एआई इतिहास का परिवर्तनकारी क्षण, मानव सामर्थ्य को कई गुना बढ़ाएगी: पीएम मोदी
नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि एआई मानव इतिहास का परिवर्तनकारी क्षण है और यह मानव सामर्थ्य को कई गुना बढ़ाएगी।
समिट में अपने मुख्य संबोधन में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एआई दुनिया के बड़े टेक्नोलॉजी बदलाव की तरह है। बस इसमें फर्क यह है कि पहले की तरह नई टेक्नोलॉजी आने में दशकों का समय नहीं लग रहा है, बल्कि यह बदलाव काफी तेज हो रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि आज मशीन लर्निंग से लर्निंग मशीन तक का सफर तेज भी है, गहरा भी है और व्यापाक भी है। हमें विजन भी बड़ा रखना है और जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी निभानी है।
वर्तमान पीढ़ी के साथ ही हमें इस बात की भी चिंता करनी है कि आने वाली पीढ़ियों के हाथों में हम एआई का क्या स्वरूप सौंपकर जाएंगे।
इसलिए, आज असली प्रश्न ये नहीं है कि भविष्य में एआई क्या कर सकती है। प्रश्न ये है कि वर्तमान में हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ क्या करते हैं।
इस समिट का मूल उद्देश्य एआई को मशीन केंद्रित से मानव केंद्रित और संवेदनशील एवं उत्तरदायी बनाने पर है।
पीएम ने कहा कि भारत एआई को किस दृष्टि से देखता है। उसका स्पष्ट प्रतिबिंब इस समिट की थीम सर्वजन हिताय - सर्वजन सुखाय में है।
यही हमारा बेंचमार्क है। एआई के लिए इंसान सिर्फ डेटा प्वाइंट न बन जाए, इंसान सिर्फ रॉ मटेरियल तक सीमित न रह जाए। इसलिए एआई को लोकतंत्रीकरण करना होगा। इसे ग्लोबल साउथ में समावेशन और सशक्तिकरण का माध्यम बनाना होगा।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मौजूदा समय में कई बड़ी कंपनियां एआई को रणनीतिक संपत्ति मानती है और कोड को सीक्रेट रखती हैं, लेकिन भारत का मानना है कि एआई का इस्तेमाल तभी दुनिया की भलाई के लिए तभी हो सकता है, जब इसके कोड सार्वजनिक होंगे।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Train Cancel: इंडियन रेलवे ने कैंसिल कर दी इतनी सारी ट्रेनें, दिल्ली-UP और बिहार के लोगों को हो सकती है परेशानी
Train Cancel: भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क हैं. देश में बड़ी संख्या में लोग इसमें सफर करते हैं. रेलवे देश के अधिकांश लोगों की पसंद इसलिए है कि ये प्लेन से काफी ज्यादा किफायती और बस से काफी ज्यादा आरामदायक है. भारतीय रेलवे ने लोगों के सफर को काफी ज्यादा आसान बना दिया है लेकिन अगर ट्रेन अचानक रद्द हो जाए तो यात्रियों की प्लानिंग पर इसका सीधा असर दिखाई देता है. दिल्ली और उत्तर प्रदेश से जुड़े कई रूट्स पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए नया अपडेट सामने आया है.
परिचालन कारणों से Indian Railways ने प्रयागराज, पटना, हावड़ा, कामाख्या, अमृतसर, अजमेर, अंबाला और कोलकाता सहित कई रूट्स की 24 ट्रेनों को 28 फरवरी तक के लिए कैंसिल करने का फैसला किया है. इस वजह से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल और असम जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है. यात्रा करने से पहले कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट देखें….
कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट
- ट्रेन नंबर 14111, मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जं. एक्सप्रेस- 25 फरवरी 2026 तक कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 22198, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-कोलकाता एक्सप्रेस- 27 फरवरी 2026 तक कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 12327, हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस- 27 फरवरी 2026 तक कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 12328, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस- 28 फरवरी 2026 तक रद्द.
- ट्रेन नंबर 14003, मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस- 28 फरवरी 2026 तक कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 14004, नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस- 26 फरवरी 2026 तक कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 14523, बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस- 26 फरवरी 2026 तक कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 14524, अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस- 24 फरवरी 2026 तक कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 14618, अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस- 28 फरवरी 2026 तक कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 15903, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस- 27 फरवरी 2026 तक कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 15904, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस- 01 मार्च 2026 तक कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 15620, कामाख्या-गया एक्सप्रेस- 23 फरवरी 2026 तक कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 15619, गया-कामाख्या एक्सप्रेस- 24 फरवरी 2026 तक कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 15621, कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस- 26 फरवरी 2026 तक कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 15622, आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस- 27 फरवरी 2026 तक कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 12873, हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस- 26 फरवरी 2026 तक कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 12874, आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस- 27 फरवरी 2026 तक कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 18103, टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस- 25 फरवरी 2026 तक कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 18104, अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस- 27 फरवरी 2026 तक कैंसिल.
मार्च 2026 में कैंसिल रहने वाली ट्रेनों की लिस्ट
- ट्रेन नंबर 22197, कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)- 01 मार्च 2026 तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 14617, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस- 02 मार्च 26 तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 22857, संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस- 02 मार्च 2026 तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 22858, आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस- 03 मार्च 2026 तक कैंसिल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















