सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट:83,500 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक लुढ़का; एनर्जी और बैंकिंग शेयर्स में बिकवाली
शेयर बाजार में आज यानी 19 फरवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 83,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 25,750 पर कारोबार कर रहा है। एनर्जी, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट है। वहीं IT और फार्मा शेयर्स में बढ़त है। ग्लोबल मार्केट में बढ़त अमेरिकी बाजार में 18 फरवरी को मिला-जुला कारोबार विदेशी निवेशकों ने 1,154 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे कल बाजार में रही थी बढ़त इससे पहले कल यानी 18 फरवरी को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 283 अंक की तेजी के साथ 83,734 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 94 अंक की बढ़त है, ये 25,819 पर बंद हुआ था।
AI Summit: 'भारत की डिजिटल उपलब्धियां दुनिया के लिए मिसाल', इमैनुएल मैक्रों ने तारीफों में बांधे पुल, 'नमस्ते' से की संबोधन की शुरुआत
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने AI समिट में कहा कि 10 साल पहले, दुनिया ने भारत से कहा था कि 1.4 बिलियन लोगों को डिजिटल इकॉनमी में नहीं लाया जा सकता। भारत ने उन्हें गलत साबित कर दिया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat



























