हालांकि वीक डेज आते ही इसकी कमाई में भी मंदी देखने को मिली और सिनेमाघरों में मौजूद बाकी फिल्मों से इसने सबसे कम कमाई की है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'प्रहार' ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 2 करोड़ की नेट कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 4 दिनों (Prahaar-The Ujjwal Nikam Story Box Office Collection Day 4) की नेट कमाई अब 11.15 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें- Dussehra 2026: दशहरे पर बॉलीवुड के इन गानों के बिना अधूरा है त्योहार, सुनते ही बन जाएगा माहौल

Continue reading on the app

  Sports

वो 3 चैलेंज जो प्रज्ञान ओझा के सामने खड़े, क्या रोहित-विराट से निपट पाएंगे नए चीफ सिलेक्टर?

पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने अजीत अगरकर की जगह चयन समिति के चेयरमैन का पद आधिकारिक तौर पर संभाल लिया है. अब ओझा के लिए आने वाले 12 महीने बहुत अहम हैं, जिसमें उन्हें आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत को एक मजबूत टीम तैयार करके देनी है. रोहित-विराट जैसे सीनियर प्लेयर्स के केस को सुलझाना होगा. युवा प्लेयर्स से भी बराबर बात करनी होगी. Tue, 20 Oct 2026 11:24:06 +0530

  Videos
See all

UP Election 2027: Priyanka Gandhi के घर Congress की बैठक, सपा से गठबंधन पर बनी रणनीति #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T03:49:18+00:00

Varanasi Air Show: नमो घाट पर ‘Wings Over Ganges’ की तैयारी, वायुसेना करेगी भव्य प्रदर्शन | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T03:46:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers