Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 20 October 2026: दशहरा के दिन श्रवण नक्षत्र रहेगा, शूल योग से राशियों को लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 October 2026: आज यानी 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी है. दरअसल, मंगलवार को नवमी दोपहर 12:50 मिनट तक रहेगी और फिर दशमी का प्रांरभ होगा. मंगलवार को श्रवण नक्षत्र शाम 06:02  बजे तक रहेगा. योगों की बात करें तो शूल योग 21 अक्टूबर को रात 12 बजकर 50 मिनट तक रहने वाला है. इसके बाद गण्ड योग शुरू हो जाएगा. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से.

पढ़ें आज का राशिफल 20 अक्टूबर 2026 (Today's Horoscope 20 October 2026)

1.मेष राशि

मेष राशि के लोगों को आज के दिन अचानक धन लाभ का योग है. देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज के दिन नौकरी, रोजगार के लिए दिन अच्छा है. आज के दिन कर्ज से मुक्ति मिलेगी. लाभकारी योजनाएं बनेंगी और रोग और शत्रु शांत रहेंगे. व्यापार, निवेश और नौकरी लाभकारी रहेंगे. समय अनुकूल चल रहा है.

सावधानी- वाणी पर नियंत्रण रखें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक- 8 
लकी रंग- लाल
लक मीटर- 8

2.वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन अपनी समस्याओं का समाधान करना चाहिए. आज के दिन धन लाभ का योग बन रहा है. आज संतान की चिंता समाप्त होगी. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और निवेश, व्यापार, नौकरी लाभ देंगे. आपकी यात्रा मंगलकारी रहेगी और रोग और शत्रु शांत रहेंगे.

सावधानी- अपने समय का सदुपयोग करें
उपाय- सफेद वस्त्र दान करें
पत्नी और मां का सम्मान करें    
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7

3.मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन वाद-विवाद से बचना चाहिए. आज के दिन यात्रा, मित्रों से लाभ प्राप्त होगा. राजनीतिज्ञों के लिए श्रेष्ठ समय चल रहा है. नौकरी में पदोन्नति का योग बन रहा है. आज के दिन नए व्यापार से लाभ मिल सकता है. आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें.

सावधानी- खान पान पर नियंत्रण रखें
हरा वस्त्र दान करें 
जरूरतमंद की मदद करें
शुभ अंक -6
शुभ रंग --पीच कलर
लक मीटर-6

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2026: आज सूर्य का तुला राशि में गोचर हुआ, 4 राशियों को रहना होगा सावधान!

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को आज के दिन राजनीतिक लाभ मिलेगा. दूर देश की यात्रा होगी और कार्य विस्तार की योजना बनेगी. संपत्ति से लाभ होगा और नौकरी के अनुकूल परिणाम होंगे. आज के दिन अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी.

सावधानियां- शेयर में पूंजी निवेश से बचें
उपाय- मोती और चांदी दान करें 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- आसमानी
लक मीटर- 7

5.सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को आज के दिन आलस्य का परित्याग करना होगा. आज के दिन आपका मनोबल बढ़ेगा. कार्य में मन लगाना श्रेयस्कर रहेगा और पराक्रम से लाभ और सम्मान बढ़ेगा. आज के दिन परीक्षा में सफलता मिलेगी. इन्हें आवेश में कोई काम न करें.

सावधानियां- पिता से वाद विवाद न करें
गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- लाल चंदन भगवान सूर्य को चढ़ाएं
लाल कपड़ा दान करें
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आज के दिन सलाह, मशविरा से लाभ मिलेगा. निवेश और नौकरी में लाभ होगा. आपकी यात्रा मंगलकारी होगी और आज कोई जोखिम न उठाएं. आज शत्रु शांत रहेंगे औरलाभदायक समाचार मिलेंगे.

सावधानी- अपनी गोपनीयता बनाए रखें
उपाय- गौशाला में हरा चारा दान करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 7

7.तुला राशि

तुला राशि के लोगों को आज यश कीर्ति में वृद्धि होगी. व्यवसाय में लाभ के योग बन रहा है. आज बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है और मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा. आज के दिन पदोन्नति का योग बन रहा है. आज आपको यात्रा से लाभ होगा. नए रोजगार से लाभ मिलेगा.

सावधानी- रोग और शत्रु से सावधानी बरतें
उपाय- सफेद कपड़ा दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन अपने पराक्रम से लाभ होगा. आज के दिन इन्हें मान प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है. आज इन्हें व्यापार में लाभकारी सौदे होंगे. विद्यार्थी की सफलता का समय है. आज आपकी यात्रा हो सकती है. आप लोगों को स्थायी संपत्ति के मामलों से लाभ मिलेगा.

सावधानी- अतिविश्वास नुकसानदायक हो सकता है
उपाय- हनुमान कवच का पाठ करें
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
लक मीटर- 7

9.धनु राशि

आज धनु राशि के लोगों को व्यापार तथा निवेश में जोखिम से लाभ मिल सकता है. आज के दिन नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज के दिन आपके विरोधी परास्त होंगे. कार्य में मित्रों की मदद से सफलता मिलेगी. संतान लाभ का योग बन रहा है.

सावधानी- नया कार्य करने से बचें
उपाय - गुरु माता को नया वस्त्र दें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्दी 
लक मीटर- 7

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज के दिन देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज के दिन मान सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है. इस दिन परिवार में शुभ कार्य होंगे. आज के दिन आपको यात्रा से लाभ मिलेगा. व्यापार में निवेश से लाभ से लाभ मिल सकता है और इंटरव्यू की कॉल आ सकती है. आज के दिन वाणी पर संयम रखें.

सावधानियां-तेज गति में गाड़ी न चलाएं
उपाय- ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट का जप करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 8

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आज के दिन इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आज आपका मनोबल बढ़ेगा और आपको विरोधियों से कष्ट मिल सकता है. आज मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और रोग और शत्रु परास्त होंगे.

सावधानी- अपनी गोपनीयता बनाए रखें 
उपाय- काली वस्तु का दान करें
पक्षियों को दाना खिलाएं 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7

12.मीन राशि

मीन राशि के लोगों को आज के दिन रुका हुआ काम पूरा होगा. आपकी योजनाएं लाभ देंगी और रुका हुआ धन वापस आएगा. आज निवेश लाभकारी रहेगा और दिनभर भागदौड़ बनी रहेगी, कार्यों में सफलता मिलेगी.

सावधानी - सलाह के बाद निवेश करें
उपाय- पीले वस्तु का दान करें
भगवान विष्णु की आराधना करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पिंक
लक मीटर- 9

ये भी पढ़ें- Guru Gochar 2026: 31 अक्टूबर को होगा गुरु का सबसे बड़ा गोचर, मिलेगा इन राशियों को खूब पैसा

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

Jio Platforms IPO से पहले एंकर बुक 30 गुना भरी, बड़े निवेशकों को मिले 8,110 करोड़ के शेयर

जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर 212 एंकर यानी बड़े निवेशकों को 8,109.85 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित किए हैं। कंपनी के शेयरों के लिए संस्थागत निवेशकों की बोली का आंकड़ा 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है, जो एंकर निवेशकों के लिए रखे गए शेयरों की तुलना में 30 गुना से अधिक है। शेयर बाजारों के पास उपलब्ध सूचना और मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कंपनी में हिस्सेदारी लेने के इच्छुक निवेशकों में वैश्विक परिसंपत्ति प्रबंधक, सरकारी निवेश कोष, घरेलू म्यूचुअल फंड और बीमा कंपनियां शामिल हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की यह अनुषंगी कंपनी शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की तैयारी कर रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास जियो प्लेटफॉर्म्स की 66.43 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कंपनी की करीब 8,110 करोड़ रुपये की ‘एंकर बुक’ के लिए 30 गुना से अधिक बोलियां मिलीं। बुधवार को आईपीओ खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों को मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर 1,119 रुपये के भाव पर 7.24 करोड़ शेयर आवंटित किए हैं। संस्थागत निवेशकों की ओर से दिखाई गई इस रुचि से दूरसंचार एवं डिजिटल सेवाओं के कारोबार में निवेश की उनकी मजबूत दिलचस्पी का पता चलता है।

सूत्रों ने बताया कि ‘एंकर बुक’ श्रेणी के लिए बोलियां लगाने वाली वैश्विक निवेश कंपनियों में ब्लैकरॉक, कैपिटल ग्रुप, फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स, टी. रो प्राइस, श्रोडर्स, जेपी मॉर्गन एसेट मैनेजमेंट, फ्रैंकलिन टेम्पलटन, इनवेस्को और जेनस हेंडरसन शामिल हैं। ‘एंकर बुक’ आईपीओ में बड़े संस्थागत निवेशकों से जुटाई जाने वाली बोलियों और निवेश की प्रक्रिया से जुड़ी होती है। उन्होंने बताया कि सिंगापुर के जीआईसी, अबू धाबी निवेश प्राधिकरण, कतर निवेश प्राधिकरण और नॉर्वे के नोर्गेस बैंक इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट समेत सरकारी और सार्वजनिक निवेश संस्थानों ने भी निवेश के लिए बोलियां लगाईं।

भारतीय संस्थानों की भी इसमें प्रमुख भागीदारी रही। बोली लगाने वालों में एसबीआई म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड और कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी जैसे प्रमुख म्यूचुअल फंड शामिल रहे। सूत्रों के अनुसार, भारतीय जीवन बीमा निगम, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एसबीआई पेंशन फंड्स, एचडीएफसी पेंशन और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल समेत बीमा कंपनियों और पेंशन कोषों ने भी बोलियां लगाईं।

जियो प्लेटफॉर्म्स 30,213 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आईपीओ ला रही है। यह सार्वजनिक अभिदान के लिए 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा। इसके लिए मूल्य दायरा 1,065 से 1,119 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

निर्गम में 27 करोड़ तक नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें मौजूदा शेयरधारकों की ओर से बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं होगी। इस आईपीओ के भारत का अबतक का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम बनने की उम्मीद है।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन करीब 108 अरब अमेरिकी डॉलर हो सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

IND W vs ZIM W: हरमनप्रीत-शेफाली की तूफानी फिफ्टी, भारत ने जिम्बाब्वे को 40 रन से हराया, सीरीज 3-0 से किया क्लीन स्वीप

हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को तीसरे और आखिरी टी20 मैच में 40 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 124 रन पर सिमट गई. Tue, 20 Oct 2026 22:34:05 +0530

  Videos
See all

Shraddha Dubey Arrested: श्रद्धा दुबे मामले में बहुत बड़ा खुलासा! | UP Police | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T22:00:24+00:00

महंत की वेशभूषा में CM Yogi , विजयादशमी की परंपरा #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T22:10:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers